CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » EVM Recount Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में खुली ईवीएम से मिली जीत, सरपंच ने ली शपथ

EVM Recount Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में खुली ईवीएम से मिली जीत, सरपंच ने ली शपथ

By Newsdesk Admin
15/08/2025
Share
EVM Recount Supreme Court
EVM Recount Supreme Court

सीजी भास्कर, 15 अगस्त : दो वर्ष 10 महीने पहले हुए सरपंच चुनाव के परिणाम को सुप्रीम कोर्ट की तीन न्यायाधीशों की खंडपीठ ने बदल दिया है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने पुनर्मतगणना कराने से इन्कार कर दिया था, लेकिन देश की शीर्ष अदालत ने ईवीएम की पुनर्मतगणना कराई और मोहित मलिक को 51 वोट से विजयी घोषित किया गया। प्रशासन ने गुरुवार को उन्हें सरपंच पद की शपथ दिलाई।

यह देश में अपनी तरह का पहला मामला माना जा रहा है। 2 नवंबर 2022 को हुए ग्राम पंचायत चुनाव में एक अधिकारी की गलती से कुछ घंटे के लिए बुआना लाखू के दो सरपंच बन गए थे। चुनाव में सरपंच पद के सात प्रत्याशी थे। मुकाबला कुलदीप और मोहित में था। गांव के बूथ नंबर 65, 66, 67, 68, 69 और 270 बनाए गए थे। निर्वाचन अधिकारी से बूथ नंबर 69 पर गलती से परिणाम बदल गया। मोहित को मिले वोट कुलदीप के खाते में जुड़ गए और कुलदीप के वोट मोहित के खाते में जुड़ गए। सभी बूथों के योग के आधार पर कुलदीप को विजयी घोषित कर दिया गया।

गड़बड़ी सामने आने पर रिटर्निंग अधिकारी ने परिणाम संशोधित करते हुए मोहित को विजेता घोषित किया, लेकिन कुलदीप ने हार मानने से इन्कार कर दिया था। उसे प्रमाणपत्र मिल चुका था। कुलदीप 12 नवंबर 2022 को हाई कोर्ट से स्टे ले आया। पहली जून 2025 को हाई कोर्ट ने दोबारा मतगणना कराने से इन्कार कर दिया और फैसला कुलदीप के पक्ष में दिया। 12 जून को मोहित ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। 31 जुलाई को पहली सुनवाई हुई और सात जुलाई को अपनी निगरानी में दोबारा मतगणना का आदेश दिया। सात जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में मतगणना हुई, जिसमें कुलदीप को एक हजार और मोहित को 1051 वोट मिले। इसके बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखते हुए 11 अगस्त की तारीख दी।

11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सूर्यकांत, दीपांकर दत्ता और एनके सिंह की पीठ ने मोहित को विजयी घोषित कर जिला प्रशासन को दो दिन में शपथ दिलाने का आदेश दिया था। न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि ओएसडी (रजिस्ट्रार) द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर संदेह करने का प्रथम दृष्टया कोई कारण नहीं है। विशेष रूप से जब पूरी पुनर्गणना की उचित रूप से वीडियोग्राफी की गई है। नवनिर्वाचित सरपंच मोहित मलिक को गुरुवार को बीडीपीओ कार्यालय में डीडीपीओ राजेश शर्मा ने शपथ दिलाई। सरपंच को ग्रामीणों ने फूलमाला और मिठाई बांटकर बधाई दी। जगह-जगह महिलाओं ने मोहित को तिलक कर स्वागत किया।

ISI अफसर संग करीबी रिश्ते…! बाली भी गई ज्योति मल्होत्रा, फोन ने खोले गहरे राज, पाकिस्तान ने ऐसे फैलाया जासूसी का जाल
सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा आवारा कुत्तों पर बड़ा फैसला, डॉग लवर्स की धड़कनें तेज
Trump Big Decision: ट्रंप से फाइट का इफेक्ट! अमेरिका ने रोक दी यूक्रेन को जंग में दी जा रही मदद, अब क्या करेंगे जेलेंस्की?
FIR against AmitBaghel in Bhilai : अमित बघेल पर FIR दर्ज, संत झूलेलाल-महाराजा अग्रसेन पर की थी टिप्पणी, समाज ने की गिरफ्तारी की मांग
NIA ने तहव्वुर राणा से लिए वॉयस और हैंडराइटिंग सैंपल, तिहाड़ शिफ्ट होने से पहले जुटाए गए अहम सबूत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

Jagdalpur Knife Attack
Jagdalpur Knife Attack : चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

Jagdalpur Knife Attack :आम नागरिकों से भी अपील…

CEO Action on Development Works : सीईओ ने वेतन रोका, अधिकारियों को थमाए नोटिस

CEO Action on Development Works : निरीक्षण के…

Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत
Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत

शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?