सीजी भास्कर, 04 फरवरी | जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम गरीबा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बदनाम करने की रंजिश में दो सहेलियों ने मिलकर एक महिला की बेरहमी (Gariaband Murder Case) से हत्या कर दी। मृतिका की पहचान सुमित्रा नेताम (37) के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हत्या समाज में बदनामी और चरित्र को लेकर चल रहे विवाद का नतीजा है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी सुगतिन नेताम (36) और ईतवारिन बाई (46) को लेकर सुमित्रा गांव में कथित रूप से आरोप लगाया करती थी, जिससे दोनों महिलाओं की सामाजिक छवि खराब हो रही थी। इसी बात को लेकर लंबे समय से उनके बीच तनाव बना हुआ था, जो धीरे-धीरे हिंसा में बदल गया।
घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। दोनों आरोपी महिलाएं सुमित्रा के घर पहुंचीं और पहले उसके साथ बर्बरता की। आरोप है कि उन्होंने सुमित्रा के गुप्तांग में जबरदस्ती लाल मिर्च और ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे तड़पाया। इसके बाद डंडे, लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर उसकी हत्या (Gariaband Murder Case) कर दी।
वारदात के बाद आरोपी महिलाएं फरार होने की कोशिश में थीं, लेकिन पुलिस ने देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पूरी की। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
थाना प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में कानूनी कार्रवाई (Gariaband Murder Case) की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।





