CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गरियाबंद: कोर्ट कर्मचारी को जमीन पर पटककर पीटा, परिवार ने मोबाइल-बैग छीना और दस्तावेज फाड़े, कोर्ट के फैसले से था नाराज

गरियाबंद: कोर्ट कर्मचारी को जमीन पर पटककर पीटा, परिवार ने मोबाइल-बैग छीना और दस्तावेज फाड़े, कोर्ट के फैसले से था नाराज

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल |

गरियाबंद जिले में कोर्ट के कर्मचारी को जमीन में लेटाकर बेरहमी से पिटाई की गई। ग्राम मूढगेलमाल माहुलपारा में कोर्ट के आदेश पर कर्मचारी रामराव सोलंके जमीन का कब्जा दिलाने गए थे। इसी दौरान 8 से 10 लोगों ने उनसे मारपीट की।

इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घटना थाना अमलीपदर क्षेत्र की है। 2 परिवार के बीच जमीन विवाद का मामला था। यादव परिवार ने किसी दूसरे की जमीन पर कब्जा जमा रखा था। कोर्ट का फैसला इनके पक्ष में नहीं आया।

कोर्ट के फैसले पर आपत्ति जताई

फैसले के बाद 24 अप्रैल को कोर्ट आदेशिका वाहक रामराव सोलंके कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। जहां वे यादव परिवार को कब्जा हटाने के लिए कह रहे तभी परिवार ने आपत्ति जताई और मारपीट शुरू कर दी।

हमले में कर्मी के हाथ-पैर और सिर पर चोटें आईं है। हमला करने वाले सभी एक ही परिवार के है। आरोपी कोर्ट के फैसले के खिलाफ थे इसलिए उन्होंने हमला किया।

पीड़ित रामराव ने बताया कि मारपीट के दौरान उनसे गाली गलौज भी हुई है और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही मोबाइल-बैग छीनकर दस्तावेज भी फाड़ दिए।

इन आरोपियों में 3 महिला और 3 पुरुष हैं। आरोपियों का नाम मेघनाथ यादव, दिलेश्वरी यादव, चुलेश्वर यादव, चयमनी यादव, गौमनी यादव और खमय बाई यादव है।

6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पीड़ित ने थाना अमलीपदर में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के समय राजस्व विभाग के अधिकारी, कोटवार, पटवारी और ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने बीच-बचाव का प्रयास किया।

थाना प्रभारी फैजुल शाह के मुताबिक, 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 221, 121(1), 132, 296, 351(2), और 191(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Archery Academy : अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी से जशपुर बनेगा खेल प्रतिभाओं का हब, युवा खिलाड़ी पाएंगे बेहतरीन सुविधाएं
Security Guard Murder : बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या, चार बाल अपचारी फरार
गजब का….दुस्साहस या मूर्खता…? रिश्वत में कमीशन बढ़ाने चपरासी ने सीधे कलेक्टर को लिख दिया पत्र, कहा-झगड़ा मारपीट तक कर वसूलते हैं, हमारा हिस्सा बहुत कम है..!
Govind Yadav Death Case : मामूली विवाद बना जानलेवा, दुर्ग में मजदूर की हत्या, 6 दिन बाद तोड़ा दम
Mahatma Gandhi NREGA HR Policy : मनरेगा कर्मियों ने उप मुख्यमंत्री से लंबित मानव संसाधन नीति लागू करने की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bijapur Flood
Bijapur Flood : बाढ़ के बीच खुद मैदान में उतरे तहसीलदार, मलबा हटाकर खुलवाया रास्ता, राहत कार्य तेज

बीजापुर जिले में लगातार हुई भारी बारिश के…

Analog Paneer Ban
Analog Paneer Ban : खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, एनालॉग पनीर बेचने पर रोक

Analog Paneer Ban :स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही…

AICC : छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में बड़ा बदलाव, AICC ने नई कार्यकारिणी का किया ऐलान

AICC ने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के संगठन में…

Teacher Online Attendance
Teacher Online Attendance : वीएसके ऐप पर बढ़ा विवाद, शिक्षकों ने 7 अगस्त से आंदोलन की दी चेतावनी

Teacher Online Attendance :शिक्षा विभाग का दावा है…

Nano DAP
Nano DAP : नैनो डीएपी से बदली किसान की खेती, कम लागत में बेहतर फसल ने बढ़ाया भरोसा

एमसीबी जिले के एक किसान ने आधुनिक कृषि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?