CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहले ईंट से कुचला… रॉड से पीटा, सन बीम स्कूल के टीचर की हत्या, क्या था विवाद?

पहले ईंट से कुचला… रॉड से पीटा, सन बीम स्कूल के टीचर की हत्या, क्या था विवाद?

By Newsdesk Admin 22/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 22 अगस्त। कार पार्किंग के विवाद में दबंगों ने सनबीम स्कूल के शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी।

Contents
लोहे के रॉड से किया वारसिर पर गंभीर चोटें आईं क्या बोले एसपी?
आरोपियों ने पहले ईंट से टीचर का सिर कुचला और फिर लोहे की रॉड से लगातार वार करते रहे। 

जब तक शिक्षक ने दम नहीं तोड़ा, तब तक वे उन्हें पीटते रहे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी है।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

भेलूपुर थाना क्षेत्र के कबीरनगर स्थित मातृ छाया अपार्टमेंट का है। यहां 48 वर्षीय डॉ. प्रवीण झा अपने परिवार के साथ रहते थे। वे भगवानपुर स्थित सनबीम स्कूल में शिक्षक थे। 

गुरुवार देर रात वह बाजार से लौटे और अपनी कार अपार्टमेंट के बेसमेंट में खड़ी कर दी।

उसी दौरान अपार्टमेंट के कुछ लोग पार्किंग को लेकर आपत्ति जताने लगे।

लोहे के रॉड से किया वार

शुरुआत में प्रवीण झा कार हटाने के लिए तैयार हो गए, लेकिन इसी बीच उनके और दो लोगों प्रवीण कुमार झा व आदर्श सिंह के बीच कहासुनी शुरू हो गई। 

विवाद इतना बढ़ा कि दोनों आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।

दोनों ने शिक्षक को लात-घूंसों से पीटा और अचानक पास में रखी ईंट उठा कर सिर पर वार कर दिया।

कुछ ही देर बाद एक आरोपी लोहे की रॉड उठा लाया और शिक्षक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

लगातार वार से शिक्षक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। आरोपियों ने उन्हें तब तक पीटा, जब तक उनकी सांसें थम नहीं गईं।

सिर पर गंभीर चोटें आईं

शोर-शराबा सुनकर अपार्टमेंट के अन्य लोग और पीड़ित का परिवार मौके पर पहुंचा।

आरोपी घटनास्थल से भाग खड़े हुए। घायल शिक्षक को परिजन तुरंत लाइफ हॉस्पिटल लेकर गए।

वहां से उन्हें हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि सिर पर गंभीर चोटों की वजह से टीचर की मौत हो चुकी है।

घटना की जानकारी मिलते ही भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

मृतक के परिजन ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रात भर दबिश दी और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है।

क्या बोले एसपी?

एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि मामला पूरी तरह से पार्किंग विवाद से जुड़ा हुआ है।

आरोपी पहले से ही झगड़ालू प्रवृत्ति के थे। उन्होंने कहा कि परिजन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि महज कार पार्किंग जैसी छोटी-सी बात पर किसी की जान लेना कहां तक उचित है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजन का कहना है कि डॉ. प्रवीण झा शांत स्वभाव के थे और कभी किसी से विवाद नहीं करते थे। उनका इस तरह से जाना परिवार और छात्रों के लिए गहरा आघात है।

You Might Also Like

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

Newsdesk Admin 22/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rehabilitation Through Sports: भानुप्रतापपुर की मैराथन में बदले जीवनों की दौड़

सीजी भास्कर 1 मार्च भानुप्रतापपुर की सुबह आज…

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

सीजी भास्कर 1 मार्च रायपुर के पास स्थित…

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

सीजी भास्कर 1 मार्च गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर…

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

सीजी भास्कर 1 मार्च बिलासपुर में स्थित छत्तीसगढ़…

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर 1 मार्च छत्तीसगढ़ में रविवार का…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

01/03/2026
देश-दुनिया

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

01/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?