CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गूगल और Meta को ED का नोटिस, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में पूछताछ के लिए बुलावा

गूगल और Meta को ED का नोटिस, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में पूछताछ के लिए बुलावा

By Newsdesk Admin
19/07/2025
Share

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में गूगल और मेटा को नोटिस जारी किया है. एजेंसी का आरोप है कि इन दोनों कंपनियों ने सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने का काम किया और उनके विज्ञापनों व वेबसाइट्स को अपनी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रमुखता दी.

21 जुलाई को पूछताछ के लिए किया तलब

सूत्रों के मुताबिक, गूगल और मेटा पर यह आरोप है कि उन्होंने इन बेटिंग ऐप्स को प्रमोट किया और ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक विज्ञापन और वेबसाइट्स को अपने प्लेटफॉर्म से प्रमुख रूप से स्थान दिया. अब ED ने दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को 21 जुलाई को पूछताछ के लिए तलब किया है.

सट्टेबाजी के खिलाफ एक्शन में ED

इस पूरे मामले में यह पहली बार है जब भारत में काम कर रही किसी बड़ी टेक कंपनी को सट्टेबाजी जैसे मामलों में सीधे तौर पर जवाबदेह ठहराया जा रहा है. ED की यह कार्रवाई ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसमें कई बड़े नामों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की भूमिका की जांच की जा रही है.

ईडी का यह कदम दिखाता है कि जांच अब और बड़े स्तर पर हो रही है. इससे पहले भी कई फिल्मी सितारे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवैध सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार करने के मामले में जांच के घेरे में आ चुके हैं.

‘स्किल बेस्ड गेम’ के नाम पर चल रहा सट्टेबाजी का धंधा

बता दें कि ईडी ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के एक बड़े नेटवर्क की बारीकी से जांच कर रही है. इनमें से कई ऐप्स खुद को ‘स्किल बेस्ड गेम’ बताकर असल में अवैध सट्टेबाजी में लिप्त हैं. माना जा रहा है कि इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए करोड़ों रुपये की काली कमाई की गई है, जिसे पकड़ से बचाने के लिए जटिल हवाला चैनलों के जरिए इधर-उधर भेजा गया.

कई हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

पिछले हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय ने 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिनमें मशहूर अभिनेता, टीवी होस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शामिल हैं. इन पर आरोप है कि इन्होंने अवैध सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार किया. जिन सेलिब्रिटीज के नाम ईडी की प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) में दर्ज हैं, उनमें प्रकाश राज, राणा दग्गुबाती और विजय देवरकोंडा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. आरोप है कि इन लोगों को इन ऐप्स का प्रचार करने के बदले में भारी रकम दी गई थी.

डेटिंग में सिर्फ लड़के की ही गिरफ्तारी क्यों 🛑 हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
Delhi Pollution: दिल्ली की हवा अब होगी साफ! जानें- क्या है सरकार की नई एंटी-प्रदूषण नीति?
मस्जिद विवाद‌ के बाद अब आधार कार्ड को लेकर बड़ा बखेड़ा, 88 में से 46 लोगों का Date of Birth 1 जनवरी, समुदाय विशेष पर संदेह की लटकी तलवार
रिलायंस शेयर धारकों के लिए Good News, मुकेश अंबानी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस का दिया तोहफा
संभल में टाइट सुरक्षा के बीच खेली जा रही होली, नमाज से पहले खत्म हो जाएगा जश्न

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?