CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ट्रंप के टैरिफ वॉर का इफेक्ट… कभी ग्रीन तो कभी रेड जोन में शेयर मार्केट

ट्रंप के टैरिफ वॉर का इफेक्ट… कभी ग्रीन तो कभी रेड जोन में शेयर मार्केट

By Newsdesk Admin
06/03/2025
Share

सीजी भास्कर 6मार्च शेयर बाजार सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन निवेशकों को हैरान करता नजर आ रहा है. जोरदार तेजी (Stock Market Rise) के साथ कारोबार की शुरुआत हुई और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) खुलने के साथ ही 500 अंक से ज्यादा चढ़कर ओपन हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी करीब 100 अंक उछल गया.

लेकिन महज 15 मिनट के कारोबार में ही बाजी फिर पलट गई और सेंसेक्स-निफ्टी रेड जोन में आ गए. यही नहीं कुछ देर रेड रहने के बाद सुबह 10.20 बजे पर फिर से ये ग्रीन जोन में आ गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के ऐलान के बाद बाजार लगातार हैरान कर रहा है. तूफानी तेजी, फिर फिसल गया बाजार शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने पर BSE Sensex अपने पिछले बंद 73,730.23 की तुलना में 500 अंक से ज्यादा उछलकर 74,308.30 के स्तर पर ओपन हुआ, लेकिन 15 मिनट तक तेजी में कारोबार करने के बाद अचानक बाजी पलटी और सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट में ट्रेडिंग करने लगा.

NSE Nifty की बात करें, तो अपने पिछले बंद 22,337.30 की तुलना में बढ़कर 22,476.35 के स्तर पर ओपनिंग करने के बाद ये 22,491 तक उछला और फिर धड़ाम हो गया. सेंसेक्स की तरह ये भी लाल निशान में कीरब 30 अंक गिरकर कारोबार करता दिखा. वहीं फिर आधे घंटे के बाद ही दोनों इंडेक्स मामूली बढ़त लेकर ग्रीन जोन में नजर आने लगे.  इन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा तेजीशेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बावजूद Reliance Share, Tata Motors Share और Asian Paints Share करीब 2 फीसदी के आस-पास बढ़त लेकर कारोबार करता नजर आया. 

मिडकैप में शामिल Castrol India Share (3.67%), Hindustan Petrolium Share (3.46%), Gland Pharma Share (3.10%) और IREDA Share (3.09%) उछला, इसके अलावा स्मॉलकैप में Rout Share (10.89%), Sapphire Share (9.53%) और KPIL Share (7%) चढ़कर कारोबार कर रहा था. खुलते ही बिखर गए ये शेयर गिरावट वाले शेयरों पर नजर डालें, तो लार्जकैप कंपनियों में शामिल Bharti Airtel Share (-1.16%), Titan Share (-1.09%) और मिडकैप कैटेगरी में Jublifoods Share (-1.73%), Bharti Hexa Share (-1.67%), MaxHealth Share (-1.10%) फिसला, तो स्मॉलकैप कंपनियों में शामिल Gensol Share शुरुआती कारोबार में ही 10% गिरकर 335.35 रुपये पर आ गया. इसके अलावा EKI Share (-5%), Azad Engineering Share (-5%) गिरकर कारोबार कर रहा था. बुधवार को शुरुआत से अंत तक भागा था

बाजार बीते कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में रौनक लौटी थी और सेंसेक्स-निफ्टी ने ओपनिंग के साथ ही तूफानी तेजी पकड़े रखी, जो मार्केट क्लोज होने तक जारी रही. निफ्टी 50 बुधवार को 254.65 अंक या 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,337.30 पर बंद हुआ था, तो वहीं सेंसेक्स 740.30 अंक या 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,730.23 पर बंद हुआ था. पहले से मिल रहे थे तेजी के संकेतबता दें कि गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी के संकेत पहले से ही मिलने लगे थे, प्री-ओपन मार्केट में ही सेंसेक्स करीब 600 अंक की बढ़त में दिख रहा था.

अमेरिकी बाजार जहां ग्रीन जोन में क्लोज हुए थे. US Markets में Dow Jones में 1.14% की उछाल आई, तो S&P500 में 1.12%, जबकि Nasdaq में 1.46% की वृद्धि हुई. वहीं एशियाई बाजारों में शुरुआत अच्छी देखने को मिली. साउथ कोरिया का कोस्पी में 0.61 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था, जापान का निक्केई भी 0.82% चढ़कर कारोबार कर रहा था. हांगकांग के हैंगसैंग इंडेक्स में जबरदस्त 2.55% की तेजी देखने को मिली, तो गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) भी रफ्तार पकड़े नजर आया.  

कोयला घोटाले के आरोपी IAS समीर विश्नोई को फिर झटका, 4 करोड़ की 9 अवैध संपत्तियां अटैच
UP Politics: यूपी में बीजेपी करेगी समझौता या होगा मान मनौव्वल? सहयोगी दल के इस दावे से बढ़ी सियासी हलचल
मुंबई में फिर डरा रहा कोरोना, 53 मामले आए सामने, मचा हड़कंप, BMC ने जारी की गाइडलाइन
ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार कार, सीट बेल्ट ने टाला बड़ा हादसा, ड्राइवर का टूटा पैर, मालिक को नहीं आई खरोंच
IAS Santosh Verma Controversy: ब्राह्मण समाज का विरोध तेज, विवादित बयान पर GAD ने थमाया कारण बताओ नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba youth attacked with sharp weapon : आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

सीजी भास्कर, 08 जून। कोरबा जिले के रामनगर…

Dhamtari ganja smuggling case : 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 08 जून। धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी…

Bilaspur minor gang rape case : रेलवे स्टेशन ले जाकर वारदात, नाबालिग से गैंगरेप के आरोप में 3 आरोपी घिरे

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में…

शराब माफियाओं के ठिकानों पर छापे, 70 हजार से ज्यादा की जब्ती
Durg Bhilai Liquor Smuggling : 310 पौवा शराब, नकदी और बाइक जब्त, दुर्ग पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

Durg Bhilai Liquor Smuggling

Durg Bhilai Crime News
Durg Bhilai Crime News : बढ़ी गुंडागर्दी…? शनि मंदिर के पास कार रोक कर रूपयों की मांग, चार युवकों पर अपराध दर्ज

Durg Bhilai Crime News : कार सवार से…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनादेश-दुनियाराज्य

दर्दनाक अंत: 10वीं का छात्र मोनीश करंट से झुलसा, ग्रामीण 35 मिनट तक मिट्टी में दबाए रहे, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा

17/06/2025
देश-दुनिया

Winter Weaves Jaipur: गुलाबी नगरी में सजी सर्दियों की बुनाई, देशभर के कारीगरों को मिला मंच

14/12/2025
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

Big Breaking : पुलिस ने शहर का 50 से अधिक CCTV खंगाला 🛑 फुटेज छानने बाद जब कड़ाई से हुई पूछताछ, तोते की तरह बोल पड़ी लड़की, गैंगरेप का मामला निकला फर्जी 🛑 पड़ोसियों को फंसाने रची साजिश का पर्दाफाश

23/08/2024
देश-दुनिया

महाराष्ट्र में जल संकट को लेकर एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, क्या उठाए जाएंगे कदम?

23/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?