CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, एक दर्जन से अधिक तीर्थ यात्री घायल

बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, एक दर्जन से अधिक तीर्थ यात्री घायल

By Newsdesk Admin
28/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 मई। अलीगढ़-मथुरा हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब तीर्थ यात्रियों से भरी हुई बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में ड्राइवर और परिचालक के भी गम्भीर चोटे आई हैं, जबकि कई यात्री भी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। बस अलीगढ़ से तीर्थ यात्रियों को लेकर वृन्दावन जा रही थी।

Contents
  • आमने सामने टक्कर
  • सीटों में फंस गए थे यात्री
  • एम्बुलेंस देर से-नाराजगी
  • हाइवे पर लगा जाम

आमने सामने टक्कर

मामला अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र का है, यहां मंगलवार रात अलीगढ़-मथुरा रोड पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। जिसमें तीर्थयात्रियों से भरी एक बस और सामने से आ रहे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

बस और ट्रक दोनों के चालकों को गंभीर चोटें आईं हैं और उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों से बाहर निकाला गया। इसके आलावा एक दर्जन से अधिक तीर्थयात्री भी घायल हो गए हैं। बस में सवार सभी यात्री महोबा जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं, जो पनवाड़ी कस्बे से तीर्थ यात्रा पर निकले थे। ये सभी मथुरा-वृन्दावन होते हुए बद्रीनाथ जा रहे थे।

सीटों में फंस गए थे यात्री

बस और ट्रक लो टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों ओर अफरातफरी मच गई. बस और ट्रक के आगे के हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्री तो सीटों में फंस गए थे जिन्हें ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से निकाला।

एम्बुलेंस देर से-नाराजगी

हादसे के बाद एक घंटे तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने अपने वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. बस में सवार विजय ने बताया कि जरौठ पर यह दुर्घटना हुई है। ट्रक अलीगढ़ की ओर से आ रहा था और बस मथुरा की ओर से अलीगढ़ की ओर जा रही थी तभी अचानक यह हादसा हो गया। इस दौरान बस में मौजूद सभी यात्रियों के चोटें आयीं हैं।

हाइवे पर लगा जाम

इस हादसे के बाद अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। यातायात पूरी तरह से ठप हो गया था। दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गयीं थीं।

ग्रेटर नोएडा में आज किसानों की महापंचायत को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT और रिजर्व फोर्स तैनात
CG Breaking 🛑 हरे-हरे नोट गिन रहा रिश्वतखोर पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार 🛑 ACB ने की कार्रवाई
UPSC Answer Key : UPSC का नया नियम: अब हर सवाल पर तुरंत मिलेगी पारदर्शिता, अंतरिम Answer Key होगी जारी
अब हर शनिवार भाजपा जिला कार्यालय में विधायक रिकेश कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात, ढाई घंटे बैठ कर सुनेंगे “समस्या और सुझाव”
ड्रग तस्कर ने थाने में खुद को मारी गोली, पिस्टल लेकर पहुंचा था, 1814 करोड़ के ड्रग तस्करी मामले में था फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद
Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed)…

CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी
CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (CG Supervisor Recruitment 2026)…

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?