CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fertilizer Queue Death : खाद की कतार और खुले आसमान तले रात गुजार रही महिला की मौत

Fertilizer Queue Death : खाद की कतार और खुले आसमान तले रात गुजार रही महिला की मौत

By Newsdesk Admin
27/11/2025
Share
Fertilizer Queue Death
Fertilizer Queue Death

सीजी भास्कर, 27 नवंबर। मध्य प्रदेश के गुना जिले में अन्नदाता (Fertilizer Queue Death) खाद की लंबी कतारों में खड़ा है और कड़कड़ाती सर्दी में खुले आसमान तले रात गुजार रहा है, जो प्रशासन के खाद की पर्याप्त उपलब्धता के दावों की पोल खोलता है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि दो दिन से खाद की कतार में लगी एक महिला की मौत हो गई। उल्टियां होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार बमोरी विधानसभा क्षेत्र के बागेरी डबल लाक केंद्र (Fertilizer Queue Death) पर किसान लगातार दो-तीन दिन से खाद के लिए लाइन में लगे हैं। हालात यह हैं कि दिन में खाद की आस और रात में उसी केंद्र पर खुले आसमान तले ठंड में ठहरना पड़ रहा है। कुशेपुर गांव की 45 वर्षीय भुरिया बाई आदिवासी भी दो दिनों से लाइन में लगी थी। बुधवार देर रात अचानक उल्टियां शुरू हुईं, तो पहले उसे बमोरी अस्पताल ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद गुना के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन जब शव लेकर गांव पहुँचे तो मातम छा गया। गुरुवार सुबह एसडीएम शिवानी पांडे, कलेक्टर किशोर कन्याल और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया कुशेपुर पहुँचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। (MP Farmer News) बमोरी क्षेत्र में खाद संकट की गंभीरता लगातार उजागर हो रही है। किसान परेशान हैं और व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के बयान

महिला खाद लेने के लिए बागेरी केंद्र पर थी। देर रात उल्टियां होने पर उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी में आया है कि महिला को 450 शुगर थी और उसके पति को टीबी की बीमारी है। परिजनों को 5000 रुपये अंत्येष्टि राशि और 10000 रुपये रेडक्रॉस से दिए गए हैं। दो लाख रुपये का प्रकरण तैयार किया गया है।

वहीं कांग्रेस विधायक ऋषि अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन खाद की उपलब्धता का दावा कर रहा है, लेकिन हकीकत अलग है। बागेरी केंद्र (Bagheri Double Lock Center) पर किसान दो-तीन दिन से कतार में खड़े हैं और ठंड में रात गुजारने मजबूर हैं। महिला की मौत का जिम्मेदार कौन? खाद वितरण व्यवस्था ध्वस्त है और कालाबाजारी जारी है।

Bilaspur Sarafa Mahasammelan 2026 : 28 जून को सराफा महासम्मेलन, प्रदेशभर के कारोबारी होंगे शामिल
Jewelry Murder : बीच बाजार गोलियों की आवाज से कांपा इलाका, सराफा कारोबारी की जान लेने के बाद भागे तीन हमलावर
छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में यलो अलर्ट: सूरजपुर-रायगढ़ में बिजली गिरने की चेतावनी, बिलासपुर-कोरबा में तेज हवाएं; 24 जिलों में भारी बारिश..
Durg College Fraud : कॉलेज की फीस बना ली निजी कमाई, प्रोफेसर दंपति पर गबन का केस—कोर्ट के दखल के बाद दर्ज हुई FIR
Car Truck Collision : तेज रफ्तार ने ली फिर एक जान, एक हादसे ने भड़काया गांव का गुस्सा, हाईवे बना मौत का रास्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?