CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच उड़ान सेवा पर लगा ब्रेक, पटना एयरपोर्ट से चार फ्लाइट्स 14 मई तक रद्द

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच उड़ान सेवा पर लगा ब्रेक, पटना एयरपोर्ट से चार फ्लाइट्स 14 मई तक रद्द

By Newsdesk Admin
10/05/2025
Share

10 मई 2025 :

India Pakistan Tension: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. बौखलाहट में सीमा पार से लगातार हमले किए जा रहे हैं. भारत के कई राज्यों में आम नागरिकों को निशाना बनाए जाने से अब स्थिति गंभीर बनती दिख रही है. भारत पाकिस्तान तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने सीमावर्ती राज्यों में अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के मद्देनजर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

पटना एयरपोर्ट से चार विमानों को 14 मई तक रद्द करने का फैसला लिया गया है. शनिवार (10 मई, 2025) को पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से अपडेट जारी किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 9:15 बजे चंडीगढ़ से पटना आने वाली इंडिगो फ्लाइट की 6E6394, पटना से सुबह 9:55 बजे भुवनेश्वर को उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6394, दोपहर 13:25 बजे भुवनेश्वर से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6485 और 14:10 बजे पटना से चंडीगढ़ उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6485 का संचालन 14 मई तक बंद रहेगा.

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच अलर्ट

भारत पाकिस्तान तनाव को देखते हुए बिहार सरकार अलर्ट मोड में है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया गया है. छुट्टी पर गए अधिकारियों को भी ड्यूटी पर पहुंचने की हिदायत जारी हुई है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है. पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. सीआईएसएफ के जवान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं. तेजी से बदलती परिस्थितियों को देखते हुए हवाई यात्री टिकट कैंसिल भी करवा रहे हैं.

विमान यात्री टिकट करवा रहे कैंसिल

शुक्रवार (09 मई, 2025) की शाम 4:00 तक पटना एयरपोर्ट से 2800 यात्रियों ने टिकट रद्द करावाया है. टिकट रद्द करवाने वालों में पटना से अहमदाबाद, चंडीगढ़, भुवनेश्वर और दिल्ली की उड़ान भरने वाले यात्री शामिल हैं. 30 जून तक टिकट रद्द करवाने वाले करीब 1000 से ज्यादा यात्री हैं. पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक श्रीनगर, दुबई ,कुवैत शारजाह जाने वाली कनेक्टिंग विमान का टिकट भी कैंसिल कराया जा रहा है. ज्यादातर यात्री युद्ध जैसे हालात को देखते हुए सफर करने से परहेज कर रहे हैं. माना जा रहा है कि टिकट रद्द करने वाले विमान यात्रियों की संख्या और भी बढ़ सकती है.

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे की बढ़ी मुश्किलें! गैर-जमानती वारंट जारी, जानें पूरा मामला
Corona update : महाराष्ट्र में कोरोना अलर्ट , 919 नए मामलों की पहचान , एक मरीज की मौत
लद्दाख में शहीद हुआ जवान, 4 साल पहले भारतीय वायु सेना में हुई थी भर्ती, दिल्ली होने वाला था तबादला
Supreme Court Biometric Attendance Verdict : बायोमीट्रिक हाजिरी प्रणाली अवैध नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘यह हितधारकों के लाभ के लिए है
ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पाकिस्तान को देता था गगन, पंजाब से ISI का जासूस गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?