सीजी भास्कर, 19 जुलाई| Districtwise Rainfall CG : छत्तीसगढ़ में मानसून इस बार किसी जिले पर मेहरबान तो कहीं बेरुखा साबित हुआ है। राज्य में औसतन 422.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है बलरामपुर जिले की, जहां 719.3 मि.मी. बारिश ने जैसे बादल फाड़ दिए हों। वहीं दूसरी ओर बेमेतरा सिर्फ 229.9 मि.मी. बारिश के साथ सबसे पीछे रह गया है।
प्रदेश में इस वर्ष मानसून की रफ्तार संतोषजनक बनी हुई है। राज्य में 1 जून से अब तक औसतन 422.0 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। यह जानकारी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त हुई (Districtwise Rainfall CG)है। आंकड़ों के अनुसार बलरामपुर जिले में सबसे अधिक 719.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जबकि बेमेतरा में सबसे कम 229.9 मि.मी. बारिश हुई है।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्षा की स्थिति भिन्न रही है। रायगढ़, सूरजपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा और जशपुर जैसे जिलों में औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सुकमा, कोंडागांव, खैरागढ़-गंडई और कबीरधाम में औसत से कम बारिश हुई (Districtwise Rainfall CG)है। हालांकि अधिकांश जिलों में जुलाई के मध्य तक संतुलित वर्षा देखी जा रही है, जिससे खेती-किसानी की स्थिति बेहतर रहने की उम्मीद है।
मानसून की यह गतिविधि राज्य के कृषि, जल भंडारण और जलवायु संतुलन के लिहाज से महत्वपूर्ण है। विभाग की ओर से लगातार वर्षा की निगरानी की जा रही है ताकि जरूरत पड़ने पर बाढ़ जैसी आपात स्थितियों से निपटा जा सके।
संभाग जिला औसत वर्षा (मि.मी.)
रायपुर रायपुर 411.2
बलौदाबाजार 426.2
गरियाबंद 348.8
महासमुंद 385.9
धमतरी 337.3
बिलासपुर बिलासपुर 452.8
मुंगेली 468.7
रायगढ़ 556.5
जांजगीर-चांपा 542.3
कोरबा 504.0
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 428.7
सारंगढ़-बिलाईगढ़ 412.3
सक्ती 479.2
दुर्ग दुर्ग 343.3
कबीरधाम 306.8
राजनांदगांव 344.7
बालोद 401.8
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 501.2
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 290.8
सरगुजा सरगुजा 336.3
सूरजपुर 559.3
जशपुर 533.8
कोरिया 521.1
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 483.2
बस्तर बस्तर 459.2
कोंडागांव 280.6
नारायणपुर 320.8
बीजापुर 475.5
सुकमा 269.6
कांकेर 378.9
दंतेवाड़ा 416.1
विशेष बलरामपुर 719.3
बेमेतरा 229.9