CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गोल्ड लोन के बदले जाएंगे नियम, कितना पड़ेगा आम जनता पर असर

गोल्ड लोन के बदले जाएंगे नियम, कितना पड़ेगा आम जनता पर असर

By Newsdesk Admin
09/04/2025
Share

सीजी भास्कर 9 अप्रैल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा एमपीसी पॉलिसी के घोषणा करते हुए कहा कि सेंट्रल बैंक ने गोल्ड लोन की गाइडलाइन की समीक्षा करने का प्रस्ताव किया है. सोने के आभूषणों को गिरवी रखकर रेगुलेटिड यूनिट्स (बैंक और एनबीएफसी) द्वारा उपभोग और आय-सृजन दोनों उद्देश्यों के लिए कर्ज दिया जाता है. इस तरह लोन के लिए विवेकपूर्ण और आचरण संबंधी रेगुलेशन समय-समय पर जारी किए गए हैं और वे आरई की विभिन्न कैटेगरीज के लिए अलग-अलग होते हैं.

इस खबर के आने के बाद गोल्ड लोन के बिजनेस से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है.आरबीआई ने दिया प्रस्तावगवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि सभी रेगुलेटिड यूनिट्स में ऐसे रेगुलेशंस को सुसंगत बनाने के उद्देश्य से, उनकी रिस्क लेने की क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए, तथा कुछ चिंताओं को दूर करने के लिए, ऐसे लोन के लिए विवेकपूर्ण मानदंडों और आचरण संबंधी पहलुओं पर व्यापक रेगुलेशन जारी करने का फैसला लिया गया है. इस संबंध में गाइडलाइन का ड्राफ्ट पब्लिक कॉमेंट्स के लिए जारी किया जाएगा. रिजर्व बैंक ने निरंतर इनोवेश को बढ़ावा देने और तेजी से विकसित हो रहे फिनटेक (वित्तीय प्रौद्योगिकी)/नियामकीय परिदृश्य के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए नियामकीय सैंडबॉक्स (आरएस) ढांचे को थीम न्यूट्रल और सदा सुलभ बनाने का भी प्रस्ताव दिया है.किस सैंडबॉक्स पर कर रहा है कामआरबीआई 2019 से नियामकीय सैंडबॉक्स फ्रेमवर्क का ऑपरेशन कर रहा है, और अब तक चार विशिष्ट विषयगत समूहों की घोषणा की गई है और उन्हें पूरा किया गया है. सदा सुलभ आवेदन सुविधा की घोषणा अक्टूबर, 2021 में की गई थी.

अक्टूबर, 2023 में आवेदन प्राप्त करने के लिए निर्दिष्ट समय अवधि के साथ पांचवें थीम न्यूट्रल समूह की भी घोषणा की गई, जो मई, 2025 में बंद हो जाएगा. इस समूह के तहत, आरबीआई के नियामकीय दायरे में किसी भी पात्र अभिनव उत्पाद या समाधान का परीक्षण किया जा सकता है. मल्होत्रा ने कहा कि अनुभव और हितधारकों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर, अब नियामक सैंडबॉक्स को थीम न्यूट्रल और सदा सुलभ बनाने का प्रस्ताव है.को-लोन के दायरे में होगा विस्तारकेंद्रीय बैंक दबाव वाली परिसंपत्तियों के प्रतिभूतिकरण के लिए एक रूपरेखा का मसौदा भी जारी करेगा. प्रस्तावित रूपरेखा का उद्देश्य सरफेसी अधिनियम, 2002 के तहत मौजूदा एआरसी (असेट्स रिस्ट्रक्चर कंपनी) उपाय के अलावा, बाजार आधारित तंत्र के माध्यम से ऐसी परिसंपत्तियों के प्रतिभूतिकरण को सक्षम करना है.

गवर्नर ने को-लोन के दायरे का विस्तार करने और विनियमित संस्थाओं के बीच सभी प्रकार की को-लोन व्यवस्थाओं के लिए एक सामान्य नियामकीय ढांचा जारी करने के निर्णय की भी घोषणा की. को-लोन पर मौजूदा दिशानिर्देश केवल प्राथमिकता क्षेत्र के लोन के लिए बैंकों और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (एनबीएफसी) के बीच व्यवस्थाओं पर लागू होते हैं.मुथूट के शेयरों में गिरावटगोल्ड लोन की गाइडलाइंस में बदलाव की खबरों के बाद मुथूट और दूसरी गोल्ड लोन प्रोवाइडर एनबीएफसी में गिरावट देखने को मिल रही है. मुथूट फाइनेंस के शेयरों में करीब 6 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार कंपनी का शेयर 5.71 फीसदी की गिरावट के साथ 2162.95 रुपए पर कारोबार कर रहा है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 2027.25 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर पहुंच गया. मण्णपपुरम फाइनेंस के शेयरों में 1.66 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और कंपनी का शेयर 225.10 रुपए पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया. वैसे कंपनी का शेयर 221.75 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर भी गया.

Bhilai Police checking campaign : धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कई संदिग्धों से पूछताछ
CG News : बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई MLA देवेंद्र यादव से पुलिस ने डेढ़ घंटे की पूछताछ 🛑 ASP बोले – “जरूरत पड़ी तो फिर बुलाएंगे”
कतर फैक्ट्री विस्फोट में 12 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री ने जताया दुख
इंदौर-भोपाल समेत 20 शहरों में पारा 40 डिग्री पार:एमपी में कल भी तेज गर्मी का अलर्ट; शाजापुर समेत कई जिलों में बारिश-ओले गिरे
पहले पढ़ाया कलमा, फिर धर्मांतरण के बाद कर डाला कांड, दोस्त की पत्नी-साली और बेटी को लेकर भागा मौलाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित
H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित

दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) का पहला…

Vijay Sharma : भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी CM का पलटवार, बोले- जनता को भ्रमित कर रहे
Vijay Sharma : भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी CM का पलटवार, बोले- जनता को भ्रमित कर रहे

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी…

Kondagaon Accident  :  मंत्री के काफिले की गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल
Kondagaon Accident  :  मंत्री के काफिले की गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल

मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ सड़क…

NGT Verdict : बिलासपुर निगम के पक्ष में बड़ा फैसला, Envirocare की याचिका खारिज
NGT Verdict : बिलासपुर निगम के पक्ष में बड़ा फैसला, Envirocare की याचिका खारिज

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT Verdict) ने बिलासपुर नगर…

Police Meeting : IG रामगोपाल गर्ग ने ली बैठक, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग पर दिए सख्त निर्देश
Police Meeting : IG रामगोपाल गर्ग ने ली बैठक, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग पर दिए सख्त निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की समीक्षा को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?