सीजी भास्कर, 26 नवंबर। साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट (Guwahati Test Loss) में भारत को 408 रन से हरा दिया है। टीम ने भारत को कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हराया था। साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले साल 2000 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। जसप्रीत बुमराह ने पहले मैच के दौरान साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को बौना कहा था।
बरसापारा स्टेडियम में बुधवार को 549 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम 140 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए।
साउथ अफ्रीका ने चौथे दिन मंगलवार को अपनी दूसरी पारी 260/5 के स्कोर पर घोषित कर दी। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहली पारी में 489 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 201 रन पर सिमट गई थी। इस तरह भारत को टेस्ट जीतने के लिए 549 रन का टारगेट मिला था।
Guwahati Test Loss रन के लिहाज से सबसे बड़ी हार
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका ने भारत को दूसरी पारी में 140 रन पर समेट दिया और 408 रन से जीत दर्ज की। यह भारत की ओवरऑल टेस्ट में और घर पर रन के अंतर से सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम इंडिया को 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर में 342 रन से हराया था।
भारतीय टीम का 25 साल बाद जीती सीरीज़
साल 2000 में हैंसी क्रोनिए के नेतृत्व में साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराकर घरेलू टेस्ट सीरीज़ में व्हाइटवॉश किया था। वहीं अफ्रीकी टीम ने तब आखिरी बार भारत में सीरीज़ भी जीती थी। तब पहला मैच मुंबई में हुआ था जिसे अफ्रीकी टीम ने 4 विकेट से जीता। दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु में हुआ, जिसे प्रोटियाज टीम ने एक पारी और 71 रन से जीता था। अब टेम्बा बावुमा ने कोलकाता और गुवाहाटी टेस्ट जीतकर हैंसी क्रोनिए के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए भारत का सूपड़ा साफ कर दिया। साउथ अफ्रीका ने कोलकाता टेस्ट 30 रनों से जीता था।






