CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बेटे की शादी से पहले पिता को मार डाला:दुर्ग में आज निकलने वाली थी बारात, घर के बाहर मिला शव; पुरानी रंजिश की आशंका

बेटे की शादी से पहले पिता को मार डाला:दुर्ग में आज निकलने वाली थी बारात, घर के बाहर मिला शव; पुरानी रंजिश की आशंका

By Newsdesk Admin 19/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल |

दुर्ग जिले में बेटे की शादी के एक दिन पहले पिता की हत्या कर दी गई। रामपुर चोरहा गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर गली में भागवत मारकंडे (55) का शव मिला। मृतक के गले में धारदार हथियार से कटने के निशान मिले है वहीं रीढ़ की हड्डी और शरीर के कई भाग में चोट है।

मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। शनिवार को भागवत के बेटे का बारात निकलने वाली थी। घर में शादी की सजावट थी जश्न का माहौल था लेकिन इस घटना के बाद खुशियां गम में बदल गई। पुलिस ने पुराने रंजिश में हत्या की आशंका जताई है।

संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ

परिजनों का कहना है कि भागवत के गले में किसी चाकू जैसे तेज धार हथियार से मारा गया है, ज्यादा खून बहने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने कुछ संदेहियों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।

एक दिन बाद जाने वाली थी बेटे की बारात

परिजनों ने पुलिस को बताया कि भागवत दास मारकंडे के घर में शादी का उत्सव था। 19 अप्रैल को उसके बेटे की बारात थी। इसके चलते देर रात तक उनके घर में चहल पहल थी। परिवार के सभी लोग खाना खाकर अपने घरों में सोने चले गए। इसके बाद यह घटना घटी।

घर से अलग रहता था भगवत दास

परिजनों ने बताया कि भगवत दास अपने घर से लगे अलग कमरे में रहता था, जो कि अलग रास्ते में खुलता था। उससे लगे घर में उसकी पत्नी बेटे व अन्य लोग रहते थे। सबसे पहले उसके शव को उसके नाती ने देखा। उसके बाद उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग जागे और फिर उसे अस्पताल ले गए।

सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि कुम्हारी पुलिस जांच में जुटी है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

You Might Also Like

Compassionate Appointment Chhattisgarh : अनुकम्पा नियुक्ति को मिली स्वीकृति, कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ते में वृद्धि: नागरिक आपूर्ति निगम की संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सरगुजा में झमाझम बारिश का कहर: महिला और बच्चों समेत 4 लोग नदी में बहे, तलाश जारी..

दुर्ग में चाकू मारने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस: शराब के लिए मांगे थे पैसे, इनकार पर किया हमला

साढ़े 7 लाख की चोरी के बाद कैमरे में चोर ने किया ‘बाय-बाय’, 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

हमर लैब घोटाले में मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर को जमानत नहीं: हाईकोर्ट ने कहा- यह संगठित आर्थिक अपराध…

Newsdesk Admin 19/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article चमोली: बिरही-निजमुला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
Next Article बाइक सवार हुआ हादसे का शिकार, नहीं मिली मदद:मैनपाट में रातभर घायल पड़े ग्रामीण की सुबह थम गई सांसें

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Compassionate Appointment Chhattisgarh : अनुकम्पा नियुक्ति को मिली स्वीकृति, कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ते में वृद्धि: नागरिक आपूर्ति निगम की संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

20/06/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

सरगुजा में झमाझम बारिश का कहर: महिला और बच्चों समेत 4 लोग नदी में बहे, तलाश जारी..

20/06/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

दुर्ग में चाकू मारने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस: शराब के लिए मांगे थे पैसे, इनकार पर किया हमला

20/06/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

साढ़े 7 लाख की चोरी के बाद कैमरे में चोर ने किया ‘बाय-बाय’, 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

20/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?