CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हिरोइन बनने का बुखार…! भिलाई से मुम्बई निकलीं-नागपुर में पकड़ीं गईं लड़कियां

हिरोइन बनने का बुखार…! भिलाई से मुम्बई निकलीं-नागपुर में पकड़ीं गईं लड़कियां

By Newsdesk Admin 24/07/2025
Share

🛑 घर से बिना बताए गायब, फोटो शेयरिंग के चक्कर में हो गईं ट्रेस

सीजी भास्कर, 24 जुलाई। घर से बिना बताए निकलीं नाबालिग लड़कियों को नागपुर महाराष्ट्र से बरामद कर लिया गया है। सभी लड़कियां हिरोइन बनने भिलाई के सुपेला से मुंबई के लिए रवाना हुई थीं। इनके परिजन काफी परेशान थे।

Contents
🛑 घर से बिना बताए गायब, फोटो शेयरिंग के चक्कर में हो गईं ट्रेसमहाराष्ट्र में जीआरपी आरपीएफ ने किया रैस्क्यू पहले महादेव घाट घूमीं फिर मुम्बई भाग जाने बना प्लानकिराये के लिए रूपये नहीं थे तो बेच दिया मौसी का चूल्हा

इस मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद छानबीन शुरू की गई। जांच के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की मदद से नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित नागपुर से बरामद किया गया है।

आपको बता दें कि कल दोपहर सुपेला क्षेत्र से मुंबई जाने के लिए घर से 12-16 वर्ष की बालिकाएं चुपचाप प्लानिंग के तहत निकल गईं थीं। सूचना मिलने पर सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज पहले निकाला गया।

महाराष्ट्र में जीआरपी आरपीएफ ने किया रैस्क्यू

उसके बाद नागपुर रेलवे स्टेशन में आरपीएफ और जीआरपी को मदद से सभी को नागपुर स्टेशन के आसपास बरामद कर परिजनों को जानकारी दी गई।

इनमें से तीन बालिकाएँ कन्या शाला शांति नगर स्कूल सुपेला में पढ़ाई करती हैं। इनमें से एक बालिका कपड़े की दुकान में काम करती है। एक लड़की की दोस्ती दुकान में काम करने वाली लड़की से हुई।

पहले महादेव घाट घूमीं फिर मुम्बई भाग जाने बना प्लान

चारों लड़कियों ने 21 जुलाई को महादेव घाट घूमने जाने का प्लान बनाया दोपहर में चारों सहेली महादेव घाट घूमने के लिए गईं। वापस आते समय शाम होने पर एक लड़की ने कहा कि जब वह पिछली बार अपनी किसी सहेली के बर्थडे पर गई थीं, तो लेट होने से उसके मम्मी पापा ने उसे मारा है, तो वह घर नहीं जाएगी।

उसी ने कहा चलो कहीं चले जाते हैं, भाग जाते हैं। नहीं तो मेरे घर वाले बहुत मारेंगे फिर चारों सहेली प्लान तैयार कर उस लड़की के मौसी के यहां चले गए।

किराये के लिए रूपये नहीं थे तो बेच दिया मौसी का चूल्हा

चारों लड़कियों के पास पैसे नहीं थे जिसके बाद प्लान बनाने वाली लड़की ने अपनी मौसी के यहां का गैस चूल्हा बेच दिया। जिससे 300 रुपए मिले। उसे लेकर वो सभी मौसी के साथ 9 बजे की एक्सप्रेस ट्रेन पर बैठ गए। 1 बजे नागपुर स्टेशन चारों पहुंच गईं फिर सुबह 7 बजे की मुंबई वाली ट्रेन में सवार होकर मुंबई के लिए निकली थीं।

लड़कियों ने यात्रा के दौरान अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट कीं। इसी बीच नागपुर स्टेशन पर इन लापता बालिकाओं को खोज कर जीआरपी पुलिस ने पूछताछ की।

पूछताछ बाद बालिकाओं को जीआरपी पुलिस से बालिका गृह में सुरक्षित रखने का आग्रह दुर्ग पुलिस ने किया था। इसके बाद शासकीय बालिका गृह काटोल रोड नागपुर लाकर उनके सुपुर्द किया गया। दुर्ग पुलिस ने सुरक्षित बालिकाओं को मुस्कान अभियान के तहत बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है।

You Might Also Like

Air India Express Luggage Delay : यात्रियों का सामान तीन दिन से अटका, 200 से अधिक यात्रियों का लगेज नहीं मिला, नहीं मिल रहा जवाब

Vijay Mallya Assets Case : विजय माल्या ने मांगी जब्त संपत्तियों और वसूली की पूरी जानकारी, हाई कोर्ट ने सुनवाई 12 नवंबर तक टाली

Amul ICA Global Ranking : अमूल बना दुनिया की नंबर-1 सहकारी संस्था, इफको को मिला दूसरा स्थान

Brihaspati Singh Statement – ‘निपटो-निपटाओ’ की राजनीति से डूबी कांग्रेस, बृहस्पति बोले – खुद के झगड़ों ने हराया पार्टी को

Global Temperature Rise Report : वैश्विक तापमान में हो सकती है 2.3-2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि, यूएनईपी की रिपोर्ट में चेतावनी

Newsdesk Admin 24/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Air India Express Luggage Delay
Air India Express Luggage Delay : यात्रियों का सामान तीन दिन से अटका, 200 से अधिक यात्रियों का लगेज नहीं मिला, नहीं मिल रहा जवाब

सीजी भास्कर, 5 नवंबर। एअर इंडिया एक्सप्रेस की…

Vijay Mallya Assets Case
Vijay Mallya Assets Case : विजय माल्या ने मांगी जब्त संपत्तियों और वसूली की पूरी जानकारी, हाई कोर्ट ने सुनवाई 12 नवंबर तक टाली

सीजी भास्कर, 5 नवंबर। भगोड़े शराब कारोबारी (Vijay…

Amul ICA Global Ranking
Amul ICA Global Ranking : अमूल बना दुनिया की नंबर-1 सहकारी संस्था, इफको को मिला दूसरा स्थान

सीजी भास्कर, 5 नवंबर। भारत के सहकारिता क्षेत्र…

Brihaspati Singh Statement – ‘निपटो-निपटाओ’ की राजनीति से डूबी कांग्रेस, बृहस्पति बोले – खुद के झगड़ों ने हराया पार्टी को

सीजी भास्कर, 5 नवंबर | Brihaspati Singh Statement…

Global Temperature Rise Report
Global Temperature Rise Report : वैश्विक तापमान में हो सकती है 2.3-2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि, यूएनईपी की रिपोर्ट में चेतावनी

सीजी भास्कर, 5 नवंबर। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम…

You Might Also Like

Air India Express Luggage Delay
देश-दुनिया

Air India Express Luggage Delay : यात्रियों का सामान तीन दिन से अटका, 200 से अधिक यात्रियों का लगेज नहीं मिला, नहीं मिल रहा जवाब

05/11/2025
Vijay Mallya Assets Case
देश-दुनिया

Vijay Mallya Assets Case : विजय माल्या ने मांगी जब्त संपत्तियों और वसूली की पूरी जानकारी, हाई कोर्ट ने सुनवाई 12 नवंबर तक टाली

05/11/2025
Amul ICA Global Ranking
देश-दुनिया

Amul ICA Global Ranking : अमूल बना दुनिया की नंबर-1 सहकारी संस्था, इफको को मिला दूसरा स्थान

05/11/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Brihaspati Singh Statement – ‘निपटो-निपटाओ’ की राजनीति से डूबी कांग्रेस, बृहस्पति बोले – खुद के झगड़ों ने हराया पार्टी को

05/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?