CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सूरत में बाढ़ का कहर: करोड़ों की साड़ियां हुईं बर्बाद, अब ‘किलो के भाव’ बेचने को मजबूर कारोबारी!

सूरत में बाढ़ का कहर: करोड़ों की साड़ियां हुईं बर्बाद, अब ‘किलो के भाव’ बेचने को मजबूर कारोबारी!

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

सीजी भास्कर 3 जुलाई गुजरात के सूरत शहर में पिछले तीन दिन जल भराव की स्थिति उत्पन्न हुई थी. इस जल भराव की चपेट में सूरत के कई टेक्सटाइल मार्केट भी आ गए थे. टेक्सटाइल मार्केट के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद कई दुकानों में जल भराव हो गया था जिसके चलते दुकानों में मौजूद करोड़ों रुपए की साड़ियां डूब गई थी.जलभराव तो खत्म हो चुका है लेकिन कपड़ा कारोबारी की मुसीबतें शुरू हो चुकी हैं.पानी उतरने के बाद जब कपड़ा कारोबारियों ने अपनी दुकानों को खोला तो देखा कि दुकानों में रखी साड़ियां पूरी तरह से गंदे पानी में डूब चुकी थी.

खाड़ी के गंदे पानी में डूबी साड़ियों को अब कपड़ा कारोबारी दुकानों में ही पंखे की हवा से सुखाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे उन्हें कुछ दाम मिल सके. पानी में भीगी साड़ियां अब उनकी असली कीमत पर नहीं बिक रही हैं इसलिए वह हवा में सुखाकर किलो के भाव से बचने के लिए मजबूर हुए हैं.जल भराव की तस्वीरों को कपड़ा कारोबारी ने अपने मोबाइल में कैद किया था. रघुकुल टेक्सटाइल मार्केट से पानी उतरे हुए 10 दिन बीत चुके हैं ऐसे में जो साड़ियां भीगी थी उन्हें कपड़ा कारोबारी पंखे की हवा में सुखाने की कोशिश कर रहे हैं. कपड़ा कारोबारियों का कहना है कि यह साड़ियां ओरिजिनल कीमत में नहीं बिकने वाली हैं लिहाजा यह सुखाकर के उन्हें किलो के भाव से बचने वाले हैं.

जो साड़ी पहले एक दाम से बिकती थी वह अब किलो के भाव बिकेंगी. सूरत के कपड़ा कारोबारियों का कहना है गंदे पानी की वजह से खराब हुई साड़ियां अब दुर्गंध मार रही है जिन्हें कोई भी सही दाम में नहीं खरीदेगा.इसी तरह से सूरत के करीबन 10 टेक्सटाइल मार्केट ऐसे हैं जहां के ग्राउंड फ्लोर पर खाड़ी का पानी घुस गया था और कपड़ा कारोबारियों का नुकसान हो गया था. जल भराव की वजह से इन कारोबारियों को करोड़ों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है.100 रुपए की प्रति साड़ी की कीमत से लेकर के 2 हजार रुपए तक की साड़ी प्रति कीमत की जल भराव के पानी में बर्बाद हो चुकी हैं.अब यही सब साड़ियां चंद रुपए किलो के हिसाब से बेचने के लिए मजबूर हैं.कपड़ा कारोबारी सनील भाई का कहना है कि सरकार की तरफ से भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई थी अगर चेतावनी दी गई होती तो शायद वह अपना माल सामान बचा सकते थे.

उन्हें जब जल भराव की खबर मिली थी तो वह मार्केट में पहुंचे थे और उन्होंने साड़ियों को बचाने की कोशिश की थी लेकिन सफल नहीं हुए थे. वहीं कपड़ा कारोबारी ललित शर्मा का यह भी कहना है की सूरत के कपड़ा कारोबारी को प्राकृतिक आपदा से जूझने की नौबत आ गई है. कभी मार्केट में आग लगने की वजह से नुकसान होता है तो कभी बारिश की वजह से नुकसान होता है ऐसे में कपड़ा कारोबारी काफी परेशान हैं.

Final Voter List Durg: SIR के बाद दुर्ग में मतदाता सूची फाइनल, 2.49 लाख नाम हटे, 31 हजार से ज्यादा नए वोटर जुड़े
IIM Raipur Convocation 2026 : IIM के दीक्षांत समारोह में पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर; मैनेजमेंट के छात्रों को दिया ‘ग्लोबल लीडरशिप’ का मंत्र
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले भीषण सड़क हादसा 9 लोगों की दबकर मौत
हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास भीषण आग, 10 लोगों की मौत; दर्जनों घायल
SEX Racket : SPA सेंटर में देह व्यापार, 6 लड़कियां, दो ग्राहक हिरासत में, देखिए विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई
Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई

धमतरी के वनांचल क्षेत्र में बारिश (Farm Pond…

Triple Baby Birth Balrampur : पहाड़ी कोरवा महिला की हाई रिस्क डिलीवरी, एक साथ जन्मे तीन बच्चे
Triple Baby Birth Balrampur : पहाड़ी कोरवा महिला की हाई रिस्क डिलीवरी, एक साथ जन्मे तीन बच्चे

बलरामपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से…

Fisheries Subsidy Chhattisgarh : मछली पालन के लिए सरकार देगी 60% पैसा, 1 लाख कमाने का मौका, जानें योजना
Fisheries Subsidy Chhattisgarh : मछली पालन के लिए सरकार देगी 60% पैसा, 1 लाख कमाने का मौका, जानें योजना

मछली पालन (Fisheries Subsidy Chhattisgarh)  शुरू करने की…

Digital Crop Survey Chhattisgarh : सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रदेश में नंबर-1, 87% काम पूरा, जानें तहसीलवार स्थिति
Digital Crop Survey Chhattisgarh : सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रदेश में नंबर-1, 87% काम पूरा, जानें तहसीलवार स्थिति

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले ने डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop…

Raigarh Medical College Tumor Surgery : महिला के पेट से निकला 8 किलो का विशाल ट्यूमर
Raigarh Medical College Tumor Surgery : महिला के पेट से निकला 8 किलो का विशाल ट्यूमर

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बेहद जटिल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?