CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भरी अदालत में हाई कोर्ट के जजों को कह दिया था ‘गुंडा’; अब मिली 6 महीने की सजा, प्रैक्टिस पर भी खतरा

भरी अदालत में हाई कोर्ट के जजों को कह दिया था ‘गुंडा’; अब मिली 6 महीने की सजा, प्रैक्टिस पर भी खतरा

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

इलाहाबाद , 11 अप्रैल 2025 :

Allahabad High Court News: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वकील अशोक पांडे को 6 महीने की सज़ा दी है. कोर्ट ने पांडे से यह भी पूछा है कि उनके हाई कोर्ट में पेश होने पर क्यों न 3 साल की रोक लगा दी जाए? पांडे ने 2021 में कोर्ट के भीतर असभ्य आचरण किया था, टोकने पर जजों को ‘गुंडा’ तक कह दिया था.

जस्टिस विवेक चौधरी और बृज राज सिंह की बेंच ने पांडे पर 2,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है. इसे न चुकाने पर उन्हें 1 महीना अतिरिक्त जेल में बिताना होगा, यानी उनकी सज़ा 7 महीने की हो जाएगी. जजों ने फैसला देते हुए कहा कि वकील अशोक पांडे लगातार कोर्ट और न्यायिक प्रक्रिया के प्रति अवमानना भरा रवैया दिखाते रहे हैं. कई मौकों पर चेतावनी और नोटिस दिए जाने के बावजूद उनके आचरण में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है.

वकील को जिस घटना के लिए सज़ा मिली है, वह 18 अगस्त, 2021 की है. उस दिन वकील अशोक पांडे सामान्य कपड़ों में जस्टिस ऋतुराज अवस्थी और दिनेश कुमार की बेंच में पेश हुए, जबकि वकीलों को कोर्ट में तय यूनिफॉर्म में ही पेश होना होता है. पांडे न सिर्फ सामान्य कपड़ों में थे, बल्कि उनकी शर्ट के बटन भी खुले हुए थे. जजों ने जब उन्हें टोका तो वह ऊंची आवाज में बोलने लगे. उन्होंने अपने कपड़ों को लेकर कोर्ट में मौजूद तमाम लोगों के सामने जजों से बहस की. यह तक कह दिया कि जज ‘गुंडों जैसा बर्ताव’ कर रहे हैं.

वकील को अवमानना का नोटिस जारी हुआ था

इस मामले में वकील को अवमानना का नोटिस जारी हुआ था. पिछले लगभग 4 सालों में उन्होंने न तो जवाब दाखिल किया, न किसी भी तरह से अपने आचरण पर कोई पछतावा दिखाया. इसके आधार पर जजों ने यह निष्कर्ष निकाला है कि अशोक पांडे अदालतों और न्यायिक प्रक्रिया के प्रति सम्मान का भाव नहीं रखते. कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाते हुए 4 सप्ताह के भीतर लखनऊ के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने समर्पण करने के लिए कहा है.

वकील को सज़ा देते समय जजों ने कुछ और घटनाओं का ज़िक्र किया है. जिस घटना को लेकर यह फैसला आया है, उससे 2 दिन पहले 16 अगस्त, 2021 को भी हाई कोर्ट की एक दूसरी बेंच के सामने पांडे बिना यूनिफॉर्म के पेश हुए थे. उस दिन भी वह खुद को टोकने पर जजों के ऊपर चिल्लाए थे. उन्होंने जोर दिया था कि चूंकि वह बार एसोसिएशन के सदस्य हैं, इसलिए जजों को उन्हें सुनना होगा. जजों ने फैसले में इस बात का भी उल्लेख किया है कि अशोक पांडे को पहले भी 2 साल के लिए हाई कोर्ट में पेश होने से प्रतिबंधित किया जा चुका है.

बिहार चुनाव से पहले सियासी बवाल: तेजस्वी ने EC पर उठाए सवाल, बोले- “लोकतांत्रिक अधिकार छीना जा रहा
Sona- Chandi Ka Bhav : सप्ताह के पहले दिन सोने की कीमत में आई तेजी, चांदी की चमक भी बढ़ी
Fake Death Certificate Case : पत्नी की मृत्यु का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर रचाई दूसरी शादी, मामला दर्ज
PUBG से शुरू हुई कहानी, ‘मुजाहिदा’ बनने की ख्वाहिश तक पहुंची, बहन ही बनी ब्रेनवॉशर…
बुरहानपुर में आपत्तिजनक पोस्ट से भड़के सैकड़ों लोग पहुंचे थाने..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Egg Powder
Egg Powder : ओडिशा से यूरोप तक पहुंचा भारतीय अंडा पाउडर, पहली खेप ने खोले नए बाजार के दरवाजे

सीजी भास्कर, 21 जून। देश के कृषि निर्यात…

Banking Jobs
Banking Jobs : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का मौका, हजारों पदों के लिए आवेदन का आखिरी मौका कल

सीजी भास्कर, 21 जून। सरकारी बैंक में काम…

Team India England tour squad : विराट-बुमराह की वापसी, शतकवीर यशस्वी बाहर

Team India England tour squad

Yoga Day Event Controversy in Bemetara : नाराज हुए विधायक ईश्वर साहू, मंच छोड़कर चले गए

Yoga Day Event Controversy in Bemetara

Cannabis Law : गांजा को लेकर बढ़ती बहस के पीछे क्या है वजह, बदल सकते हैं पुराने नियम

सीजी भास्कर, 21 जून। देश में नशे और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?