CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Elephant Attack: आधी रात का खौफ, खेतों से घरों तक घुसा हाथियों का दल

Elephant Attack: आधी रात का खौफ, खेतों से घरों तक घुसा हाथियों का दल

By Newsdesk Admin 14/09/2025
Share
Elephant Attack
Elephant Attack

सीजी भास्कर, 14 सितंबर। रात का सन्नाटा… और अचानक गूंजने लगी भारी कदमों की धमक। ग्रामीणों को लगा जैसे धरती (Elephant Attack) हिल रही हो। कोई बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाया, लेकिन बाहर का मंजर खौफनाक था। खेतों में लगी फसलें, घरों की दीवारें और गांव का सुकून—सब कुछ हाथियों के कहर तले बिखर रहा था। शनिवार (13 सितंबर) की रात छत्तीसगढ़ में (Elephant Attack) का ऐसा तांडव हुआ जिसने ग्रामीणों को दहला दिया। कोरबा जिले में जब लोग मोबाइल कैमरे से यह नजारा कैद कर रहे थे, तभी एक गुस्सैल हाथी उनकी ओर लपक पड़ा। पसान बस्ती में घरों की दीवारें टूट गईं, दुकानों के शटर चकनाचूर हो गए और बाइक व कारों के शीशे बिखरकर सड़कों पर फैल गए।

इसी दौरान रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में भी (Elephant Attack) का खौफ साफ दिखा। यहां 170 हाथियों का विशाल दल डेरा डाले हुए है। इसी झुंड ने 32 किसानों की टमाटर और धान की फसल रौंद डाली। एक मकान ढहा दिया गया और एक युवक तो हाथी के पैरों के नीचे आते-आते मौत से बाल-बाल बचा। सूरजपुर जिले के तमोर पिंगला एलीफेंट रिजर्व से भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बेबी एलीफेंट कीचड़ में खेलता दिखाई दे रहा है।

रायगढ़ के जंगलों में इस वक्त 170 हाथियों की मौजूदगी है। धरमजयगढ़ वन मंडल में अकेले 153 हाथी हैं, जबकि रायगढ़ वन मंडल में 17 हाथी अलग-अलग इलाकों में घूम रहे हैं। इनमें नर 49, मादा 73 और शावक 48 शामिल हैं। यही झुंड कापू रेंज के जंगल से निकलकर सरगुजा वन मंडल तक जा पहुंचा है।

धरमजयगढ़ के लैलूंगा परिक्षेत्र के सागरपाली गांव में शुक्रवार रात (Elephant Attack) का सबसे भयावह नजारा दिखा, जब हाथियों ने 6 किसानों की धान की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी। इसी बीच एक ग्रामीण हाथी के पैरों के नीचे आने से बच निकला।

इसके अलावा बाकरूमा रेंज के रैरूमा गांव में 5 किसानों की टमाटर और धान की फसलें चौपट कर दी गईं। एक मकान की दीवार ढहा दी गई। छाल के लोटान में 1 और पुरूंगा में 3 किसानों की फसलें रौंदी गईं। बोरो रेंज के चाल्हा, घोंचल, आमापाली और मेढरमार गांव में भी (Elephant Attack) की तबाही दर्ज की गई।

रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज में विचरण कर रहा 48 हाथियों का झुंड 4 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाकर छाल रेंज की ओर बढ़ गया। ऐसे में ग्रामीण अब हर पल दहशत में जी रहे हैं। (Elephant Attack) की दहशत का आलम यह है कि लोग खेतों में रात बिताने से डरने लगे हैं और प्रशासन की टीम लगातार निगरानी में जुटी है।

You Might Also Like

Community Tourism Initiative : गांवों का रहस्य खुलेगा, छत्तीसगढ़ के इस जिले में शुरू हुआ होम-स्टे का अनोखा सफर

Medical Miracle : 6 ब्लेड निगलकर खत्म करना चाहता था जिंदगी, डॉक्टरों ने किया कमाल

Social Media Controversy : छत्तीसगढ़ के इस शहर में अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, FIR की मांग

Road Accident : घाट पर गूंजा मौत का सन्नाटा, टक्कर के बाद थम गई जवान की सांस

Domestic Violence Case : पति की प्रताड़ना से टूटी हिम्मत, थाने में आग लगाकर दी जान, पांचवें दिन बुझ गई जिंदगी की लौ

TAGGED: Elephant Attack, ग्रामीण दहशत, छत्तीसगढ़ जंगल, फसल नुकसान
Newsdesk Admin 14/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Domestic Violence Case Domestic Violence Case : पति की प्रताड़ना से टूटी हिम्मत, थाने में आग लगाकर दी जान, पांचवें दिन बुझ गई जिंदगी की लौ
Next Article Road Accident Road Accident : घाट पर गूंजा मौत का सन्नाटा, टक्कर के बाद थम गई जवान की सांस

You Might Also Like

Community Tourism Initiative
छत्तीसगढ़

Community Tourism Initiative : गांवों का रहस्य खुलेगा, छत्तीसगढ़ के इस जिले में शुरू हुआ होम-स्टे का अनोखा सफर

14/09/2025
Medical Miracle
छत्तीसगढ़

Medical Miracle : 6 ब्लेड निगलकर खत्म करना चाहता था जिंदगी, डॉक्टरों ने किया कमाल

14/09/2025
Social Media Controversy
छत्तीसगढ़

Social Media Controversy : छत्तीसगढ़ के इस शहर में अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, FIR की मांग

14/09/2025
Road Accident
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Road Accident : घाट पर गूंजा मौत का सन्नाटा, टक्कर के बाद थम गई जवान की सांस

14/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?