CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fake IB Officer : फर्जी आईबी अधिकारी बनकर रौब झाड़ने वाला युवक गिरफ्तार

Fake IB Officer : फर्जी आईबी अधिकारी बनकर रौब झाड़ने वाला युवक गिरफ्तार

By Newsdesk Admin 01/09/2025
Share
Fake IB Officer
Fake IB Officer

सीजी भास्कर, 31 अगस्त : राजधानी रायपुर में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी आईबी अधिकारी (Fake IB Officer) बनकर लोगों पर धौंस जमाता था। यह मामला फर्जी आईबी अधिकारी के रूप में सामने आने के बाद पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, थाना आमानाका पुलिस ने 31 अगस्त की रात चंदनडीह चौक नंदनवन जीई रोड के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से एक्टिवा (क्रमांक MP04YJ1386) चलाते युवक को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विशाल कुमार (29 वर्ष), निवासी नर्मदापुरम रोड, भोपाल (म.प्र.) बताया। वर्तमान में वह टिकरापारा रायपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहा था।

पुलिस जब उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई करने लगी तो युवक ने अचानक अपने पास रखा एक आईबी अधिकारी का पहचान पत्र दिखाया और खुद को “सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी” बताकर कार्रवाई रोकने का दबाव बनाने लगा। पहचान पत्र पर भारत सरकार और गृह मंत्रालय का मोनोग्राम भी छपा हुआ था। लेकिन तस्दीक में यह पहचान पत्र पूरी तरह फर्जी निकला। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से इस फर्जी आईबी अधिकारी (Fake IB Officer) की पहचान का उपयोग कर लोगों को गुमराह करने और रौब जमाने का काम कर रहा था।

फिलहाल युवक को गिरफ्तार कर थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 286/25 धारा 319(2), 336(3), 340(2) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि राजधानी में चल रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने यह फर्जी पहचान पत्र कहां से बनवाया और अब तक कितने लोगों को ठगा।

You Might Also Like

BJP Workshop : सीनियर नेताओं ने नए पदाधिकारियों को संगठन-सत्ता तालमेल का मंत्र सिखाया

Teacher Assault : शिक्षिका ने 3 छात्राओं को डंडे से पीटा, एक के पैर में सूजन, डीईओ ने किया सस्पेंड

Online fraud : ऑनलाइन गेम के चक्कर में महिला गवां बैठी 2.45 लाख रुपये

Juvenile Escape: बाथरूम का रोशनदान तोड़कर बाल सुधार गृह से 4 किशोर फरार

Child Death : नाना के घर आया था बच्चा, छत पर खेलते समय लगा करंट, मौत

TAGGED: Fake IB Officer
Newsdesk Admin 01/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Conversion Case Conversion Case : चंगाई सभा की आड़ में मतांतरण का आरोप, दो हिरासत में
Next Article NHM Employees Protest NHM Employees Protest : आज 33 जिलों में जलेंगे शासन के नोटिस, भाजपा सांसद बघेल ने मांगों को बताया जायज

You Might Also Like

BJP Workshop
छत्तीसगढ़राजनीति

BJP Workshop : सीनियर नेताओं ने नए पदाधिकारियों को संगठन-सत्ता तालमेल का मंत्र सिखाया

01/09/2025
Teacher Assault
छत्तीसगढ़

Teacher Assault : शिक्षिका ने 3 छात्राओं को डंडे से पीटा, एक के पैर में सूजन, डीईओ ने किया सस्पेंड

01/09/2025
Online fraud
अपराधछत्तीसगढ़

Online fraud : ऑनलाइन गेम के चक्कर में महिला गवां बैठी 2.45 लाख रुपये

01/09/2025
Juvenile Escape
छत्तीसगढ़

Juvenile Escape: बाथरूम का रोशनदान तोड़कर बाल सुधार गृह से 4 किशोर फरार

01/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?