CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fraud Case : पति की मौत के बाद भी नहीं रुकी ठगी, पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 85 लाख की ठगी

Fraud Case : पति की मौत के बाद भी नहीं रुकी ठगी, पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 85 लाख की ठगी

By Newsdesk Admin
10/07/2026
Share
Fraud Case
Fraud Case

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  छत्तीसगढ़ के भिलाई में घरेलू परेशानियां दूर करने, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के नाम पर एक महिला से करीब 85 लाख रुपये की ठगी (Fraud Case)  का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले परिवार पर जिन्न और प्रेत बाधा होने का डर दिखाया, फिर गुप्त पूजा, शेयर ट्रेडिंग और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लगातार पैसे ऐंठता रहा। महिला के पति की सड़क हादसे में मौत होने के बाद भी आरोपी ने उसका मानसिक शोषण जारी रखा। मामले में भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी पवन बधोरिया को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है।

Contents
    • रायपुर में हुई थी पहचान, यहीं से शुरू हुआ ठगी का खेल
  • Fraud Case  जिन्न-प्रेत का डर दिखाकर ऐंठे लाखों रुपये
    • पति की मौत के बाद भी करता रहा पैसों की मांग
    • शेयर ट्रेडिंग और नौकरी दिलाने का भी दिया झांसा
    • पैसे मांगने पर भेजी नस काटने की फोटो, दी जान से मारने की धमकी
    • इंदौर से गिरफ्तार, बैंक खातों की जांच जारी

रायपुर में हुई थी पहचान, यहीं से शुरू हुआ ठगी का खेल

भिलाई नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता संगीता कश्यप ने 16 दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वर्ष 2023 में रायपुर में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात जबलपुर निवासी पवन बधोरिया से हुई थी। बातचीत के दौरान उसने परिवार की परेशानियों का जिक्र किया, जिस पर आरोपी ने दावा किया कि वह पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के जरिए सभी समस्याएं दूर कर सकता है। इसके बाद उसने लगातार संपर्क बनाए रखा और अलग-अलग बहानों से पैसे मांगना शुरू कर दिया।

Fraud Case  जिन्न-प्रेत का डर दिखाकर ऐंठे लाखों रुपये

पीड़िता के मुताबिक आरोपी कहता था कि उसके परिवार पर जिन्न और प्रेत का साया है। यदि समय पर विशेष पूजा नहीं कराई गई तो परिवार पर बड़ा संकट आ जाएगा। वह बार-बार गुप्त पूजा, 43 दिन तक दीपक जलाने और धार्मिक अनुष्ठान कराने के नाम पर रकम मांगता रहा। डर और भरोसे में आकर महिला अलग-अलग किस्तों में लाखों रुपये देती रही।

पति की मौत के बाद भी करता रहा पैसों की मांग

आरोपी ने महिला से यह भी कहा था कि विशेष पूजा नहीं कराई गई तो उसके पति का एक्सीडेंट हो सकता है। इस बहाने उसने करीब डेढ़ लाख रुपये लिए। कुछ समय बाद महिला के पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका। उसने कभी मां के ऑपरेशन, कभी पिता की मौत, तो कभी खुद के पुलिस गिरफ्त में होने का बहाना बनाकर लगातार पैसे मंगवाए।

शेयर ट्रेडिंग और नौकरी दिलाने का भी दिया झांसा

पवन बधोरिया ने महिला के बेटे को भी अपने जाल में फंसा लिया। उसने शेयर बाजार और ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया। भरोसे में आकर मां-बेटे ने उसके खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी, लेकिन न कोई मुनाफा मिला और न ही पैसे वापस मिले। बाद में आरोपी ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाया और भोपाल बुलाकर चार लाख रुपये नकद भी ले लिए।

पैसे मांगने पर भेजी नस काटने की फोटो, दी जान से मारने की धमकी

जब महिला और उसके बेटे ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी बहाने बनाने लगा। शिकायत के अनुसार उसने अपने हाथ की नस काटने की फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर मानसिक दबाव बनाया। इसके बाद भी पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और महिला को झूठे केस में फंसाने तथा गुंडे भेजकर जान से मारने की धमकी दी।

इंदौर से गिरफ्तार, बैंक खातों की जांच जारी

मामले (Fraud Case)  की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मध्यप्रदेश के इंदौर के गांधी नगर इलाके में रह रहा है। भिलाई नगर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से बैंक खाते से लिंक मोबाइल फोन और आधार कार्ड जब्त किए गए हैं। पुलिस उसके बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

बागेश्वर धाम से लगे गढ़ा में मिली महिला की अधजली लाश, कागज के ढेर से जलाया गया है महिला को, इलाके में हड़कंप
शराब तस्करी पर बकावंड पुलिस का शिकंजा: 106 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
RTI Recovery Case : RTI के नाम पर वसूली का आरोप, सरपंच संघ ने FIR की मांग
Karhi Shootout : घर में घुसकर युवक की हत्या के बाद बढ़ा सियासी दबाव, अब एसपी दफ्तर घेरने की तैयारी
तीन बच्चों के मुस्लिम पिता ने छिपाई पहचान, हिंदू युवती से कर ली शादी, फिर तीन साल बाद जो हुआ…

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta India Content Ban
Meta India Content Ban : भारत में Meta की बड़ी कार्रवाई, 6 महीने में 54 लाख से ज्यादा पोस्ट और अकाउंट पर लगाया प्रतिबंध

Meta India Content Ban : 20 फरवरी से…

Income Tax Raid Chhattisgarh : कारोबारियों के 12 ठिकानों पर सिमटी IT की जांच! 2 करोड़ कैश और 1 करोड़ के गहने जब्त
Income Tax Raid Chhattisgarh : कारोबारियों के 12 ठिकानों पर सिमटी IT की जांच! 2 करोड़ कैश और 1 करोड़ के गहने जब्त

कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े बार्बरिक और पीआरए ग्रुप…

Sourav Ganguly Team Selection : 'कुलदीप यादव कहां हैं?' सौरव गांगुली ने टीम चयन पर उठाए सवाल! वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार को लेकर कही बड़ी बात
Sourav Ganguly Team Selection : ‘कुलदीप यादव कहां हैं?’ सौरव गांगुली ने टीम चयन पर उठाए सवाल! वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार को लेकर कही बड़ी बात

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly Team Selection)…

West Bengal Name Change : पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी! सीएम विधानसभा में लाएंगे प्रस्ताव
West Bengal Name Change : पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी! सीएम विधानसभा में लाएंगे प्रस्ताव

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (West Bengal Name Change) ने…

VinFast Electric Scooter India : 2027 में भारत आएंगे VinFast के इलेक्ट्रिक स्कूटर!
VinFast Electric Scooter India : 2027 में भारत आएंगे VinFast के इलेक्ट्रिक स्कूटर!

वियतनाम की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी विनफास्ट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?