CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में कांग्रेस पार्षद पर FIR: मकान खाली कराने गया, गाली-गलौज कर महिला को दी जान से मारने की धमकी..

भिलाई में कांग्रेस पार्षद पर FIR: मकान खाली कराने गया, गाली-गलौज कर महिला को दी जान से मारने की धमकी..

By Newsdesk Admin 02/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 मार्च |

पुरानी भिलाई थाने में भिलाई तीन चरोदा नगर निगम के एमआईसी मेंबर (मंत्री) कांग्रेस पार्षद एस वेंकट रमना के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। रमना पर दबंगई करते हुए मकान खाली करवाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि पंचशील नगर चरोदा निवासी संजना पत्नी शंभूनाथ ढोल (30वर्ष) ने पार्षद एस वेंकट रमना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वे लोग पार्षद के परिचित के मकान में किराये से रहते हैं।

मकान खाली करवाने की धमकी

पार्षद दबंगई दिखाते हुए पिछले तीन चार दिन से उसके घर आ रहा है और उससे घर खाली करवाने कह रहा है। घर खाली नहीं करने पर वो उसे जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ गाली-गलौज कर रहा है।

संजना का कहना है कि एस वेंकट रमना अपने पार्षद होने की धौंस दिखा रहा है। उसके रोज-रोज के झगड़े को देखते हुए उसने अपने पति शंभूनाथ को पार्षद के पास बात करने के लिए भेजा था। पार्षद रमना 17 फरवरी की सुबह 10 बजे फिर से शंभूनाथ के घर पहुंचा मकान खाली करने की धमकी देने लगा।

उस समय शंभूनाथ घर पर नहीं था। इसके बाद पार्षद ने घरवालों को ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और वहां से चला गया। दोपहर में जब शंभूनाथ काम से घर लौटा तो संजना ने उसे पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों पत- पत्नी थाने पहुंचे पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

रात में बुलडोजर चलाने की दी धमकी

17 फरवरी की सुबह 10 बजे रमना शंभूनाथ के घर पहुंचा। उसने उन्हें धमकी दी कि दो दिन में वो मकान खाली कर दें। यदि मकान खाली नहीं किया तो वो रात के समय जब सब लोग सो रहे होंगे घर में बुलडोजर चलवा देगा।

पहले पार्षद की शिकायत पर 4 के खिलाफ मामला दर्ज

संजना की शिकायत से पहले पार्षद एस. वेंकट रमना ने पुरानी भिलाई थाने में शंभूनाथ सहित चार के खिलाफ उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद जब पार्षद फिर से दबंगई दिखाने गया तो घर के लोगों ने उसके खिलाफ भी अपराध दर्ज करा दिया।

You Might Also Like

Diwali Business Explosion : CG में दिवाली-धनतेरस पर सोना-चांदी व ऑटो व्यापार में 2000 करोड़ रुपये का उछाल

Naxal Surrender : रोशनी के पर्व पर 100 माओवादी करेंगे आत्मसमर्पण, छोड़ेंगे हिंसा का रास्ता

Raipur Municipal Corporation Meeting: 29 अक्टूबर को होगी नगर निगम की सामान्य सभा, 16 एजेंडों पर चर्चा और महापौर मीनल पेश करेंगी दूसरा बजट

Chaitanya Baghel Money Laundering Case : मनी लॉन्ड्रिंग केस में चैतन्य बघेल को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

Woman uses dead man’s thumb : शव के अंगूठे से ठगी की हैरान करने वाली साजिश

Newsdesk Admin 02/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gold Price Today on Diwali
Gold Price Today on Diwali : दिवाली की सुबह सोना हुआ सस्ता, चांदी भी टूटी; ये है लेटेस्ट रेट

सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर। 20 अक्टूबर को दिवाली…

Diwali 2025 Shubh Muhurat
Diwali 2025 Shubh Muhurat : आज मनाई जाएगी दिवाली, इतने बजे से शुरू होगा लक्ष्मी-गणेश पूजन, जानें शुभ योग

सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर। देशभर में आज दीपों…

Redmi K90 Pro Max launch
Redmi K90 Pro Max launch : दमदार फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर। Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन…

Krrish 4 Cast Update
Krrish 4 Cast Update : ऋतिक रोशन के साथ फिर दिखेंगे रजत, ‘कृष 4’ को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर। हाल ही में नेटफ्लिक्स…

Parineeti Chopra baby boy
Parineeti Chopra baby boy : दिवाली पर गूंजी चड्ढा परिवार में खुशियों की किलकारी, परिणीति चोपड़ा बनीं मां

सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डबजटसामाजिक

Diwali Business Explosion : CG में दिवाली-धनतेरस पर सोना-चांदी व ऑटो व्यापार में 2000 करोड़ रुपये का उछाल

20/10/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Raipur Municipal Corporation Meeting: 29 अक्टूबर को होगी नगर निगम की सामान्य सभा, 16 एजेंडों पर चर्चा और महापौर मीनल पेश करेंगी दूसरा बजट

18/10/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Chaitanya Baghel Money Laundering Case : मनी लॉन्ड्रिंग केस में चैतन्य बघेल को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

18/10/2025
ट्रेंडिंग

Woman uses dead man’s thumb : शव के अंगूठे से ठगी की हैरान करने वाली साजिश

18/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?