CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन MLC पद के लिए नॉमिनेट, 16 साल पहले थे सांसद

पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन MLC पद के लिए नॉमिनेट, 16 साल पहले थे सांसद

By Newsdesk Admin 31/08/2025
Share

सीजी भास्कर 31 अगस्त। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को रेवंत रेड्डी सरकार ने विधान परिषद सदस्य (MLC) के रूप में नामित किया है।

अब इसी के बाद इस नॉमिनेशन पर उनका रिएक्शन सामने आया है।

रविवार को अपने नॉमिनेशन के लिए उन्होंने पार्टी के दिग्गज नेताओं का आभार व्यक्त किया।

अजहरुद्दीन ने कहा कि वो राज्यपाल कोटे के तहत विधान परिषद सदस्य (MLC) के रूप में उन्हें नामित करने के तेलंगाना कैबिनेट के फैसले से बहुत सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहे हैं।

पूर्व सांसद ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शीर्ष कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और के. सी. वेणुगोपाल का उन पर विश्वास जताने और उन्हें आशीर्वाद देने के लिए आभार जताया।

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि वो मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ और तेलंगाना के लिए एआईसीसी प्रभारी मीनाक्षी नटराजन के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए उनके आभारी हैं।

उन्होंने आगे कहा, मैं ईमानदारी के साथ अपने राज्य की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को नामित करने का निर्णय चौंकाने वाला रहा, क्योंकि माना जा रहा था कि सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी उन्हें जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवार बना सकती है।

शनिवार को यहां हुई राज्य कैबिनेट बैठक में उन्हें आमेर अली खान की जगह नामित करने का फैसला किया गया।

जुबली हिल्स सीट पर उपचुनाव मौजूदा विधायक और भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता मगंटी गोपीनाथ के निधन की वजह से हो रहा है।

गोपीनाथ ने 2023 में अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी अजहरुद्दीन को 16 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। उनका 8 जून को निधन हो गया।

अजहरुद्दीन, जो राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं उन्होंने कहा था कि वो उपचुनाव लड़ेंगे।

हालांकि, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने साफ किया था कि पार्टी ने अभी तक उम्मीदवार को अंतिम रूप नहीं दिया है।

कैसा रहा सियासी करियर

मोहम्मद अजहरुद्दीन 2009 में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के कुछ महीनों बाद उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।

साल 2014 में कांग्रेस ने उन्हें राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर सीट से मैदान में उतारा, लेकिन वो चुनाव हार गए।

साल 2018 में उन्हें तेलंगाना कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने उसी साल हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार किया, लेकिन पार्टी ने उन्हें न तो विधानसभा और न ही लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया।

इसी के बाद वो साल 2023 में जुबली हिल्स सीट पर चुनाव लड़े थे लेकिन वो बीआरएस नेता मगंटी गोपीनाथ से 16 हजार वोटों से हार गए थे।

You Might Also Like

PAK vs BAN : 11 मार्च से पाकिस्तान-बांग्लादेश ODI सीरीज की शुरुआत, जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Karni Sena Protest Lucknow : सीएम योगी की मां पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, मौलाना के खिलाफ 83 थानों में FIR, आज लखनऊ में करणी सेना का प्रदर्शन

Ground Privatization Controversy: शांति नगर दशहरा मैदान के निजीकरण पर ब्रेक, विधायक रिकेश सेन का सख्त संदेश – “सार्वजनिक जमीन किसी निजी स्वार्थ को नहीं सौंपेंगे”

ESMA Gas Supply India : गैस संकट से निपटने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, ESMA लागू; जरूरी सेक्टरों को प्राथमिकता से मिलेगी गैस

Gold Rate Per Gram India : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानिए दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

Newsdesk Admin 31/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kumhari Flyover Closed: मरम्मत के चलते 18 मार्च तक बंद रहेगा कुम्हारी फ्लाईओवर, सर्विस लेन से गुजरेंगे वाहन

छत्तीसगढ़ के Kumhari क्षेत्र में स्थित फ्लाईओवर को…

Samsung Flagship Phone Discount
Samsung Flagship Phone Discount : Flipkart सेल में सस्ता हुआ Samsung Galaxy S24 FE, ₹22,000 तक की कटौती; अब इतने में खरीदें फ्लैगशिप फोन

सीजी भास्कर, 10 मार्च। सैमसंग के लोकप्रिय फ्लैगशिप…

Dhurandhar 2 Advance Booking Bollection
Dhurandhar 2 Advance Booking Bollection : ₹3100 तक पहुंची ‘धुरंधर 2’ की टिकट, रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 20 करोड़ की एडवांस कमाई

सीजी भास्कर, 10 मार्च। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित…

Minor Rape Case: रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आदतन अपराधी गिरफ्तार; वारदात के बाद दी जान से मारने की धमकी

छत्तीसगढ़ के Raigarh जिले में नाबालिग से दुष्कर्म…

Jagdalpur Thakur Nagar Special Train: बस्तर के यात्रियों के लिए राहत, जगदलपुर से ठाकुर नगर के बीच 15 मार्च को चलेगी विशेष ट्रेन

छत्तीसगढ़ के Jagdalpur से लंबी दूरी की यात्रा…

You Might Also Like

PAK vs BAN
खेल

PAK vs BAN : 11 मार्च से पाकिस्तान-बांग्लादेश ODI सीरीज की शुरुआत, जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच

10/03/2026
Karni Sena Protest Lucknow
देश-दुनियारोजगार

Karni Sena Protest Lucknow : सीएम योगी की मां पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, मौलाना के खिलाफ 83 थानों में FIR, आज लखनऊ में करणी सेना का प्रदर्शन

10/03/2026
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराज्य

Ground Privatization Controversy: शांति नगर दशहरा मैदान के निजीकरण पर ब्रेक, विधायक रिकेश सेन का सख्त संदेश – “सार्वजनिक जमीन किसी निजी स्वार्थ को नहीं सौंपेंगे”

10/03/2026
ESMA Gas Supply India
देश-दुनिया

ESMA Gas Supply India : गैस संकट से निपटने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, ESMA लागू; जरूरी सेक्टरों को प्राथमिकता से मिलेगी गैस

10/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?