CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सहिष्णुता के प्रतीकों को मिटाने की कोशिश, बांग्लादेश में रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर पर हमला से बिफरा MEA

सहिष्णुता के प्रतीकों को मिटाने की कोशिश, बांग्लादेश में रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर पर हमला से बिफरा MEA

By Newsdesk Admin
12/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 जून। भारत ने बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर पर भीड़ द्वारा की गई तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की है।

Contents
  • जानें क्या है पूरा मामला?
  • टैगौर के पैतृक घर पर हमला से नाराजगी

विदेश मंत्रालय (MEA) ने इसे एक घृणित और हिंसक कृत्य करार देते हुए कहा कि यह भारत-बांग्लादेश की साझा विरासत पर हमला है और समावेशी मूल्यों की अवहेलना है।

गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम बांग्लादेश में रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर पर भीड़ द्वारा की गई तोड़फोड़ की घृणित कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं। यह हिंसक कृत्य नोबेल पुरस्कार विजेता द्वारा समर्थित स्मृति और समावेशी मूल्यों का अपमान है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि यह हमला न केवल ऐतिहासिक धरोहर पर हमला है, बल्कि यह चरमपंथियों द्वारा सहिष्णुता के प्रतीकों को मिटाने के सुनियोजित प्रयासों का हिस्सा भी प्रतीत होता है। उन्होंने इसे एक चिंताजनक प्रवृत्ति बताया और बांग्लादेश सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि हमने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से अपराधियों पर लगाम कसने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

जानें क्या है पूरा मामला?

यह घटना 8 जून को बांग्लादेश के सिराजगंज जिले के शहजादपुर स्थित ‘रवींद्र कचहरीबाड़ी’ में हुई। यह वह ऐतिहासिक हवेली है, जहां टैगोर ने अपने जीवन के कई साल बिताए और कई महत्वपूर्ण साहित्यिक रचनाएं कीं।

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक विजिटर और संग्रहालय कर्मचारी के बीच मोटरसाइकिल पार्किंग शुल्क को लेकर हुई कहासुनी से हुई। विवाद के दौरान विजिटर को एक कमरे में बंद कर दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद, स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मंगलवार को उन्होंने मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया।

इसके जवाब में, एक भीड़ ने संग्रहालय परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की और सभागार में जमकर नुकसान पहुंचाया। हमले में संग्रहालय के एक वरिष्ठ अधिकारी पर भी हमला किया गया।

टैगौर के पैतृक घर पर हमला से नाराजगी

बांग्लादेश के पुरातत्व विभाग ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। समिति को पांच कार्य दिवसों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

राजशाही डिवीजन में स्थित कचहरीबाड़ी टैगोर परिवार की पारिवारिक संपत्ति और राजस्व कार्यालय दोनों के रूप में जानी जाती है। यह न केवल एक ऐतिहासिक स्थल है, बल्कि बांग्ला साहित्य और संस्कृति का एक जीवित प्रतीक है।

रवींद्रनाथ टैगोर 1913 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले गैर-यूरोपीय व्यक्ति बने थे। इस स्थान से उनका गहरा नाता रहा है, और इसी भवन में उन्होंने गोरा, घरे बाहिरे, और कई गीतों और कविताओं की रचना की थी।

CG News 🟠 ‘जनदर्शन’ में सीएम हाउस से निकलने के पहले ही महेश को आ गई राशन कार्ड बन जाने की सूचना, कहा – “Thanku CM साहब”
कंगना रनौत का ‘5 हजार से ज्यादा बिल नहीं’ वाला दावा निकला गलत… बिजली बोर्ड ने जारी किए 55 हजार तक के रिकॉर्ड
शीतकालीन सत्र के पहले दिन भाजपा विधायक रिकेश सेन ने जब किया सवाल – “कब होगी 33 हजार शिक्षाकर्मियों की भर्ती” तब विपक्ष भी बगलें ताकने लगा
शिक्षक की हैवानियत: 14 साल की छात्रा को बनाया हवस का शिकार
Swami Vivekananda Airport accident :स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट की सीलिंग से गिरा मजदूर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?