CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से तबाही, 24 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा बच्चे लापता

अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से तबाही, 24 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा बच्चे लापता

By Newsdesk Admin
05/07/2025
Share

अमेरिका के टेक्सास हिल कंट्री में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं. कुछ ही घंटों में यहां पर महीने भर की बारिश बरसी. कहर बनकर बरसी इस बारिश ने 24 लोगों की जान ले ली. वहीं, 20 से ज्यादा लड़कियां शुक्रवार से लापता हैं. यह लड़कियां गर्मियों की छुट्टी के कैंप में शामिल होने के लिए आई थीं. लेकिन लापता हो गई हैं. टीम इनकी खोज कर रही है.

आसमान से बरसी इस आफत की बारिश के चलते टेक्सास हिल कंट्री में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. पानी का लेवल इतना ज्यादा है कि सड़कें पानी से भर गई है, गाड़ियां डूब गई हैं, घरों तक में पानी भर गया है. राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है. टीमों ने तेजी से बढ़ते बाढ़ के पानी में नाव और हेलीकॉप्टर से बचाव अभियान चलाया है.

रेस्क्यू ऑपेरशन जारी

सेंट्रल केर काउंटी में रात भर में कम से कम 10 इंच (25 सेंटीमीटर) बारिश हुई, जिससे ग्वाडालूप नदी में अचानक बाढ़ आ गई. शुक्रवार देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केर काउंटी शेरिफ लैरी लीथा ने कहा कि 24 लोग मारे गए हैं. अधिकारियों ने कहा कि अब तक 237 लोगों को बचाया गया है, जिनमें से 167 लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया है.

कई लोग हुए लापता

लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने कहा, जो लोग लापता हुए हैं उनमें कुछ एडल्ट हैं, कुछ बच्चे हैं. टीमों ने दर्जनों बचाव कार्य किए और लापता लोगों की तलाश की जा रही है. एलजी पैट्रिक ने कहा, मैं टेक्सास के लोगों से आग्रह कर रहा हूं कि वो दुआएं करें कि हम 20 गायब लड़कियों को ढूंढ लें. पैट्रिक ने कहा, 400 लोग राहत और बचाव का काम कर रहे हैं. वहीं, 9 बचाव दल, 14 हेलीकॉप्टर और 12 ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है.

बाढ़ से कैसे मची तबाही

एरिन बर्गेस का घर इनग्राम के पश्चिम में बम्बल बी हिल्स नदी के ठीक सामने मौजूद है. शुक्रवार की सुबह 3:30 बजे जब वहां भारी बारिश होनी शुरू हुई तो बारिश की आवाज से बर्गेस उठी, लेकिन वो घबराई नहीं, उन्हें लगा हमेशा की तरह बारिश हो रही है. लेकिन, ठीक 20 मिनट बाद, बर्गेस ने कहा कि पानी हमारे घर में भर गया.उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “मैं और मेरा बेटा तैरते हुए एक पेड़ पर पहुंच गए जहां हम उस पर लटक गए और मेरा बॉयफ्रेंड और मेरा कुत्ता तैरकर दूर चले गए. अपने 19 वर्षीय बेटे के बारे में, बर्गेस ने कहा: शुक्र है कि वो 6 फीट से ज्यादा लंबा है. मैंने उसको पकड़ा हुआ था तभी मैं बच पाई.

Raigarh Flyover Public Hearing: रायगढ़ फ्लाईओवर जनसुनवाई में भड़के प्रभावित, मुआवजा और सूचना पर उठे सवाल
facebook पर बढ़ी दोस्ती प्यार में बदली, युवक ने विवाहिता को मिलने बुलाया, चौक पर इंतजार में खड़े युवक के सामने आ धमकी महिला की सास, चप्पलों से पीटा
मुंडन समारोह में ससुराल आए शख्स की गोली मारकर हत्या
वैदिक मंत्रों संग खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा..
रणवीर इलाहाबादिया ने SC में दिया हलफनामा, कहा- “अब शो में शालीनता बनाए रखेंगे”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Student Protest 
Bilaspur Student Protest : प्रधान के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन जारी, NTA पर उठे सवाल

Bilaspur Student Protest :छात्र नेता सूरज साहू ने…

Korba Stabbing Case
Korba Stabbing Case : ऑटो चालक पर ताबड़तोड़ वार; CCTV फुटेज आया सामने

Korba Stabbing Case :

Bastar Brain Tumor Surgery
Bastar Brain Tumor Surgery : बस्तर में मेडिकल इतिहास रचा, पहली बार जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल

Bastar Brain Tumor Surgery :महिला के पति सतवंत…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

Surajpur Murder Case :अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला…

Education Minister Resignation
Education Minister Resignation : भूपेश का हमला, बोले- लड़ाई अभी बाकी

Education Minister Resignation :केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?