सीजी भास्कर, 12 मार्च। फिल्म Dhurandhar के चर्चित गाने FA9LA से लोकप्रिय हुए सिंगर और रैपर Flipperachi का भारत दौरा रद्द हो गया है। मिडिल ईस्ट में जारी तनावपूर्ण हालात के कारण उन्होंने यह फैसला लिया है। फ्लिपराची को बेंगलुरु में होने वाले UN40 Music & Beyond Festival में प्रस्तुति (Flipperachi India Tour Cancelled) देनी थी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।
आयोजकों ने जारी किया बयान
फेस्टिवल के आयोजकों ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए बताया कि मध्य पूर्व और बहरीन क्षेत्र में मौजूदा हालात को देखते हुए फ्लिपराची इस सप्ताहांत कार्यक्रम में प्रस्तुति (Flipperachi India Tour Cancelled) नहीं दे पाएंगे। हालांकि आयोजक उन्हें मंच पर देखने के लिए उत्साहित थे, लेकिन वर्तमान स्थिति में उनके लिए यात्रा करना संभव नहीं है। आयोजकों ने यह भी कहा कि फेस्टिवल में अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां और कई खास कार्यक्रम जारी रहेंगे, जिससे दर्शकों को शानदार अनुभव मिलेगा।
मुंबई का शो भी हुआ रद्द
बेंगलुरु के अलावा फ्लिपराची को 13 मार्च को मुंबई के फीनिक्स मार्केटसिटी में भी लाइव परफॉर्मेंस देना था। हालांकि अब यह शो भी रद्द कर दिया गया है। UN40 म्यूजिक एंड बियॉन्ड फेस्टिवल 14 और 15 मार्च को बेंगलुरु के NICE ग्राउंड्स में आयोजित होने वाला है, जिसमें Himesh Reshammiya, Talwiinder और Raja Kumari जैसे कलाकार प्रस्तुति देने वाले हैं।
‘FA9LA’ गाने से मिली भारत में पहचान
फ्लिपराची का गाना FA9LA फिल्म Dhurandhar में इस्तेमाल (Flipperachi India Tour Cancelled) हुआ था, जिस पर अभिनेता Akshaye Khanna का डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसी गाने की वजह से फ्लिपराची को भारत में भी बड़ी पहचान मिली। हालांकि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते उनका यह बहुप्रतीक्षित भारत दौरा फिलहाल रद्द कर दिया गया है।





