CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gevra Coal Mine : गेवरा कोल माइंस में कोयला चोरी के दौरान दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Gevra Coal Mine : गेवरा कोल माइंस में कोयला चोरी के दौरान दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

By Newsdesk Admin 27/05/2025
Share
Gevra Coal Mine
Gevra Coal Mine

सीजी भास्कर, 27 मई : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की गेवरा कोयला खदान (Gevra Coal Mine) में सोमवार देर रात कोयला चोरी (Coal Theft) के प्रयास में दर्दनाक हादसा हो गया। खदान में अवैध रूप से घुसे तीन युवक कोयले की परत दबने से चपेट में आ गए। इनमें से दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मृतकों की पहचान विशाल यादव (18 वर्ष) और धन सिंह कंवर (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि साहिल धनवार (19 वर्ष) नामक युवक घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। सभी युवक हरदीबाजार मुंडापार के निवासी बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही हरदीबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकालने की प्रक्रिया शुरू की। थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार यह हादसा कोयले की परत गिरने से हुआ है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गेवरा (Gevra Coal Mine) क्षेत्र में कोयला चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए खड़ा विधायक प्रेमचंद पटेल भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

SECL के पीआरओ डॉ. सनीश चन्द्र ने बताया कि तीनों युवक बिना अनुमति के गेवरा-दीपका माइन बाउंड्री एरिया में दाखिल हुए थे, जहां 15 से 25 फीट ऊंची कोयले की दीवार होती है। संभवतः कोयला काटते वक्त परत गिरने से यह हादसा हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि माइन सेक्योरिटी से बचकर प्रवेश करना एक गंभीर अपराध है, जिसकी जांच जारी है।

You Might Also Like

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

Human Wildlife Conflict Awareness: बालोद में लोकनृत्य, रंगोली और चित्रकला से जागरूकता का अनोखा मंच

Newsdesk Admin 27/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rehabilitation Through Sports: भानुप्रतापपुर की मैराथन में बदले जीवनों की दौड़

सीजी भास्कर 1 मार्च भानुप्रतापपुर की सुबह आज…

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

सीजी भास्कर 1 मार्च रायपुर के पास स्थित…

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

सीजी भास्कर 1 मार्च गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर…

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

सीजी भास्कर 1 मार्च बिलासपुर में स्थित छत्तीसगढ़…

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर 1 मार्च छत्तीसगढ़ में रविवार का…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़मनोरंजन

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

01/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

01/03/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?