CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » झोपड़ी बनाकर अकेले रह रहे बुजुर्ग को हाथियों ने कुचला, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया आरोप

झोपड़ी बनाकर अकेले रह रहे बुजुर्ग को हाथियों ने कुचला, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया आरोप

By Newsdesk Admin
17/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 जुलाई। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के घुई वन परिक्षेत्र अंतर्गत परमेश्वरपुर जंगल में हाथियों के हमले में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक रामदेव कोड़ाकू (61) जंगल में झोपड़ी बनाकर अकेले रहते थे। आज सुबह खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों ने उनका शव झोपड़ी से कुछ दूरी पर पड़ा देखा।

Contents
  • इलाके में घूम रहा हाथियों का झुंड
  • ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया आरोप

हाथियों के हमले से होने वाली मौतों के समान शव क्षत -विक्षत पड़ा हुआ था। शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना दो-तीन दिन पहले हुआ होगा।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते मुनादी कराई जाती और जंगल में निगरानी होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

जानकारी के अनुसार, परमेश्वरपुर निवासी रामदेव लंबे समय से गांव से अलग जंगल में झोपड़ी बनाकर अकेले रह रहे थे, जबकि उनका परिवार गांव में ही रहता है।

प्रतापपुर के एसडीओ वन आशुतोष भगत ने बताया कि रामदेव के अकेले रहने के कारण हमले की जानकारी समय पर नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हाथियों ने पहले रामदेव को पटका और फिर कुचलकर मार डाला।

इलाके में घूम रहा हाथियों का झुंड

साथ ही उन्होंने बताया कि हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है। घुई वन परिक्षेत्र में इन दिनों 10 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिसमें पांच नर, तीन मादा और दो बच्चे शामिल हैं। यह दल पकनी, अंजनी, जजावल, परमेश्वरपुर, हरिहरपुर और देवरी गांवों के आसपास घूम रहा है।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया आरोप

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग ने कुछ जगहों पर मुनादी तो कराई, लेकिन समय रहते पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। यदि जंगल में रहवासियों को पहले से चेतावनी दी जाती, तो रामदेव की जान बच सकती थी।

प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में भी चार हाथियों का दल फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। यह दल सिंघरा, भरदा, गणेशपुर और दलदली के आसपास सक्रिय है और धान, गन्ना तथा मक्के की फसलों को रौंद रहा है।
अपनी ही कार चोरी कर FIR दर्ज कराने पहुंचा युवक, पुलिस ने किया पर्दाफाश..
“खाने-पीने” की व्यवस्था गनियारी के महेश वर्मा पर पड़ गई भारी, अज्ञात युवकों ने जान से मारने धमकी दे की मारपीट, बाईक छोड़ हुए फरार
Big Break : राहुल गांधी की नागरिकता का विवाद फिर सुर्खियों में, सुब्रमण्यम स्वामी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को निर्देशित करने की मांग
बिरनपुर क्यों नहीं गए थे भूपेश बघेल….❓करते हैं दबाव की राजनीति, कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति है छत्तीसगढ़ बंद – डिप्टी सीएम विजय शर्मा, दुर्ग जेल पहुंचे गृह मंत्री ने और क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर
अब लायसेंसी नहीं विदेशी मदिरा क्रय करने की जिम्मेदारी “छत्तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन” को 🟧 CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय 🟦 पांचों प्राधिकरणों की कमान सम्हालेंगे मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक होंगे उपाध्यक्ष
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai ATM Theft Case
Bhilai ATM Theft Case : पावर हाउस स्टेशन से अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार, आर्मी जवान का ATM कार्ड चुराकर निकाले ₹97,500

Bhilai ATM Theft Case : साइबर टीम और…

Bhilai Staff Nurse Death
Bhilai Staff Nurse Death : हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव; कारण अज्ञात

Bhilai Staff Nurse Death  :पुलिस घटना के कारणों…

Fake Transfer Case
Fake Transfer Case : BJP महामंत्री का बेटा गिरफ्तार, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 6 अरेस्ट

Fake Transfer Case :सभी आरोपियों को कोर्ट में…

Heavy Rain Flood Alert
Heavy Rain Flood Alert : यूपी के 19 जिलों में बाढ़, काशी में चौकी डूबी; MP के 22 जिलों में भी रेड अलर्ट, CG में बिजली से महिला की मौत

Heavy Rain Flood Alert :यूपी में लगातार बारिश…

Raipur Knife Attack
Raipur Knife Attack : 24 घंटे में 2 चाकूबाजी, 2 युवकों की मौत; कांग्रेस नेता ने पुलिस पर उठाए सवाल

Raipur Knife Attack :घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?