CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Range Police : दुर्ग रेंज में रेलवे सुरक्षा को लेकर संयुक्त बैठक सम्पन्न, मानव तस्करी–नशा तस्करी पर सख्ती के निर्देश

Durg Range Police : दुर्ग रेंज में रेलवे सुरक्षा को लेकर संयुक्त बैठक सम्पन्न, मानव तस्करी–नशा तस्करी पर सख्ती के निर्देश

By Newsdesk Admin
18/11/2025
Share
Durg Range Police
Durg Range Police

सीजी भास्कर, 18 नवंबर। रेलवे सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों (Durg Range Police) पर नियंत्रण के लिए दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग की अध्यक्षता में आज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के सभागार में रेंज स्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में GRP, RPF और जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशनों एवं परिसरों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना, अपराध रोकथाम के लिए समन्वित रणनीति तैयार करना तथा बदलते समय के साथ उत्पन्न हो रही नई चुनौतियों के प्रति त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया विकसित करना था।

बैठक के प्रारंभ में IG  गर्ग ने स्पष्ट कहा कि रेलवे स्टेशन एवं परिसर की सुरक्षा सीधे यात्रियों के विश्वास से जुड़ी है। उन्होंने GRP–RPF–जिला पुलिस के बीच आपसी तालमेल को मजबूत करने पर जोर दिया और कहा कि “समन्वय जितना सुदृढ़ होगा, उतनी ही दक्षता से अपराध (Durg Range Police) नियंत्रण के लक्ष्य प्राप्त होंगे।”

उन्होंने रेलवे स्टेशनों एवं पार्किंग क्षेत्रों में सशक्त ऐप के माध्यम से वाहनों की अनिवार्य जांच करने, त्रिनयन ऐप का प्रभावी उपयोग बढ़ाने तथा साइबर प्रहरी कार्यक्रम के माध्यम से यात्रियों में साइबर जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए।

बैठक में मानव तस्करी और मादक पदार्थ तस्करी (Durg Range Police) पर विशेष ध्यान देते हुए सभी एजेंसियों को संयुक्त कार्रवाई, विशेष निगरानी और नियमित चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए। IG ने कहा कि कई गंभीर अपराधों में आरोपी रेलवे मार्ग का उपयोग कर फरार होते हैं, इसलिए ट्रैक आधारित मॉनिटरिंग और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को और मजबूत किया जाए।

सुरक्षा बढ़ाने हेतु यह निर्णय लिया गया कि RPF–GRP टिकट काउंटरों, प्लेटफ़ॉर्म और परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग करेंगे। स्थानीय पुलिस व BDS टीम के साथ संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। नशे की प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पुनर्वास केंद्र भेजने की प्रक्रिया भी तेज की जाएगी।

बैठक में विशेष रूप से पुलिस अधीक्षक GRP मती श्वेता वास्तव सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग  अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मती मोनिका ठाकुर (ऑनलाइन), डीएसपी मती शिल्पा साहू, डीएसपी GRP  एस.एन. अख्तर, RPF दुर्ग प्रभारी  संजीव कुमार सिन्हा, RPF भिलाई–3 प्रभारी  मनीष कुमार, GRP चौकी दुर्ग प्रभारी  राजेश मिश्रा सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

यह संयुक्त रणनीति रेलवे यात्रियों की सुरक्षा, अपराध रोकथाम और साइबर सुरक्षा जागरूकता को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Mahadev App Case : मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार
DDA Harassment Case : डीडीए पर महिला कर्मचारी ने लगाए उत्पीड़न और वेतन रोकने के गंभीर आरोप
Collector Mayank Chaturvedi : काम करो या जवाब दो” – आवास योजना में लापरवाही पर कलेक्टर का एक्शन मोड
Bomb Threat News: बिलासपुर जिला कोर्ट को तीसरी बार उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन में कुछ नहीं मिला
Sadhvi Niranjan Jyoti : OBC समाजों से सीधा संवाद, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने सुनी समस्याएं

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NICL AO Recruitment 2026 : नेशनल इंश्योरेंस में 321 पदों पर भर्ती, 1.14 लाख रुपये तक मासिक वेतन
NICL AO Recruitment 2026 : नेशनल इंश्योरेंस में 321 पदों पर भर्ती, 1.14 लाख रुपये तक मासिक वेतन

भर्ती (NICL AO Recruitment 2026) के तहत चयनित…

Urban Company Hair Stylist : सरकारी नौकरी ठुकराकर मुंबई में बाल काटकर महीने में 1 लाख कमा रहा आजमगढ़ का युवक

सरकारी नौकरी पाने के लिए जहां लाखों युवा…

Chhattisgarh Skill Development : TCS-अडानी के साथ समझौता, युवाओं को AI और मशीन लर्निंग की ट्रेनिंग, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते
Chhattisgarh Skill Development : TCS-अडानी के साथ समझौता, युवाओं को AI और मशीन लर्निंग की ट्रेनिंग, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते

विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, व्यावहारिक कौशल और रोजगारोन्मुखी…

Bilaspur Youth Death Case : मारपीट के बाद घर जाकर सो गया युवक, कुछ देर बाद मिली लाश

मारपीट के बाद घर जाकर सोए युवक की…

India vs West Indies T20 Records : भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रनचेज, टीम इंडिया ने एक साल में लगाए 311 छक्के
India vs West Indies T20 Records : भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रनचेज, टीम इंडिया ने एक साल में लगाए 311 छक्के

भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?