CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Drunk Teacher Arrest : अस्पताल में शराबी शिक्षक का तांडव, हाथ-पैर बांध किया काबू, पुलिस ने भेजा जेल

Drunk Teacher Arrest : अस्पताल में शराबी शिक्षक का तांडव, हाथ-पैर बांध किया काबू, पुलिस ने भेजा जेल

By Newsdesk Admin
17/08/2025
Share
Drunk Teacher Arrest
Drunk Teacher Arrest

सीजी भास्कर, 17 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में शराब के नशे में धुत एक शिक्षक ने ऐसा हंगामा मचाया कि अस्पताल में मौजूद मरीज और स्टाफ दहशत में आ गए।

नशे में मदहोश शिक्षक ने चिकित्सक व नर्सों को गालियां दीं, मारपीट की, वार्ड में तोड़फोड़ की और यहां तक कि आक्सीजन सिलिंडर उठाकर हमला करने दौड़ पड़ा।

आखिरकार अस्पताल कर्मियों और अन्य लोगों ने मिलकर उसके हाथ-पैर बांध दिए, तब जाकर उसका उत्पात खत्म हुआ।

पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है

शराबी शिक्षक की पहचान प्रबोध एक्का (40) निवासी तलासिल्ली सोनक्यारी जिला जशपुर के रूप में हुई है।

वह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेहड़ा शंकरगढ में विज्ञान विषय का सहायक शिक्षक (एलबी) है। 

उसके साथ आई पत्नी ने भी चिकित्सक और स्टाफ को देख लेने की धमकी दी।

इस घटना की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को भी दे दी गई है।

15 अगस्त की रात करीब 7:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में खंड चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आफताब अंसारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे।

इसी दौरान नशे में धुत शिक्षक, तीन-चार साथियों के साथ अस्पताल पहुंचा और आते ही गालियां देने लगा। जब चिकित्सक और स्वीपर सुरेश कांशी ने रोकने की कोशिश की तो आरोपित ने सुरेश का गला दबा दिया।

हंगामे को रोकने की कोशिश में आरोपित को आपातकालीन वार्ड ले जाया गया।

वहां उसने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स आस्था पटेल पर बीपी मशीन फेंक कर मारने की कोशिश की। 

नर्स किसी तरह बच गई।

डॉक्टर अंसारी बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपित ने उनका भी गला दबा दिया और लोहे की कुर्सी उठाकर हमला करने दौड़ पड़ा। शराबी शिक्षक ने आक्सीजन सिलिंडर उठाकर चिकित्सक, नर्स, स्टाफ और मरीजों को मारने की धमकी दी।

डर के मारे लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान उसने वार्ड का इंजेक्शन टेकिंग रूम तोड़ डाला और एक बीपी मशीन भी फोड़ दी।

करीब 50 हजार रुपये की शासकीय संपत्ति का नुकसान हुआ।

आखिरकार अस्पताल के कर्मचारियों तथा मरीजों के स्वजन ने शराब के नशे में धुत शिक्षक  को काबू में किया। उसका विरोध इतना ज्यादा था कि लोगों को उसके हाथ-पैर बांधने पड़े। तब जाकर हालात काबू में आए।

इसके बावजूद वह लगातार गालियां देता रहा। चिकित्सक ने थाना प्रभारी को सूचना दी।

थोड़ी देर बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उसे गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। जब तक वह नशे में था तब तक उत्पात करता रहा।

पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, शासकीय कार्य में बाधा और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा छत्तीसगढ़ चिकित्सा सेवक तथा चिकित्सा सेवा संस्थान (हिंसा तथा संपत्ति की क्षति या हानि की रोकथाम) अधिनियम की धाराओं  में अपराध दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

DSR Paddy Farming : कम लागत, कम पानी और ज्यादा पैदावार… धान खेती में DSR तकनीक बदल रही किसानों की तस्वीर
CM Vishnudeo Sai: PM आवास की चाबी पाकर भावुक हुई बुजुर्ग महिला, खास अंदाज में CM को दिया आशीर्वाद
Raipur Chapad Attack Case : जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान युवक पर चापड़ से तीन वार, पत्नी से संबंध का शक
PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव
Chhattisgarh Minister of State : छत्तीसगढ़ में तीन नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा, सरकार ने जारी किया आदेश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smart Roads Poor Condition
Smart Roads Poor Condition : रायपुर में 32 करोड़ की लागत से बनीं 6 स्मार्ट सड़कें बदहाल, लाइटें बंद और फुटपाथों पर अतिक्रमण

Smart Roads Poor Condition : नगर निगम आयुक्त…

Bilaspur Grandmother Murder Case
Bilaspur Grandmother Murder Case : बिलासपुर में मासूम को ले जाने का विरोध करने पर दादी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

Bilaspur Grandmother Murder Case  : इस वारदात के…

Raipur Child Abuse Case
Raipur Child Abuse Case : रायपुर में मासूम बच्चों से बेरहमी, सौतेला पिता और मां गिरफ्तार; बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Raipur Child Abuse Case : आयोग ने 15…

Chhattisgarh Ration Scam
Chhattisgarh Ration Scam : बेमेतरा में सरकारी राशन दुकान में 23 लाख की हेराफेरी, महिला स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों पर FIR

Chhattisgarh Ration Scam : खाद्य निरीक्षक की शिकायत…

Police Anti Drug Bike Rally
Police Anti Drug Bike Rally : नशा मुक्ति का संदेश लेकर निकली छत्तीसगढ़-ओडिशा पुलिस की बाइक रैली, DGP अरुण देव गौतम ने दिखाई हरी झंडी

Police Anti Drug Bike Rally : छत्तीसगढ़ और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?