CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Direct Tax Base Expansion : कर आधार विस्तार पर जोर, बजट 2026-27 में सुधार की जरूरत

Direct Tax Base Expansion : कर आधार विस्तार पर जोर, बजट 2026-27 में सुधार की जरूरत

By Newsdesk Admin
24/12/2025
Share
Direct Tax Base Expansion
Direct Tax Base Expansion

सीजी भास्कर, 24 दिसंबर। आगामी बजट 2026-27 को लेकर कर सुधारों पर गंभीर मंथन शुरू हो गया है। शोध संस्थान ‘थिंक चेंज फोरम’ की नई रिपोर्ट में नीति-निर्माताओं को सलाह दी गई है कि प्रत्यक्ष कर दरें बढ़ाने के बजाय कर आधार को व्यापक बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाए। रिपोर्ट के मुताबिक दीर्घकालिक आर्थिक वृद्धि के लिए प्रत्यक्ष कर आधार का विस्तार (Direct Tax Base Expansion), निजी क्षेत्र के निवेश को प्रोत्साहन और कर प्रणाली में स्थिरता बेहद जरूरी है।

‘भारत की नई कराधान विचारधारा का स्वरूप: सरलीकरण, संतुलन एवं वृद्धि’ शीर्षक रिपोर्ट में कहा गया है कि जीएसटी सुधारों ने यह साबित किया है कि कर दरों को संतुलित रखते हुए भी मजबूत राजस्व वृद्धि संभव है। इससे यह पारंपरिक धारणा कमजोर हुई है कि अधिक कर संग्रह के लिए ऊंची कर दरें अनिवार्य होती हैं। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि आगामी बजट में लिए जाने वाले फैसले तय करेंगे कि कराधान आर्थिक विस्तार का साधन बनेगा या विकास की रफ्तार पर ब्रेक लगाएगा।

थिंक चेंज फोरम ने नीति-निर्माताओं के लिए छह सूत्रीय सलाह पेश की है, जिसमें प्रत्यक्ष करों, प्रवर्तन व्यवस्था और निवेश नीति तक जीएसटी सुधारों के सिद्धांतों का विस्तार करने का आग्रह किया गया है। इन सिफारिशों में उच्च कर दरों को स्थिर रखने, दरें बढ़ाने के बजाय तकनीक के जरिए प्रत्यक्ष कर आधार का विस्तार (Direct Tax Base Expansion) करने, मुआवजा उपकर खत्म होने के बाद एमआरपी आधारित कराधान से बचने और जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट की श्रृंखला को पूरा करने पर जोर दिया गया है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कर-जीडीपी अनुपात सुधारने के लिए करदाता आधार बढ़ाना अनिवार्य है। 140 करोड़ की आबादी वाले देश में केवल 2.5 से 3 करोड़ प्रभावी करदाता हैं। ऐसे में आयकर, जीएसटी और उच्च मूल्य उपभोग से जुड़े आंकड़ों को एकीकृत कर प्रौद्योगिकी आधारित प्रणाली के जरिए प्रत्यक्ष कर आधार का विस्तार (Direct Tax Base Expansion) प्राथमिकता होनी चाहिए।

इसके साथ ही रिपोर्ट ने भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़ते निवेश विरोधाभास को भी रेखांकित किया है। पिछले एक दशक में कंपनियों की लाभप्रदता बढ़ी है, लेकिन निवेश-से-जीडीपी अनुपात 2011 से पहले के स्तर से काफी नीचे बना हुआ है, जो नीति सुधारों की आवश्यकता को और स्पष्ट करता है।

केरल: फिट होने के लिए ऑनलाइन देखा डाइट प्लान और छोड़ दिया खाना, हो गई मौत
बस्ती में सिपाही ने शादी के 10 दिन बाद पत्नी को चाकू मारकर की हत्या
Passenger Train Cancelled in Chhattisgarh: तीन दिन ठप रहेंगी 6 लोकल ट्रेनें, रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
मंदिर में जूते पहन कर पहुंच गए ADO, विधायक ने आई कार्ड देखा और निकाल दिया बाहर, मामला गरमाया DM ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में अंडे की उबाल पर बवाल, भाजपा नेता गौरीशंकर ने दी प्रतिक्रिया, कहा – “इसीलिए नहीं दिया जाता egg”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CEC Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता
CEC Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता

ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की बैठक (CEC Gyanesh…

Asian Games 2026 : ईरान को 39-35 से पटका, पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
Asian Games 2026 : ईरान को 39-35 से पटका, पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड

पुरुष कबड्डी में गोल्ड (Asian Games 2026) जीतकर…

Minor Girl Death : लुचकी तालाब के पीछे नाबालिग की संदिग्ध मौत, सिर पर मिले चोट के निशान, साथ रह रहा युवक फरार
Minor Girl Death : लुचकी तालाब के पीछे नाबालिग की संदिग्ध मौत, सिर पर मिले चोट के निशान, साथ रह रहा युवक फरार

नाबालिग की संदिग्ध मौत (Minor Girl Death) के…

BEd DEd Teachers : बीएड डीएड करने वाले शिक्षकों को झटका, दो अग्रिम वेतन वृद्धि की मांग हाई कोर्ट ने ठुकराई
BEd DEd Teachers : बीएड डीएड करने वाले शिक्षकों को झटका, दो अग्रिम वेतन वृद्धि की मांग हाई कोर्ट ने ठुकराई

शिक्षकों की वेतन वृद्धि (BEd DEd Teachers) से…

BSP Scrap Theft Case : 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में MD विनोद कुमार गर्ग को जमानत, 21 गिरफ्तारियों के बाद आया नया मोड़
BSP Scrap Theft Case : 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में MD विनोद कुमार गर्ग को जमानत, 21 गिरफ्तारियों के बाद आया नया मोड़

स्क्रैप चोरी मामला (BSP Scrap Theft Case) अब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?