सीजी भास्कर, 12 मार्च। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर Hardik Pandya के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर पुणे में शिकायत दर्ज (Hardik Pandya Tricolor Complaint Pune) कराई गई है। यह मामला टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद मैदान पर हुए जश्न से जुड़ा बताया जा रहा है।
दरअसल, अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले में India national cricket team ने New Zealand national cricket team को हराकर खिताब अपने नाम किया था। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी मैदान पर तिरंगा लेकर खुशी मनाते दिखाई दिए थे।
इसी दौरान सामने आई कुछ तस्वीरों और वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पुणे के शिवाजी नगर थाने में अधिवक्ता वाजेद खान ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या ने तिरंगे को शरीर पर लपेट रखा था और इस दौरान उसका सम्मानजनक उपयोग नहीं किया गया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देश की गरिमा और सम्मान Hardik Pandya Tricolor Complaint Pune) का प्रतीक है, इसलिए उसके उपयोग को लेकर बनाए गए नियमों का पालन किया जाना जरूरी है। उन्होंने मामले में उचित जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की प्रारंभिक जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
टूर्नामेंट में शानदार रहा हार्दिक का प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका (Hardik Pandya Tricolor Complaint Pune) निभाई थी। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पूरे टूर्नामेंट में हार्दिक ने 9 मैचों में 217 रन बनाए और गेंदबाजी में 9 विकेट भी हासिल किए। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में उनका निर्णायक ओवर टीम इंडिया की जीत का अहम कारण बना था।





