CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » HDFC Bank Shares Crash : गड़बड़ी की रिपोर्ट से हिला बाजार, एक झटके में डूबे 30 हजार करोड़

HDFC Bank Shares Crash : गड़बड़ी की रिपोर्ट से हिला बाजार, एक झटके में डूबे 30 हजार करोड़

By Newsdesk Admin
27/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 मई : देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में शामिल एचडीएफसी बैंक ( HDFC Bank Shares Crash) को बुधवार को शेयर बाजार में भारी दबाव का सामना करना पड़ा। कारोबार के दौरान बैंक के शेयरों में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इसका असर सीधे बैंक के बाजार पूंजीकरण पर पड़ा और कुछ ही घंटों में कंपनी की वैल्यूएशन करीब 30 हजार करोड़ घट गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक पर महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम यानी MSRDC को कथित तौर पर अधिक ब्याज भुगतान करने और उसे मार्केटिंग खर्च के रूप में दिखाने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि बैंक बोर्ड की एक समिति ने वित्त वर्ष 2024 और 2025 के दौरान हुए लगभग ₹45 करोड़ के भुगतान की जांच के आदेश दिए थे।

हालांकि एचडीएफसी बैंक ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। बैंक का कहना है कि रिपोर्ट पूरी तरह बेबुनियाद और तथ्यों से परे है। बैंक प्रबंधन के अनुसार आंतरिक जांच में किसी प्रकार की गंभीर अनियमितता सामने नहीं आई है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच बैंक के पूर्व स्वतंत्र निदेशक अतानु चक्रवर्ती का इस्तीफा भी चर्चा में है। उन्होंने मार्च में “व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता” का हवाला देते हुए पद छोड़ा था। हालांकि बैंक ( HDFC Bank Shares Crash) ने उस समय स्पष्ट किया था कि इस्तीफे का किसी वित्तीय गड़बड़ी या संचालन संबंधी विवाद से संबंध नहीं है।

शेयर बाजार में कारोबार के दौरान एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 3 फीसदी तक टूटकर ₹726 के निचले स्तर तक पहुंच गया। बाद में इसमें कुछ रिकवरी जरूर देखने को मिली, लेकिन शेयर अब भी कमजोरी के साथ कारोबार करता रहा।

पिछले छह महीनों में यह शेयर करीब 25 फीसदी तक गिर चुका है, जबकि एक साल में इसमें 21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। लगातार दबाव के कारण निवेशकों की चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है।

 

शेयर बाजार में लौटी रौनक: सेंसेक्स 164 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी मजबूती
Adani Enterprises Rights Issue : इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार के लिए 25 हजार करोड़ रुपये जुटाएगी अदाणी एंटरप्राइजेज
Sona- Chandi Ka Bhav :  सोना- चांदी की कीमतों में जारी है उतार- चढ़ाव, जानिए आज आपके शहर के लेटेस्ट रेट
Gold Silver Price Today News : चांदी में ‘महागिरावट’! 5 दिन में 12,000 से ज्यादा सस्ती, सोने की चमक भी हुई फीकी
स्मार्ट मीटर बने लोगों के लिए मुसीबत! ₹200 की जगह ₹15,000 तक पहुंचा बिजली बिल, पूरे MP में हंगामा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

PWD Chhattisgarh
PWD Chhattisgarh : लाभांडी-कचना-सड्डू के बीच बनेगी MR-43 सड़क, 3 लाख लोगों की राह होगी आसान

राजधानी में लाभांडी से कचना होते (PWD Chhattisgarh)…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला

रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने निकले एक युवक…

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?