CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गिल का कमाल, पिता का मलाल: एजबेस्टन में दोहरा शतक जड़कर भी खुश नहीं पिता, बोले – ‘ट्रिपल सेंचुरी क्यों छोड़ी?’

गिल का कमाल, पिता का मलाल: एजबेस्टन में दोहरा शतक जड़कर भी खुश नहीं पिता, बोले – ‘ट्रिपल सेंचुरी क्यों छोड़ी?’

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

सीजी भास्कर 4 जुलाई शुभमन गिल ने कप्तान बनने के बाद कमाल ही कर दिया है. पहले मैच में उन्होंने शतक लगाया और दूसरे मैच में उनके बल्ले से रिकॉर्डतोड़ दोहरा शतक निकला, लेकिन हैरानी की बात ये है कि शुभमन गिल के पिता उनकी इस बेहतरीन पारी के बावजूद उनसे संतुष्ट नहीं दिखाई दे रहे हैं. दोहरे शतक के बाद शुभमन गिल को पिता का फोन आया और इसके बाद उन्होंने एक ऐसी बात कह दी जो फैंस को सच में हैरान कर देगी. दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद गिल ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है.

गिल के पिता ने क्या कहा?एजबेस्टन टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुभमन गिल का एक इंटरव्यू किया. इस दौरान गिल ने अपने माता-पिता का मैसेज पढ़कर सुनाया. गिल ने खुलासा किया कि ट्रिपल सेंचरी न लगा पाने का मलाल उनके माता-पिता को है. BCCI ने शुभमन गिल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. मैसेज में उनके पिता लखविंदर सिंह ने कहा, “बेटा बहुत अच्छा खेला तुमने, आज तेरी बैटिंग देखकर मजा आ गया. अंडर-16 से लेकर अंडर-19 तक जैसा खेलता था वैसी ही आज की पारी देखकर लगी. मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है”.गिल की मां ने कहा कि बहुत ही अच्छा लगा बेटा तेरी बैटिंग देखकर.

ऐसे ही आगे बढ़ते रहो, तुमको बहुत-बहुत शुभकामनाएं. शुभमन गिल ये मैसेज देखकर खुश हुए. उन्होंने कहा कि ये मैसेज मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं अपने पिता के लिए क्रिकेट खेलता हूं, लेकिन मेरे पिता को एक मलाल है कि मैंने ट्रिपल सेंचुरी मिस कर दी. उन्होंने मैसेज में इसका दुख जताया है.शुभमन गिल ने अपने करियर की सबसे अच्छी पारी एजबेस्टन टेस्ट में खेली. गिल ने इस पारी में बहुत ही कम खराब शॉट्स खेले.

उन्होंने सिर्फ अपने रन नहीं बनाए बल्कि उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ भी अहम साझेदारियां की. करुण नायर, ऋषभ पंत के साथ उनकी साझेदारी 50 से ज्यादा रनों की रही लेकिन रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर उन्होंने 200 से ज्यादा रन जोड़े, जिसकी वजह से भारतीय टीम 500 पार पहुंचने में कामयाब रही. टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 587 रन बनाए है. इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी में 77 रन पर तीन विकेट गिर गए हैं.

This fast bowler will not return after IPL : आगामी सीरीज से बाहर होने की आशंका
Virat Kohli : दमदार पारी खेल किंग कोहली ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बन गए इतिहास में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज
IPL 2026 :  मिनी ऑक्शन से पहले LSG ने खेला मास्टर स्ट्रोक, इस दिग्गज को बनाया टीम का हिस्सा
India A Team : छत्तीसगढ़ के लाल आयुष को बड़ा मौका, भारत ‘ए’ टीम में चयन, श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे दम
WPL 2023: आरसीबी की मंधाना पर दिल्ली का पलड़ा भारी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Student Acid Attack
Balod Student Acid Attack : बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, गंभीर हालत

Balod Student Acid Attack :पुलिस मामले की जांच…

Bilaspur News
Bilaspur News : बिलासपुर में 17 वर्षीय किशोरी गंभीर हालत में मिली, सिम्स में भर्ती; जांच जारी

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी की अवैध रकम को ठिकाने लगाने…

ACB Trap
ACB Trap : डायवर्शन के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, एसीबी ने SDM कार्यालय में पकड़ा

एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने रिश्वतखोरी के…

Government Land Fraud
Government Land Fraud : सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज कर बेचने का मामला, SDM ने 3 पर FIR के दिए निर्देश

सरगुजा के लालमाटी में सरकारी जमीन को निजी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?