CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fraud Investment Scam Bhilai : ठगी का जाल बुनकर किया निवेशकों से 49.50 लाख की ठगी, ओडिसा में दबोचा गया आरोपी

Fraud Investment Scam Bhilai : ठगी का जाल बुनकर किया निवेशकों से 49.50 लाख की ठगी, ओडिसा में दबोचा गया आरोपी

By Newsdesk Admin 26/09/2025
Share
Fraud Investment Scam Bhilai
Fraud Investment Scam Bhilai

सीजी भास्कर, 26 सितंबर। निवेश के नाम पर प्रार्थी व उसके साथियों से 49 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी (Fraud Investment Scam Bhilai) के मामले में नेवई पुलिस ने ओडिसा के संबलपुर जिला अंतर्गत कुलुतकानी चारभाटी निवासी आरोपित प्रकाश चंद पाढ़ी (38) को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामले में पुलिस ने ओडिसा के संबलपुर निवासी एमसीएक्स कंपनी के डायरेक्टर संतोष आचार्य को भी आरोपित बनाया है। संतोष आचार्य धोखाधड़ी के मामले में सर्किल जेल संबलपुर में निरुद्ध है जिसकी गिरफ्तारी के लिए जेएमएफसी न्यायालय दुर्ग द्वारा प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया है।

ठगी का यह मामला दुर्ग भिलाई (Fraud Investment Scam Bhilai) में वर्ष 2024 से 2025 के बीच का है। आशीष नगर पूर्व रिसाली निवासी प्रार्थी योगेश कुमार साहू ने 27 अप्रैल 2025 को नेवई थाना में आवेदन प्रस्तुत किया था। जिसमें पुलिस को बताया कि 14 दिसंबर 2022 से 30 दिसंबर 2024 के मध्य संतोष आचार्य एमसीएक्स कंपनी का डायरेक्टर व प्रार्थी का दोस्त प्रकाश चंद पाढ़ी के द्वारा एमसीएक्स कंपनी में एक साल तक निवेश करने पर प्रतिमाह तीन से सात प्रतिशत लाभांश और निवेश राशि के एवज में बांड पेपर दिया जाता है।

यदि कंपनी 60 दिवस तक लाभांश नहीं देती तो बांड पेपर के माध्यम से निवेश राशि वापस करती है। इस झांसे में आकर प्रार्थी योगेश कुमार, उसकी पत्नी तथा दोस्त सुखनंदन साहू व गिरिश चन्द्राकर ने अलग-अलग कुल 49 लाख 50 हजार रुपये (Fraud Investment Scam Bhilai) निवेश कर दिया। रकम वापस नहीं मिलने पर ठगी का अहसास होते ही प्रार्थी पुलिस के पास पहुंचा।

नेवई पुलिस ने आरोपित संतोष कुमार आचार्य एवं प्रकाश चंद पाढ़ी के खिलाफ धोखाधड़ी (Fraud Investment Scam Bhilai) का मामला दर्ज किया। नेवई पुलिस ने गुरुवार को आरोपित प्रकाश चंद पाढ़ी को गिरफ्तार कर लिया। धोखाधड़ी के मामले में संबलपुर जेल में निरुद्ध एमसीएक्स कंपनी के डायरेक्टर व मुख्य आरोपित संतोष कुमार आचार्य को भी जल्द ही दुर्ग लाया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपित प्रकाशचंद पाढ़ी द्वारा आरोपित संतोष कुमार आचार्य के साथ उसकी फर्जी एमसीएक्स कंपनी का प्रचार-प्रसार कर स्वयं के खाते में तथा बाद में कहकर अन्य लोगों का पैसा (Investment Fraud Case Odisha) आरोपित संतोष आचार्य के खाते में जमा कराया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपितों ने जुलाई-अगस्त 2024 से पैसा देना पूरी तरह बंद कर दिया। प्रार्थी और उसके साथियों द्वारा रकम वापस मांगने पर आरोपितों ने बांड पेपर को ही फर्जी बता दिया और इस तरह पूरा मामला (Investment Scam Arrest News) उजागर हो गया।

You Might Also Like

NH 63 Incident : नेशनल हाईवे-63 पर दौड़ती कार में लगी आग, बास्तानार घाट में मचा हड़कंप

Raigarh Scheduled Power Cut : रायगढ़ में आज साढ़े तीन घंटे बिजली बंद, 30 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई रहेगी प्रभावित

Chhattisgarh Annual Exams : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बदला स्कूल टाइम, 16 मार्च से सुबह 7:30 से 11:30 तक लगेंगी कक्षाएं

Bastar Weapon Case : बस्तर में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, नगरनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Police Investigation Chhattisgarh : दुर्ग में किराए के मकान में पिता-पुत्र मृत मिले, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

Newsdesk Admin 26/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NH 63 Incident : नेशनल हाईवे-63 पर दौड़ती कार में लगी आग, बास्तानार घाट में मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 15 मार्च। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले…

Raigarh Scheduled Power Cut : रायगढ़ में आज साढ़े तीन घंटे बिजली बंद, 30 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई रहेगी प्रभावित

सीजी भास्कर, 15 मार्च। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर…

Chhattisgarh Annual Exams : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बदला स्कूल टाइम, 16 मार्च से सुबह 7:30 से 11:30 तक लगेंगी कक्षाएं

सीजी भास्कर, 15 मार्च। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले…

Bastar Weapon Case : बस्तर में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, नगरनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सीजी भास्कर, 15 मार्च। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले…

Police Investigation Chhattisgarh : दुर्ग में किराए के मकान में पिता-पुत्र मृत मिले, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

सीजी भास्कर, 15 मार्च। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

NH 63 Incident : नेशनल हाईवे-63 पर दौड़ती कार में लगी आग, बास्तानार घाट में मचा हड़कंप

15/03/2026
छत्तीसगढ़

Raigarh Scheduled Power Cut : रायगढ़ में आज साढ़े तीन घंटे बिजली बंद, 30 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई रहेगी प्रभावित

15/03/2026
छत्तीसगढ़शिक्षा

Chhattisgarh Annual Exams : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बदला स्कूल टाइम, 16 मार्च से सुबह 7:30 से 11:30 तक लगेंगी कक्षाएं

15/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Bastar Weapon Case : बस्तर में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, नगरनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

15/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?