CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ पत्नी की शिकायत पर दिल्ली में FIR, जानिए क्या है पूरा मामला

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ पत्नी की शिकायत पर दिल्ली में FIR, जानिए क्या है पूरा मामला

By Newsdesk Admin
09/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 मार्च। दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में उत्तर प्रदेश के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उनके खिलाफ उनकी पत्नी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था और उनकी शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज हुई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है.

पुलिस का कहना है कि सफदरजंग एन्क्लेव थाने में उत्तर प्रदेश के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ये मामला पहले से क्राइम अगेंस्ट वूमेन सेल(caw cell) में चल रहा था. मामला मीडिएशन सेंटर भी गया था. लेकिन इसके बाद मामला जब थाने आया तो केस दर्ज किया गया है.

आपको बता दें कि राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह का तलाक का केस अभी कोर्ट में चल रहा है. बीते दिनों भानवी ने तलाक मामले में दिल्ली के साकेत कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था. जिसमें उन्होंने पति (राजा भैया) पर शारीरिक और मानसिक शोषण करने के साथ ही एक महिला पत्रकार से अफेयर का भी आरोप लगाया था.

भानवी ने तलाक लेने से भी किया इनकार

‘आजतक’ से बात करते हुए भानवी सिंह ने कहा कि पति ने एक महिला पत्रकार से अफेयर की वजह से उन्हें घर से निकाल दिया. इतना ही नहीं वापस ससुराल भी नहीं लौटने दिया. हालांकि, बाद में भानवी ने यह भी कहा- “वो मेरे पति और मेरे बच्चों के पिता हैं. मैं तलाक नहीं देना चाहती. मैं कभी तलाक नहीं दूंगी. अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही हूं.”

भानवी सिंह ने आगे कहा कि उन्होंने (राजा भैया) तलाक का मामला दायर किया है. मैं क्यों अपना घर छोड़ूं. वहां कोई और आकर रहने लगे, इसलिए मैं तलाक क्यों दूं. तलाक नहीं दूंगी. बता दें कि राजा भैया से तलाक के इस मामले में अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी. फिलहाल, भानवी द्वारा तलाक न देने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कोई इसे रिश्ता बचाने की आखिरी कवायद बता रहा है तो कोई विवाद सुलझाने की कोशिश. लेकिन सच तो भानवी सिंह ही बता सकती हैं.

पत्नी ने राजा भैया पर क्या-क्या आरोप लगाए?

पत्नी भानवी ने राजा भैया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. भानवी ने दावा किया है कि उन्हें टॉर्चर किया जाता है. वो विरोध करती हैं तो राजा भैया हिंसा पर उतारू हो जाते हैं. 23 अप्रैल 2015 को इस कदर मारपीट की अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.

भानवी का यह भी दावा है कि राजा भैया के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं. विरोध करने एक बार उन्होंने फायरिंग कर मारने की कोशिश भी की थी. वो (राजा भैया) बच्चों की भी उपेक्षा कर रहे हैं. नतीजतन बच्चों का पूरा खर्च वही उठा रही हैं. वहीं, राजा भैया का दावा है कि भानवी उनकी संपत्ति हड़पना चाहती हैं. उनकी अर्जी पर कोर्ट ने नोटिस भेजकर भानवी से जवाब मांगा है.

1995 में हुई थी राजा-रानी की शादी

बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखने वाली भानवी सिंह की शादी राजा भैया से 1995 में हुई थी. राजा भैया और भानवी सिंह के दो बेटे और दो बेटियां हैं. साल 2022 के विधानसभा चुनाव के वक्त राजा भैया ने जो एफिडेविट दाखिल किया था, उसमें उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 23.24 करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई थी. हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 13.64 करोड़ और पत्नी भानवी सिंह के पास 6.08 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. बाकी संपत्ति उनके चारों बच्चों नाम पर है.

Operation Sindoor 2.0 : डर के साये में पाक…! LoC पर PoK में पाकिस्तान ने बिछाया एंटी‑ड्रोन जाल
Government Bank Fraud: 26.87 लाख की अवैध निकासी, अफसर की ID पर उठे सवाल
“जिया हो Bihar के लाला” 🔵 “पेंटर की बेटी बनी दारोगा” 🟢 सीएम का भी माना आभार
‘बांग्लादेश में न डेंटिंग करें और न शादी’, चीन ने अपने देशों के लिए निकाला अजीबो-गरीब फरमान
आचार्य प्रमोद कृष्णम के समर्थन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दे दिया ये बड़ा बयान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sahibzada Farhan
Sahibzada Farhan : पाकिस्तान की कप्तानी मिलते ही फरहान का बड़ा ऐलान, श्रीलंका के खिलाफ अपनाएंगे आक्रामक रुख

पाकिस्तान की टी-20 टीम के नए कप्तान साहिबजादा…

Online Betting Racket : मुंबई में बैठकर चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा पैनल, दुर्ग पुलिस ने 10 आरोपियों को पकड़ा
Online Betting Racket : मुंबई में बैठकर चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा पैनल, दुर्ग पुलिस ने 10 आरोपियों को पकड़ा

मुंबई में किराए के अपार्टमेंट से ऑनलाइन सट्टा…

Delhi Protest
Delhi Protest : दिल्ली में प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी, पुलिस की अनुमति नहीं मिलने से बढ़ी हलचल

दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर…

Champa Katghora NH : 10 गांवों में जमीन की रजिस्ट्री से हटा बैन, 51 गांवों को मिलेगी राहत
Champa Katghora NH : 10 गांवों में जमीन की रजिस्ट्री से हटा बैन, 51 गांवों को मिलेगी राहत

चांपा से उरगा और आगे कटघोरा तक बनने…

Durga Puja
Durga Puja :  दुर्गा उत्सव, पुलिस ने 150 आयोजकों को दी एसओपी, सुरक्षा मानकों के सख्त पालन के निर्देश

दुर्गा उत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?