CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बरेली में वक्फ कानून के तहत पहला मुकदमा! कब्रिस्तान के नाम पर हड़पी थी सरकारी जमीन, 11 लोगों पर केस दर्ज

बरेली में वक्फ कानून के तहत पहला मुकदमा! कब्रिस्तान के नाम पर हड़पी थी सरकारी जमीन, 11 लोगों पर केस दर्ज

By Newsdesk Admin
17/04/2025
Share

सीजी भास्कर 17 अप्रैल उत्तर प्रदेश के बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र से वक्फ कानून के तहत पहला मामला सामने आया है, जहां सरनिया गांव में सरकारी जमीन को वक्फ संपत्ति बताकर उस पर अवैध कब्जा कर लिया गया. इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. गांव के रहने वाले पुत्तन शाह ने इस पूरे मामले की शिकायत बरेली के एसएसपी से की थी. उन्होंने बताया कि गांव के ही सब्जे अली नामक व्यक्ति ने सैय्यद हामिद हसन नाम के एक फकीर को सामने रखकर कब्रिस्तान के नाम पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया.

हामिद हसन की मौत के बाद वहां एक पक्की मजार बनवा दी गई और जमीन को दरगाह बताकर ट्रस्ट के नाम पर रजिस्टर करा लिया गया.दरअसल पुत्तन शाह का आरोप है कि 24 नवंबर 2020 को सैयद हामिद हसन दरगाह चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम से एक फर्जी ट्रस्ट रजिस्टर्ड कराया गया. ट्रस्ट में सब्जे अली ने खुद को अपनी पत्नी ज़कीरा और चार बेटियों फरहा नाज, गुलनाज, शना जाफरी और राहिला जाफरी को ट्रस्टी बनाया. साथ ही मनीष कुमार को भी ट्रस्ट में शामिल कर लिया गया, जिसे इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.11 लोगों के खिलाफ FIR दर्जट्रस्ट के नाम पर झाड़-फूंक का काम शुरू किया गया और लोगों से पैसे भी वसूले जाने लगे.

जब पुत्तन शाह ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई. एसएसपी के आदेश पर जब पूरे मामले की जांच कराई गई तो राजस्व विभाग ने पुष्टि की कि जिस जमीन पर कब्जा किया गया. वह कब्रिस्तान की तीन बीघा सरकारी जमीन है, जिसपर कब्जा किया गया है. जांच के बाद पुलिस ने सीबीगंज थाने में 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली.पुलिस कर रही मामले की जांचइस मामले की खास बात यह है कि यह वक्फ संशोधन कानून लागू होने के बाद बरेली में दर्ज हुआ पहला केस है.

इससे यह साफ हो गया है कि सरकारी जमीनों को फर्जी तरीके से वक्फ संपत्ति में दर्ज कराकर निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. अब पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है. पुलिस ने पूरे मामले में गंभीर में सब्जे अली, श्रीमती जकीरा, फरहा नाज, गुलनाज, सना जाफरी, राहिला जाफरी, मनीष कुमार, आसिफ अली, अहमद अली, मकसूद, जैब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है.

Middle East Tension : ईरान की अमेरिका-इजरायल को धमकी के बाद फिर बढ़ा तनाव
बेटे के आखों से छलक पड़े आंसू, पत्नी हुई बदहवास, शहीद मोहम्मद इम्तियाज का शव गांव पहुंचते ही उमड़ा जन सैलाब
यूपी में 2027 के लिए सपा और कांग्रेस की यह है साझा रणनीति! दोनों यूं कर रहे बीजेपी पर सियासी वार
UP: अतीक अहमद के साढ़ू इमरान जेई और उसके भाई जीशान की बढ़ीं मुश्किलें, दो FIR दर्ज
उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, ग्लेशियर फटने से 57 मजदूर दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : ज्योतिष रितेश…

Food Sample Testing Report
Food Sample Testing Report : रायगढ़ में त्योहार के बाद आएगी खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट, 30 सैंपल भेजे गए

Food Sample Testing Report  : रिपोर्ट आने के बाद…

Digvijay Stadium Rajnandgaon
Digvijay Stadium Rajnandgaon : स्टेडियम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाली; कांग्रेस ने मांगा भौतिक सत्यापन

Digvijay Stadium Rajnandgaon : मैदान पर पहले ही…

Goh Hunting Case
Goh Hunting Case : दंतेवाड़ा में गोह का शिकार कर वीडियो बनाया, 3 युवक गिरफ्तार

Goh Hunting Case : घटना का वीडियो बनाकर…

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement
Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : ‘नींबू काटते ही रुक गई बारिश’, BJP सांसद के बयान पर सियासी घमासान

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : भाजपा सांसद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?