CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पाकिस्तान को देता था गगन, पंजाब से ISI का जासूस गिरफ्तार

ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पाकिस्तान को देता था गगन, पंजाब से ISI का जासूस गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
03/06/2025
Share

सीजी भास्कर 3 जून: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद अब तक कई जासूसों को पकड़ा जा चुका है, जो कथित तौर पर अहम जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचा रहे थे. हालांकि, अब पंजाब से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार किया गया है. पंजाब के तरनतारन इलाके से पंजाब पुलिस और काउंटर इंटेलीजेंस ने गगनदीप सिंह उर्फ गगन को गिरफ्तार किया है.

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तानी खालिस्तान समर्थक आतंकी गोपाल सिंह चावला के कहने पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैन्य मूवमेंट और सैन्य ठिकानों की अहम जानकारियां आरोपी गगन ने पाकिस्तान को भेजी.

पंजाब से एक और जासूस गिरफ्तार
इसी के साथ आरोपी के फोन को भी खंगाला गया. गगन के फोन से भी अहम सबूत मिले हैं. उसके मोबाइल से ISI के 20 पाकिस्तान इंटेलीजेंस अधिकारियों के संपर्क में होने के सबूत हासिल हुए हैं. पंजाब के डीजीपी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, काउंटर-इंटेलिजेंस-पंजाब से प्राप्त सूचना पर एक्शन लेते हुए तरनतारन पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में गगनदीप सिंह उर्फ ​​गगन, निवासी मोहल्ला रोडूपुर, गली नजर सिंह वाली, को गिरफ्तार किया है.

सेना की जानकारी कर रहा था शेयर
साथ ही पोस्ट में आगे कहा गया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान, ISI और गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था, ऑपरेशनसिंदूर के दौरान सेना की गतिविधियों से संबंधित संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था. जांच से पता चला है कि आरोपी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हुए सेना की तैनाती और रणनीतिक स्थानों सहित कई अहम जानकारियां शेयर कर रहा था.

शुरुआती जांच से पता चला है कि गगनदीप सिंह पिछले 5 वर्षों से पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था, जिसके जरिए से उसे पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) से परिचित कराया गया था. इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.

इससे पहले पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा और पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान को खुफिया जानकारी मुहैया कराने के आरोप में हिसार की ट्रैवल व्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और कैथल के मस्तगढ़ गांव के देवेंद्र सिंह (25) को गिरफ्तार किया था.

कौन है गोपाल सिंह चावला?
गगनदीप के पिछले 5 वर्षों से जिस पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में होने का पता चला है, चलिए जानते हैं वो कौन है. ननकाना साहिब के खालिस्तान समर्थक सिख नेता और पंजाबी सिख संगत के अध्यक्ष गोपाल सिंह चावला लगातार भारत विरोधी बयानबाजी में मुखर रहा है. उन्होंने कथित तौर पर भारत विरोधी प्रदर्शनों के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और माना जाता है कि आईएसआई ने उन्हें धार्मिक अवसरों पर पाकिस्तान जाने वाले भारतीय सिख जत्थों के बीच ‘सॉफ्ट टारगेट’ की पहचान करने का काम सौंपा है. चावला पहली बार जमात-उद-दावा के संस्थापक और 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के साथ तस्वीरें पोस्ट करने के बाद सुर्खियों में आया था.

भारत-पाक तनाव
भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय तनाव काफी बढ़ गया है. इसी के बाद भारत में पाकिस्तान के जासूसों का पर्दाफाश किया जा रहा है और इन्हें पकड़ कर जांच की जा रही है. दरअसल, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान की तरफ से अटैक किया गया. इस हमले में धर्म पूछ कर लोगों को मारा गया. इस में 26 लोगों की मौत हुई, जिसमें अधिक टूरिस्ट थे. इसी के बाद भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भी भारत पर हमला करने की नाकाम कोशिश की. इसी के बाद दोनों देशों के बीच 10 मई को सीजफायर हुआ.

Indian Army drone deal : हास्टल में दो छात्रों ने बनाया लड़ाकू ड्रोन, सेना ने खरीदा
Lucknow Shooting : दफ्तर पहुंचते ही प्रॉपर्टी कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सिर में लगी तीन गोलियों से मचा हड़कंप
Waqf Amendment Act: वक्फ कानून पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
Middle East Conflict : अमेरिका–इज़रायल के हमले का वीडियो जारी, तेहरान में गूंजे धमाके
MP मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले – ‘जुमा हर हफ्ते आता, होली साल में एक बार’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dial 112 Crisis
Dial 112 Crisis : 112 के अनुभवी चालकों पर नौकरी का संकट, 10वीं पास की अनिवार्यता से 200 से ज्यादा प्रभावित

सीजी भास्कर, 26 जुलाई : छत्तीसगढ़ की डायल-112…

ITBP Rescue
ITBP Rescue : उफनते नालों के बीच गर्भवती को जवानों ने बचाया

नारायणपुर जिले के बेनूर क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा…

Air Travel
Air Travel : हवाई सफर में सिकुड़ती जा रही यात्रियों की जगह, 40 साल में छोटी हुईं सीटें

पिछले चार दशकों में हवाई यात्रा (Air Travel) …

Lightning Death
Lightning Death : आकाशीय बिजली का कहर, धान रोपाई के दौरान 3 किसानों की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में धान की रोपाई…

Raipur Civic Issues
Raipur Civic Issues : 15 साल बाद भी अधूरा विकास, बुनियादी सुविधाओं से रहवासी वंचित

बोरियाखुर्द, डुंडा, देवपुरी, डुमरतराई और जोरा गांवों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?