CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 65 वर्षों से गर्मी में राहगीरों के सूखे गले तर करने वाले सिक्ख परिवार का दर्द सुन विधायक रिकेश का Action 🛑 कहा – “अधिकारी महोदय आज शाम तक बोरिंग हो जाए” 🟢 देखिए विडियो

65 वर्षों से गर्मी में राहगीरों के सूखे गले तर करने वाले सिक्ख परिवार का दर्द सुन विधायक रिकेश का Action 🛑 कहा – “अधिकारी महोदय आज शाम तक बोरिंग हो जाए” 🟢 देखिए विडियो

By Newsdesk Admin 24/06/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 24 जून। इस्पात नगरी भिलाई के टाउनशिप में गैरेज रोड से जेपी चौक तक हर गर्मी में पिछले 60 से 65 वर्षों से प्याऊ घर संचालित कर राहगीरों के सूखे गले को तर करने वाला सिक्ख परिवार वर्षों से गर्मी में दूर दूर से पानी की व्यवस्था कर न केवल प्याऊ घर के घड़ों को भरता बल्कि इस प्याऊ से दुर्ग भिलाई रायपुर सहित हर आने जाने वाले को पानी पिला कर जनसेवा के अपने संकल्प को सफल करने जुटा दिखाई पड़ता है। इस परिवार ने पेयजल संकट के समय भी प्याऊ घर के एक भी घड़े को सूखने नहीं दिया है। ऐसा नहीं है कि इस परिवार ने पानी के लिए पहले कभी कहीं दरख्वास्त नहीं दी, कई आवेदन निवेदन हुए लेकिन वर्षों से किसी न किसी नियमों का हवाला दे जिम्मेदार यहां बोरिंग या अन्य व्यवस्था से अपना पल्ला झाड़ते रहे। नतीजतन इस बार भी गर्मी में सिक्ख परिवार को दूरदराज की बोरिंग से कैन में पानी भर कर अपनी वैन से प्याऊ घर लाना पड़ा।जेपी चौक से पावर हाऊस जाते समय वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की नजर जब इस प्याऊ घर पर पड़ी तो उनके बचपन की यादें ताजा हो गईं नतीजतन अपनी गाड़ी रूकवा कर जब वो प्याऊ पर रूक पानी पीने लगे तो बातों ही बातों में प्याऊ घर पर मौजूद वही वृद्ध सरदारजी दिखाई पड़े जो रिकेश सेन के एग्जाम सेंटर भिलाई विद्यालय जाने के दौरान अक्सर प्याऊ घर में खड़े मिलते थे।

विधायकजी को प्याऊ में रूका देख सरदारजी भी उनसे मिले और आशिर्वाद देते हुए कहा कि बेटा पानी के लिए अब भी बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। वहां से लौट विधायक कार्यालय पहुंचे युवा विधायक रिकेश ने तत्काल निगम के अधिकारी को फोन लगाया और आज शाम तक बोरिंग करने के निर्देश दिए। हमेशा की तरह नियम कायदों और बीएसपी एनओसी की बात को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारी ने पुनः इनका हवाला जरूर देना चाहा मगर अपने फौरी एक्शन के लिए मशहूर वैशाली नगर विधायक ने अधिकारी को शाम तक बोरिंग हो जाने का अल्टिमेटम भी दे ही डाला। फिर क्या आज शाम तक सेक्टर-2 में सिक्ख परिवार के प्याऊ घर के लिए बोरिंग तैयार हो गया है।

फोन पर निगम अधिकारी को निर्देश देते हुए श्री सेन ने बताया कि सेक्टर क्षेत्र मेरे विधानसभा में नहीं आता है, जेपी चौक के पास आज 65 सालों से सिख समाज का एक परिवार हर गर्मी में राहगीरों को पानी पिलाने का काम करता है, हर आने जाने वाले लोगों को पानी पिलाता है। पानी की व्यवस्था उनको वेन से करनी पड़ती है। मैं चाहता हूं कि वहां पर एक बोरिंग हो जाए जिसमें मोटर डालकर उनको वहीं पानी की सुविधा हो जाए और उनको जनसेवा के इस कार्य के लिए भटकना न पड़े। आज शाम तक कैसे भी बोर हो जाना चाहिए, वो लोग समाज का काम कर रहे हैं, अच्छा काम कर रहे हैं।

You Might Also Like

Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित

LPG Supply Bhilai: घरेलू गैस सिलेंडर की कमी सिर्फ अफवाह, घबराकर स्टॉक न करें – विधायक Rikesh Sen की जनता से अपील

​Police raid on prostitution den : भिलाई नेहरू नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा

Ground Privatization Controversy: शांति नगर दशहरा मैदान के निजीकरण पर ब्रेक, विधायक रिकेश सेन का सख्त संदेश – “सार्वजनिक जमीन किसी निजी स्वार्थ को नहीं सौंपेंगे”

Rikesh Sen Conspiracy Expose: विधायक रिकेश की बढ़ती लोकप्रियता से घबराए विरोधियों का ‘षड्यंत्र’ होगा बेनकाब, विडियो और सनसनीखेज खुलासे को कल लाइव बताएंगे विधायक सेन

Newsdesk Admin 24/06/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Markfed Scam Chhattisgarh
Markfed Scam Chhattisgarh : विपणन संघ में करोड़ों का ‘कैप कव्हर’ घोटाला, जैम पोर्टल की आड़ में चहेती कंपनियों को उपकृत करने का आरोप

▶️​ बिना निविदा के 20 जिलों में खरीदी…

Sarkey Chunar Controversy
Sarkey Chunar Controversy : ‘सरके चुनर’ विवाद संसद तक, केंद्र का एक्शन – गाना हटते ही बोलीं नोरा फतेही: “राहत मिली”

सीजी भास्कर, 18 मार्च। कन्नड़ फिल्म केडी: द…

Fitment Factor 3 Demand
Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

सीजी भास्कर, 18 मार्च। 8वां वेतन आयोग को…

Bastar tiger poaching
Bastar Tiger Poaching Case : जंगल का रखवाला ही बना शिकारी, बस्तर में बाघ-तेंदुए की दर्दनाक मौत-डिप्टी रेंजर गिरोह में शामिल

सीजी भास्कर, 18 मार्च। बस्तर के घने जंगलों…

Durg Opium Smuggling Case
Durg Opium Smuggling Case : दुर्ग में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, होटल-ढाबों से चल रहा था खेल, 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 18 मार्च। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

You Might Also Like

अन्य

Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित

13/03/2026
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

LPG Supply Bhilai: घरेलू गैस सिलेंडर की कमी सिर्फ अफवाह, घबराकर स्टॉक न करें – विधायक Rikesh Sen की जनता से अपील

11/03/2026
अपराधट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

​Police raid on prostitution den : भिलाई नेहरू नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा

10/03/2026
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराज्य

Ground Privatization Controversy: शांति नगर दशहरा मैदान के निजीकरण पर ब्रेक, विधायक रिकेश सेन का सख्त संदेश – “सार्वजनिक जमीन किसी निजी स्वार्थ को नहीं सौंपेंगे”

10/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?