CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पिता की रूकी सांसें, खबर बाद भी बस्तर ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करता डंटा रहा राजनांदगांव का उम्दा कलाकार नागेश, पिता के शोक को हृदय के कोने में छिपा गाया गीत, नृत्य भी किया, इस भावनात्मक क्षण से सराबोर हुआ “बस्तर ओलंपिक”

पिता की रूकी सांसें, खबर बाद भी बस्तर ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करता डंटा रहा राजनांदगांव का उम्दा कलाकार नागेश, पिता के शोक को हृदय के कोने में छिपा गाया गीत, नृत्य भी किया, इस भावनात्मक क्षण से सराबोर हुआ “बस्तर ओलंपिक”

By Newsdesk Admin
17/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 17 दिसंबर। हाल ही में 13 से 15 दिसम्बर तक बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन जगदलपुर में सम्पन्न हुआ। 15 दिसम्बर को बस्तर ओलिंपिक का फाइनल हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में देश के गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्देणुदेव साय और विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ गृह मंत्री विजय शर्मा रहे। इस आयोजन में एक ऐसी घटना घटी जिसने सभी को भावुक कर दिया। दरअसल राजनांदगाव के कलाकारों ने नक्सल प्रभावित ग्रामीणों की स्थिति को एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी के सामने प्रस्तुत किया। जिसमें एक युवा कलाकार नागेश पठारी ने अपने पिता के निधन के दो घंटे बाद भी अपना अभिनय प्रस्तुत किया। यह घटना सभी के लिए प्रेरणादायक रही।

आपको बता दें कि नागेश के पिता जीआर पठारी का निधन हार्ट अटैक की वजह से 15 दिसम्बर की दोपहर एक बजे राजनांदगाव में हुआ। जब उनके पिता की मृत्यु हुई उस समय नागेश बस्तर ओलिंपिक फाइनल जगदलपुर में मौज़ूद थे। उनके कार्यक्रम का मंचन अमित शाह के सामने दोपहर 3 बजे प्रस्तुत होना तय था। इस नाटक में नागेश मुख्य भूमिका निभा रहे थे। अपने पिता की मृत्यु की खबर सुनने के बाद भी नागेश ने अपने नाटक के प्रदर्शन को ही प्राथमिकता दी। अपने पिता के शोक भाव को मन के एक कोने में दबाकर उन्होंने गाना गाया, नृत्य किया और इंग्लिश की कहावत “The Show Must Go On“ को सही साबित कर दिया।

नागेश के इस संकल्प और समर्पण ने दर्शकों के साथ ही मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों को भी प्रभावित किया। नागेश का मानना है कि उनके पिता भी शायद यही चाहते होंगे कि वह अपना प्रदर्शन पूरा करे। नागेश के इस भावनात्मक क्षण ने बस्तर ओलंपिक को और भी भावनात्मक बना दिया।

पिछले दस वर्षो से अभिनय क्षेत्र में काम कर रहे नागेश की इस दृढ़ निश्चयता ने सभी कलाकार साथियों में एक नई ऊर्जा भर दी. यह घटना हमें बताती हैं कि एक कलाकार का जीवन भावनात्मक रूप से कितना चुनौती पूर्ण होता है और किसी भी कठिन परिस्थिति में भी किस तरीके से अपने प्रदर्शन को पूरा करने के लिए वह स्व संकल्पित रहता हैं। राजनांदगाव के कलाकारों ने बस्तर ओलिंपिक 2024 में नक्सलियों की वजह से बस्तर के ग्रामीणों को हो रही तकलीफों को जनता के सामने एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस नाटक की प्रस्तुति बस्तर के सभी सात ज़िलों में की गई जिसमें कलाकार के रूप में शहर के यशवंत आनंद गुप्ता, शेख शाहरुख़, नागेश पठारी, रागिनी स्वर्णकार, देवेश वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, मार्या सिंह, भुवनेश्वर साहू, एकता वर्मा, ऋषभ सिन्हा, रीना श्रीवास, संकल्प तिवारी, नवीन निर्मलकर, अनिकेत देवांगन, अमन, राजेश और सोम प्रकाश शामिल रहे।

CG Big Breaking : कस्टम मीलिंग घोटाले पर बड़ा Action, साय सरकार सख्त : राइस माफियाओं पर गिरेगी गाज, घटाया जा सकता है मिलिंग चार्ज
Rural Connectivity Mission : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव तक बिछा सड़कों का जाल, 25 वर्षों में बनीं 40 हजार किमी सड़कें
MI vs CSK match : वानखेड़े में टॉस जीतकर मुंबई ने चुनी गेंदबाजी
Rajya Sabha राज्यसभा में हंगामा जारी, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
National Herald New FIR: सोनिया–राहुल के खिलाफ नई प्राथमिकी, ‘साजिश’ को लेकर राजनीतिक घमासान बढ़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?