CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए पहली सीधी ट्रेन आज से:केंद्रीय मंत्री सिंधिया दिखाएंगे हरी झंडी, सीएम रहेंगे वर्चुअली;शिवपुरी, गुना होकर गुजरेगी ट्रेन

ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए पहली सीधी ट्रेन आज से:केंद्रीय मंत्री सिंधिया दिखाएंगे हरी झंडी, सीएम रहेंगे वर्चुअली;शिवपुरी, गुना होकर गुजरेगी ट्रेन

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 जून |

रेलवे ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने जा रहा है। ट्रेन नंबर 11085/86 ग्वालियर–एसएमवीटी बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का उद्घाटन 26 जून, गुरुवार को होगा। उद्घाटन के दिन यह विशेष ट्रेन ग्वालियर से रवाना होगी, जबकि नियमित संचालन 4 जुलाई से ग्वालियर और 29 जून से बेंगलुरु से शुरू होगा।

ग्वालियर स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे सिंधिया

ट्रेन का शुभारंभ आज दोपहर 3 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 से किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

उद्घाटन दिवस पर ट्रेन नंबर 01086 शाम 4 बजे ग्वालियर से रवाना होगी और 28 जून की सुबह 8:35 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु पहुंचेगी। ट्रेन भोपाल, नागपुर, काचीगुड़ा, धोन और धर्मावरम होते हुए बेंगलुरु पहुंचेगी। इसमें कुल 22 कोच होंगे जिनमें स्लीपर, एसी जनरल और इकोनॉमी क्लास शामिल होंगे।

गुना तक ट्रेन में सफर करेंगे सिंधिया

शुभारंभ के बाद सिंधिया खुद ट्रेन में सवार होकर शिवपुरी होते हुए गुना तक यात्रा करेंगे। गुना में वे ट्रेन से उतरकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यात्रा के दौरान वे यात्रियों से बातचीत कर फीडबैक भी लेंगे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने उठाई थी मांग

इस ट्रेन के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2024 और 2025 में रेल मंत्री को पत्र लिखकर गुना लोकसभा क्षेत्र से बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन चलाने की आवश्यकता जताई थी। उन्होंने बताया था कि इस क्षेत्र के करीब 25% युवा बेंगलुरु में पढ़ाई या नौकरी करते हैं और उन्हें बीना, भोपाल या ग्वालियर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिससे 8–10 घंटे का अतिरिक्त समय लग जाता है।

रेल मंत्रालय ने सिंधिया की मांग को स्वीकारते हुए ट्रेन सेवा को मंजूरी दी, जो अब 26 जून को पहली बार चलने जा रही है।

ग्वालियर से भोपाल के बीच ये होंगे स्टॉप

ग्वालियर से रवाना होने के बाद यह ट्रेन शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, बीना, विदिशा और भोपाल में रुकेगी। यहां से नागपुर होते हुए बेंगलुरु पहुंचेगी। यह दूरी लगभग 40 घंटे में पूरी होगी।

छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों में CBI का एक्शन: मेडिकल कॉलेज रिश्वतकांड में डॉक्टरों की गिरफ्तारी
पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा पंडाल भिलाई से लोहे की पाईप उड़ा ले जा रहे लोगों को बोल बम समिति के महासचिव ने पकड़ा, मामला पहुंचा थाने
इमरजेंसी लैंडिंग : इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खामी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Bhilai ATM Theft Case : पावर हाउस स्टेशन से अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार, आर्मी जवान का ATM कार्ड चुराकर निकाले ₹97,500
राहुल गांधी की मांग से सहमत इकरा हसन, कैराना सांसद ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- उम्मीद है कि आप..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

Modi Putin Meeting
Modi Putin Meeting : मोदी-पुतिन की 45 मिनट बैठक, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे; Su-57 डील पर नजर

Modi Putin Meeting :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?