CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ganga River Accident : चूहे पकड़कर लौट रहे आदिवासी युवकों की नाव पलटी, दो की मौत, दो लापता

Ganga River Accident : चूहे पकड़कर लौट रहे आदिवासी युवकों की नाव पलटी, दो की मौत, दो लापता

By Newsdesk Admin
03/08/2025
Share
Ganga River Accident
Ganga River Accident

सीजी भास्कर, 2 अगस्त। झारखंड के साहिबगंज जिले में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब गंगा नदी में क्षमता से अधिक यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई।

हादसे में चार युवक नदी में डूब गए, जिनमें दो की मौत हो गई है और दो की तलाश जारी है। यह दर्दनाक घटना गंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महाराजपुर घाट के पास की है।

घटना की जानकारी के अनुसार, रांगा थाना क्षेत्र के एक गांव के 17 आदिवासी युवक पारंपरिक रूप से चूहा पकड़ने के लिए सुबह घर से निकले थे। वे लोग गंगा पार कर उस पार के जंगल में गए थे।

लौटते वक्त ये युवक अन्य स्थानीय यात्रियों के साथ मिलकर नाव में सवार हुए। नाव में नाविक समेत कुल 31 लोग सवार थे, जबकि उसकी अधिकतम क्षमता केवल 15 से 16 यात्रियों की थी।

गंगा नदी में जलस्तर इन दिनों तेज बहाव के कारण बढ़ा हुआ है। नाव ओवरलोड होने की वजह से असंतुलित हो गई और बीच धारा में पलट गई। इस अफरा तफरी में 27 लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन चार युवक डूब गए।

प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दो युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बाकी दो की तलाश एनडीआरएफ की टीम द्वारा की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही साहिबगंज उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने राहत कार्यों की निगरानी शुरू की। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और नाव मालिक व नाविक की लापरवाही की भी जांच की जा रही है।

ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव पर कोई सुरक्षा उपकरण नहीं था और लोगों को जबरन बैठाया गया था। यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में इस तरह की नाव दुर्घटना हुई हो।

इस हादसे ने एक बार फिर नदी परिवहन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल दी है। राज्य सरकार से मांग की जा रही है कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाए और नाव संचालन में कठोर नियम लागू किए जाएं।

ट्रांसफॉर्मर से टकराई बस में भड़की आग — Balrampur Bus Accident में 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 24 गंभीर रूप से झुलसे
Income Tax Act 2025 : 1 अप्रैल से लागू होगा नया टैक्स कानून, 64 साल पुराने एक्ट की होगी छुट्टी
जस्टिस वर्मा के घर से नहीं मिला कोई कैश… दिल्ली फायर विभाग के चीफ का दावा
गलत डिजाइन के बाद बैकफुट पर MP सरकार, अब हर पुल की होगी जांच
Nandanvan Jungle Safari Open : 26 January Holiday पर घूमने का प्लान है तो नोट कर लें ये अपडेट

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Students Drug Video Viral
School Students Drug Video Viral : स्कूली बच्चों के नशे का वीडियो वायरल, डिप्टी CM अरुण साव बोले- सरकार करेगी कार्रवाई

School Students Drug Video Viral : इस घटना…

Korba Bolero Accident
Korba Bolero Accident : कोरबा में बेकाबू बोलेरो का कहर, थार समेत कई गाड़ियों को मारी टक्कर

Korba Bolero Accident : रेस्टोरेंट संचालक के मुताबिक,…

Raipur Two Year Old Girl Death
Raipur Two Year Old Girl Death : रायपुर में 2 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने जताया संदेह; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Raipur Two Year Old Girl Death : परिजनों…

Dev Uthani Ekadashi
Dev Uthani Ekadashi : देवउठनी एकादशी पर बाजारों में रौनक, हल्की बारिश के बीच गन्ने और पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी

Dev Uthani Ekadashi : अकवन तूफान के असर…

Chhattisgarh Leaders Security
Chhattisgarh Leaders Security : नेताओं की सुरक्षा घटाने पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने, गृहमंत्री बोले- मेरी भी सुरक्षा कम हुई

Chhattisgarh Leaders Security : विजय शर्मा ने कहा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?