CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सुपेला भिलाई में लिफ्ट से गिर कर युवक की मौत मामले में संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

सुपेला भिलाई में लिफ्ट से गिर कर युवक की मौत मामले में संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

By Newsdesk Admin
27/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 मई। भिलाई सुपेला स्थित चौहान इस्टेट के संचालक के खिलाफ पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है। विगत 29 अप्रैल को चौहान इस्टेट के लिफ्ट केज में गिर कर युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट व विवेचना के बाद इसे बिल्डिंग संचालक की लापरवाही मानते हुए एफआईआर दर्ज की है।

आपको बता दें कि सुपेला थाना क्षेत्र के जीई रोड पर चंद्रा-मौर्या चौक के पास स्थित चौहान स्टेट के संचालक के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। चौहान स्टेट के संचालक के खिलाफ यह एफआईआर उनकी लापरवाही के कारण एक युवक की मौत पर दर्ज की गई है।

युवक की पीएम रिपोर्ट व सभी तथ्यों की जांच के बाद यह बात सामने आई है कि चौहान स्टेट के संचालक की लापरवाही व लिफ्ट का मेंटेनेंस नहीं किए जाने के कारण ही डुंडेरा निवासी युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने धारा 106 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

गौरतलब हो कि 29 अप्रैल को चौहान स्टेट के तीसरे माले पर लिफ्ट केज में गिरने से बजरंग चौक ग्राम डंडेरा थाना उतई निवासी राजा बांधे पिता फगुवा राम बांधे (29 वर्ष) की मौत हो गई थी।

घटना की रात राजा बांधे चौहान स्टेट में किसी काम से आया था। तीसरे माले से वह लिफ्ट से नीचे आने के लिए पहुंचा तो उसका दरवाजा खुला था। उसने लिफ्ट की ओर कदम बढ़ाया और सीधे नीचे गिर गया। लिफ्ट का दरवाजा खुला था लेकिन लिफ्ट नीचे थी। इसका उसे अंदाजा नहीं था।

इस मामले में पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरु की। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि लिफ्ट का मेंटेनेंस नहीं हुआ था और तीसरे माले पर चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया गया। इसके कारण राजा बांधे ने लिफ्ट के अंदर जाने के लिए जैसे ही पैर रखा वह सीधा लिफ्ट के चेंबर में गिर गया। उसके दोनो जांघो के बीच गंभीर चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने जांच पश्चात चौहान स्टेट के संचालक की लापरवाही मानते हुए बगैर रखरखाव लिफ्ट को असुरक्षित छोड़ दिया गया, जो कि धारा 106 (1) बीएनएस के तहत अपराधिक कृत्य है। इसे देखते हुए पुलिस ने चौहान स्टेट के संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

अम्बिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री ने लिखा रेल मंत्री को पत्र 🟢 कमलपुर स्टेशन पर कोविड काल से बंद इस सुविधा को बहाल करने की मांग
आपके काम की खबर 🛑 5G, True 5G और 5G+ में क्या है अंतर…..❓फर्क समझिए वरना Speed के रिचार्ज करते समय बन जाएंगे बेवकूफ
Bhilai Big Breaking 🛑 देखिए 2-2 विडियो 🔵 सात घंटे से डेढ़ सौ फीट ऊंचे मोबाईल टावर पर चढ़ा युवक शाम को उतरा 🛑 पुलिस से बचने टावर पर जा बैठा
तीन साल से करते रहे आंदोलन, CM निवास घेरा, जेल गए और 4 हजार सिग्नेचर, हड़ताल बाद भी नहीं हटी थी शराब दुकान, MLA रिकेश सेन की मजबूत इच्छा शक्ति का परिणाम आज दिखा, युवा शक्ति संगठन ने गदा चौक पर दी एक दूसरे को बधाई
Heavy Rainfall: तमिलनाडु में भारी बारिश से जलभराव, तेलंगाना और ओडिशा में आंधी-बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Statement
Deepak Baij Statement : “3 साल पूरे होने पर बोले- जनता की लड़ाई जारी, भाजपा की दोहरी नीति बेनकाब करेंगे

Deepak Baij Statement

Raipur PNB Bank Fire
Raipur PNB Bank Fire : दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Raipur PNB Bank Fire

Korba Scorpio Vandalism
Korba Scorpio Vandalism : होटल के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में तोड़फोड़, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश तेज

Korba Scorpio Vandalism

Sing Geetham : सिनेमाघरों में नहीं मिली कामयाबी, अब नेटफ्लिक्स पर दर्शकों की पहली पसंद बनी यह फिल्म

सीजी भास्कर, 12 जुलाई। बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद…

Bhilai Nagar Nigam Digital Office
Bhilai Municipal Corporation Transfer 2026 : कई अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले

Bhilai Municipal Corporation Transfer 2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?