सीजी भास्कर, 18 जून| Fake Currency Case MP : पुलिस ने एक व्यक्ति को नकली नोट चलाने का प्रयास करते पकड़ा तो उसके हाथ छापाखाना तक पहुंच गए। इस मामले में पकड़े गए रितुराज विश्वकर्मा के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में वह कागज बरामद किया गया, जिसमें नोट प्रिंट किया जाता था। उसके पास से पुलिस को 976 नकली नोट मिले हैं, जो पांच-पांच सौ के थे।
हनुमानताल पुलिस आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपित रितुराज से पूछताछ में पता चला है कि उसके संबंध छत्तीसगढ़ में भी (Fake Currency Case MP)हैं, और उसका वहां के कुछ शहरों में आना-जाना होता रहा है। पुलिस अब उसके छत्तीसगढ़ कनेक्शन की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपित बीते करीब सात महीने से इस धंधे में लिप्त है, इसलिए पुलिस को संदेह है कि उसका छत्तीसगढ़ में भी कनेक्शन हो सकता (Fake Currency Case MP)है। उसके पास से जाली नोटों के अलावा बड़ी मात्रा में उच्च गुणवत्ता वाला वह कागज भी बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल नकली मुद्रा की प्रिंटिंग में करता था। बुधवार को रितुराज को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर ले लिया गया है।
पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है सात महीने के दौरान रितुराज ने किन किन लोगों को और कितने नकली नोटों की सप्लाई की है। बता दें कि इससे पूर्व पुलिस घमापुर क्षेत्र में रवि दाहिया नामक युवक को गिरफ्तार कर चुकी (Fake Currency Case MP)है। उसके पास से भी करीब तीन लाख रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद हुए थे। उसने भी वो नकली नोट रितुराज से ही लिए थे।