CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गाजियाबाद: नहर में प्लास्टिक के बोरे में मिला किशोरी का शव, रेलगाड़ी से फेंके जाने की आशंका

गाजियाबाद: नहर में प्लास्टिक के बोरे में मिला किशोरी का शव, रेलगाड़ी से फेंके जाने की आशंका

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

गाजियाबाद , 21 अप्रैल 2025 :

Ghaziabad News: गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के नीचे गंगा नहर में प्लास्टिक की बोरी में एक नाबालिग लड़की का शव मिला है. लड़की की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका गया है. फिलहाल मृतक लड़की की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस शिनाख्त की कोशिश में जुटी है. आशंका है कि शव को या तो किसी वाहन से नहर में फेंका गया है या फिर रेलगाड़ी से शव को नहर में फेंका गया है.

गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र में गंग नहर में एक प्लास्टिक का बोरा दिखाई दिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से वह बोरा बाहर निकलवाया. जब बोरा खुला तो सब की आंखे फटी की फटी रह गई. क्योंकि बोरे में एक लड़की का शव था. लड़की ने जींस और टॉप पहना हुआ था. पुलिस के मुताबिक लड़की की उम्र 16 या 17 साल है. लड़की के शव पर कोई चोट का निशान नहीं दिख रहा है. लेकिन शव को देखकर ऐसा लग रहा है की लड़की की हत्या 2 से 3 दिन पहले की गई है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस मृतक की शिनाख्त की कोशिश कर रही है. पुलिस इस संभावना से इंकार कर रही है कि यह बोरा कहीं से बह कर आया है. पुलिस को आशंका है कि नहर किनारे पटरी पर किसी वाहन से इस शव को फेंका गया है या फिर रेलगाड़ी से इस बोरे को नहर में फेंका गया है.

एसीपी सदर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि अभी शिनाख्त नही हो पाई है. कोशिश की जा रही. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी मामले पर पहुंचा जा सकता है. फिलहाल पुलिस नहर के आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

Stock Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रॉकेट रफ्तार, शानदार ओपनिंग से बाजार में छाई तेजी
Media Extortion Case India : टीवी चैनल व डिजिटल मीडिया के दो एंकर 60 करोड़ की रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार…
संजय राउत का बीजेपी पर निशाना, ‘राहुल गांधी की बातें समझ नहीं आती? भारतीय सेना का ऑपरेशन तो…’
Iran USA Talks : इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता, आमने-सामने बैठने से ईरान का इनकार; ‘प्रॉक्सिमिटी टॉक’ के जरिए पाकिस्तान करा रहा समझौता
8- 10 साल की दो बच्चियों के साथ एक महीने तक किया रेप, रसीद रुस्तम और नसीर वजीर शेख अरेस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Government Job
CG Government Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में पहली बार 1235 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी को…

Noida Flat Ceiling Collapse 
Noida Flat Ceiling Collapse : 1 करोड़ के फ्लैट में छत से गिरा मलबा, बाल-बाल बचा बच्चा; VIDEO वायरल

Noida Flat Ceiling Collapse : वीडियो सामने आने…

Raipur Ganja Smuggling Case
Raipur Ganja Smuggling Case : मामले में दो और गिरफ्तारी, 191 किलो खेप से जुड़े हैं आरोपी

Raipur Ganja Smuggling Case : पुलिस का मुख्य…

Raipur Garage Fraud Case
Raipur Garage Fraud Case : गैराज में इनोवा का इंजन बदलने का आरोप, दो लोगों पर दर्ज हुई FIR

Raipur Garage Fraud Case : आरोपी न्यायालय के…

Raipur Murder
Raipur Murder : चार दिन से लापता युवक की पाइप में मिली लाश, मौत की वजह पर पुलिस की जांच तेज

राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में युवक का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?