CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुरैना में पानी की मोटर को लेकर विवाद:पड़ोसी ने की फायरिंग, जान बचाने परिवार को घर में भीतर छुपना पड़ा…

मुरैना में पानी की मोटर को लेकर विवाद:पड़ोसी ने की फायरिंग, जान बचाने परिवार को घर में भीतर छुपना पड़ा…

By Newsdesk Admin
25/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 मई |

मुरैना के जौरा खुर्द गांव में पानी की मोटर चलाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पड़ोसियों के बीच शुरू हुआ मामूली मुंहवाद देखते ही देखते फायरिंग तक पहुंच गया। घटना में कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन एक पक्ष के घर की दीवारों और दरवाजों में गोलियों के कई निशान मिले हैं।

यह घटना 23 मई की रात की है, लेकिन पीड़ित परिवार ने डर के कारण तत्काल शिकायत दर्ज नहीं कराई। दो दिन बाद, शनिवार देर रात को सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों को फायरिंग करते देखा जा सकता है।

झगड़ा, धमकी और फिर गोलियां

जौरा खुर्द में रहने वाले अजय रजक का पड़ोसी सुमित रजक से पानी की मोटर चलाने को लेकर विवाद हुआ था। बात 23 मई दोपहर की है, जब दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन उसी रात करीब 10:30 बजे सुमित रजक अपने साले अवधेश रजक, पिता विनोद रजक और रंजीत रजक के साथ अजय के घर के बाहर पहुंचा। सभी के पास अवैध हथियार थे।

आरोप है कि सुमित और उसके साथियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से अजय रजक के घर की दीवारों और दरवाजों में गोलियों के छेद हो गए। परिवार के सदस्य जान बचाकर घर के भीतर छुप गए। फायरिंग के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।

डर के साए में दो दिन बीता परिवार

घटना के बाद अजय रजक और उनके परिजन इतने डरे हुए थे कि उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। बाद में कुछ सामाजिक लोगों ने उन्हें हिम्मत दी, तब जाकर शनिवार शाम वे सिविल लाइन थाने पहुंचे। देर रात पुलिस ने सुमित रजक, अवधेश रजक, विनोद रजक और रंजीत रजक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ल ने बताया कि घटना में फायरिंग के स्पष्ट सबूत मिले हैं। चार लोगों को आरोपी बनाया गया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Messi Photo Controversy: मेसी संग तस्वीर बनी बवाल की वजह, एक्ट्रेस की ट्रोलिंग अब पुलिस जांच तक पहुंची
राज्य महिला आयोग की बैठक में डॉ किरणमयी के निर्देश पर न्यायपीठ का हुआ गठन, संभाग स्तरीय सदस्यों को सौंपा कार्यभार, देखिए किन्हें मिली जवाबदेही
ब्लॉक बस्टर से ब्लैक बोर्ड तक, दिलजीत दोसांझ के बारे में पढ़ेंगे कनाडा यूनिवर्सिटी के छात्र
इस विधायक को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, पार्टी बोली- ‘अपना हो या पराया…’
CG News : अस्पतालों की सुरक्षा के लिए विष्णुदेव सरकार का बड़ा कदम, अब Army के हाथों में होगी Hospitals की सुरक्षा, रिटायर्ड जवान किए जाएंगे तैनात…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India vs Sri Lanka 2nd Test  : कल से दूसरा टेस्ट, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर 
India vs Sri Lanka 2nd Test  : कल से दूसरा टेस्ट, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर 

भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट (India vs Sri Lanka 2nd…

Stray Cattle Dispute  :  आवारा मवेशियों को जंगल छोड़ने पर हमला, एक की मौत; 3 गंभीर
Stray Cattle Dispute  :  आवारा मवेशियों को जंगल छोड़ने पर हमला, एक की मौत; 3 गंभीर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आवारा मवेशियों का…

Bus Accident : बस ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, 15 फीट तक घसीटा 
Bus Accident : बस ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, 15 फीट तक घसीटा 

रायपुर में बस हादसा (Bus Accident) का CCTV…

Electric Shock : रायपुर में करंट की चपेट में मां-बेटे की मौत, बचाने पहुंचे बेटे ने भी गंवाई जान
Electric Shock : रायपुर में करंट की चपेट में मां-बेटे की मौत, बचाने पहुंचे बेटे ने भी गंवाई जान

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : रायपुर में करंट…

QR Code Auto : ऑटो में लगा QR कोड बताएगा ड्राइवर की पूरी डिटेल 
QR Code Auto : ऑटो में लगा QR कोड बताएगा ड्राइवर की पूरी डिटेल 

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : बिलासपुर में ऑटो…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?