CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मात्र 600 रूपये के लेन-देन से हुआ विवाद, डंडे से पीट कर हत्या, 24 घंटे के भीतर दुर्ग पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

मात्र 600 रूपये के लेन-देन से हुआ विवाद, डंडे से पीट कर हत्या, 24 घंटे के भीतर दुर्ग पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin 08/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 08 दिसंबर। दुर्ग जिले के उतई में हुई हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। रूपये के लेन देन की बात को लेकर डण्डे से पीटकर यह हत्या हुई थी। थाना उतई टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया है।

आपको बता दें कि कल पालेश्वर सिंह निवासी ग्राम मर्रा थाना उतई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 दिसंबर की देर रात 1 बजे ग्राम मर्रा निवासी मनीराम यदु ने के पास आकर बताया कि वह त्रिलोकी ठाकुर एवं सियाराम ठाकुर के साथ गौठान में बैठकर बातचीत कर रहा था। मनीराम यदु त्रिलोकी ठाकुर का 600 रूपये उधारी लग रहा था, जिसे त्रिलोकी ठाकुर के मांगने पर आरोपी मनीराम यदु ने अभी नहीं है, बाद में दूंगा कहने पर त्रिलोकी ठाकुर ने मनीराम यदु के साथ मारपीट की। दोनों को सियाराम ठाकुर ने छुड़ाकर अपने अपने घर भेज दिया था। मनीराम यदु अपने घर जा रहा था तभी पीछे पीछे त्रिलोकी ठाकुर भी उसके घर तक चला गया और फिर से रूपये मांगने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। मनीराम ने गुस्से में आकर अपने घर अंदर रखे लकड़ी के डण्डे से त्रिलोकी ठाकुर के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे त्रिलोकी ठाकुर बेहोश हो गया। उसे मनीराम घसीटते हुए ले जाकर घर के पैरावट के पास रख दिया। पालेश्वर द्वारा मनीराम के बताए स्थान पर जाकर देखा गया तो त्रिलोकी ठाकुर लहुलुहान पड़ा हुआ था जिसकी जानकारी परिजन को देकर उसे 108 एम्बुलेंश को बुलाकर शासकीय अस्पताल उतई ले जाने पर डॉक्टर ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।

उतई पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रकरण के आरोपी मनीराम यदु पिता घनश्याम यदु उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम मर्रा गौठान पारा थाना उतई जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर मृतक त्रिलोकी ठाकुर द्वारा 600 रूपये उधार वापस मांगने की बात पर विवाद व मारपीट करने से गुस्से में आकर घर में रखे लकड़ी के डण्डा से त्रिलोकी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या करना स्वीकार किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी मनीराम के द्वारा छिपाकर रखे हत्या में प्रयुक्त डण्डा को निकाल कर पेश करने पर जब्त किया गया है।

You Might Also Like

नंदई में दोहरी हत्या का फैसला: 11 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

झारखंड में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 4 माओवादी ढेर, मुठभेड़ जारी

पानी की तलाश में जंगल छोड़ गांव पहुंचे हाथी, फसलें तबाह

रायगढ़ में वन विभाग की कार्रवाई, सांभर शिकार मामले में 5 अरेस्ट

कोरबा में 6 दुकानों से AC कॉपर वायर चोरी, CCTV में कैद वारदात

Newsdesk Admin 08/12/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

आज का महामुकाबला: गुजरात से भिड़ेगा कोलकाता, क्या टूटेगा हार का सिलसिला?

सीजी भास्कर 17 अप्रैल  इंडियन प्रीमियर लीग 2026…

ज्ञापन देने निकले छात्र नेताओं को पुलिस ने रोका, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

सीजी भास्कर 17 अप्रैल रायपुर। छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ…

काम के दौरान गई जान: राइस मिल हादसे में मजदूर की मौत से मचा हड़कंप

सीजी भास्कर 17 अप्रैल तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर…

नंदई में दोहरी हत्या का फैसला: 11 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

सीजी भास्कर 17 अप्रैल  राजनांदगांव। जिले के नंदई क्षेत्र…

AI का बढ़ता क्रेज: ChatGPT यूज में दिल्ली-NCR नंबर 1, देशभर में फैल रहा इस्तेमाल

सीजी भास्कर 17 अप्रैल AI को अपनाने में…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

नंदई में दोहरी हत्या का फैसला: 11 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

17/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

झारखंड में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 4 माओवादी ढेर, मुठभेड़ जारी

17/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

पानी की तलाश में जंगल छोड़ गांव पहुंचे हाथी, फसलें तबाह

17/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

रायगढ़ में वन विभाग की कार्रवाई, सांभर शिकार मामले में 5 अरेस्ट

17/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?