CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Food Technology Institute : राज्य में खुलेगा फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट, चावल की भूसी से निकाला जाएगा तेल

Food Technology Institute : राज्य में खुलेगा फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट, चावल की भूसी से निकाला जाएगा तेल

By Newsdesk Admin
25/11/2025
Share
Food Technology Institute
Food Technology Institute

सीजी भास्कर, 25 नवंबर। राज्य में फूड टेक्नोलॉजी का राष्ट्रीय संस्थान खुलेगा (Food Technology Institute)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट (NIFTEM) की स्थापना की जाए (NIFTEM India)। इससे युवाओं को आधुनिक खाद्य तकनीक, उद्यमिता और नए रोजगारों से संबंधित उच्चस्तरीय प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।

Contents
  • (Food Technology Institute) रीजनल समिट कराने का आग्रह
  • निवेश की अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को राइस ब्रान ऑयल हब के रूप में विकसित करना है (Rice Bran Oil Processing)। चावल की भूसी से निकाला जाने वाला यह तेल हेल्थ-फ्रेंडली होने के साथ-साथ बहुउपयोगी भी है। इसका उत्पादन बढ़ने से तेल आयात पर निर्भरता कम होगी और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।

साय ने केंद्रीय मंत्री का ध्यान खाद्य सुरक्षा, कृषि-आधारित उद्योगों और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर आकर्षित किया (Food Processing Sector)। उन्होंने कहा कि कृषि की दृष्टि से छत्तीसगढ़ मजबूत राज्य है और NIFTEM जैसे संस्थान से हजारों छात्रों, किसानों और खाद्य-आधारित उद्यमियों को लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और सचिव राहुल भगत उपस्थित रहे।

(Food Technology Institute) रीजनल समिट कराने का आग्रह

मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में वर्ल्ड फूड इंडिया के रीजनल समिट आयोजित करने का अनुरोध किया। उनका कहना था कि रायपुर की विविध खाद्य परंपरा, मजबूत कनेक्टिविटी और औद्योगिक माहौल इसे ऐसे आयोजन के लिए आदर्श बनाते हैं। फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए ड्रूल्स कंपनी ₹1,000 करोड़ का निवेश कर रही है, जिससे करीब 3,000 रोजगार उत्पन्न होंगे। इसका लाभ विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी समुदायों तक पहुंचेगा।

निवेश की अपार संभावनाएं

धान, मक्का, दलहन, तिलहन, फल, सब्जियों और वनोपज आधारित बड़ी संख्या में खाद्य इकाइयों की मौजूदगी छत्तीसगढ़ को निवेश के लिहाज से देश के आकर्षक राज्यों में शामिल करती है।

Panchayat Raj Act : गांवों की किस्मत तय करने वाली तारीख करीब, 23 जनवरी को एमसीबी में होगा बड़ा मंथन
News of relief from heat wave : उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
POCSO Case Verdict: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना
आज डीसीपी नार्थ करेंगे फेसबुक-इंस्टा पर लोगों से बात
Heatwave : बढ़ती गर्मी के बीच खास कार्यक्रम, लोगों को बताए जाएंगे लू से बचने के जरूरी तरीके
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vietnam Boat Accident
Vietnam Boat Accident : भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी, वियतनाम में बड़ा हादसा, राहत और बचाव अभियान तेज

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। वियतनाम से भारतीय पर्यटकों…

Onion Juice
Onion Juice : मानसून में तेजी से झड़ रहे हैं बाल, प्याज का रस लगाने का सही तरीका जानिए, जड़ों को मिलेगी मजबूती

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। बारिश का मौसम आते…

Best Selling SUV
Best Selling SUV : खरीदारों की पसंद बनी महिंद्रा की यह एसयूवी, एक महीने में 14,097 यूनिट बिककर सबको छोड़ा पीछे

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। देश में एसयूवी सेगमेंट…

Bhilai Pharmacy Student Murder
Bhilai Pharmacy Student Murder: एकतरफा प्यार में पागल युवक ने नंबर ब्लॉक करने पर फार्मेसी छात्रा पर 10 बार किया चाकू से वार, देखिए Video

Bhilai Pharmacy Student Murder

Abujhmad Development
Abujhmad Development : अबूझमाड़ की बदलती तस्वीर, पुल-सड़क से खुली विकास की राह

सीजी भास्कर, 11 जुलाई :  कभी नक्सली हिंसा,…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?