CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इधर बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन पर बवाल, उधर SC के वकील ने की SIR की मांग, कहा- हर चुनाव से पहले जरूरी

इधर बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन पर बवाल, उधर SC के वकील ने की SIR की मांग, कहा- हर चुनाव से पहले जरूरी

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share

बिहार में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर बवाल मचा हुआ है. वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर जहां एक तरफ विपक्षी पार्टियां सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा रही है. वहीं, दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने एक याचिका का उल्लेख किया है, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग को नियमित समय में वोटर लिस्ट के रिवीजव का निर्देश देने की मांग की है.

अधिवक्ता ने चुनाव आयोग को नियमित अंतराल पर विशेष रूप से संसदीय, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों से पहले ‘मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण’ करने का निर्देश देने की मांग की है. अधिवक्ता ने कहा, ऐसा करने से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि सिर्फ भारतीय नागरिक ही वोट दें, सिर्फ भारतीय नागरिक ही वोट देकर अपने मत का इस्तेमाल करें. न कि अवैध विदेशी घुसपैठिए.

वकील ने बताया SIR को अहम

वकील उपाध्याय ने कहा कि यह बिहार मतदाता सूची का मामला है, याचिकाएं दायर की गई हैं. अगर मेरी याचिका को टैग किया जा सकता है. इस पर जस्टिस सुधांशु धूलिया ने कहा कि याचिका के डिफेक्ट को ठीक होने दें. उसके बाद रजिस्ट्री निर्णय लेगी.

बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन पर बवाल

बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसी बीच बिहार में वोटर रिव्यू का काम शुरू हुए 2 हफ्ते हो गए हैं. अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. विपक्ष ने कोर्ट से वोटर लिस्ट रिवीजन को रोकने की अपील की है. सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार करते हुए 10 जुलाई को सुनवाई की तारीख दी है. इस बीच 9 जुलाई को आरजेडी ने बिहार में चक्का जाम की घोषणा की है.विपक्ष का कहना है कि ऐसा करने से कई लोग वोट देने से वंचित रह जाएंगे. एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मामले को लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है.

विपक्ष का कहना है कि इस प्रक्रिया से वोटबंदी कराने की कोशिश की जा रही है.दरअसल, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए किसी भी चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाता है. यह एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन चुनाव आयोग ने इस बार 1 जुलाई से वोटर लिस्ट की विशेष गहन समीक्षा शुरू कर दी है.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ‘किसान जवान संविधान’ जनसभा, ये बड़े नेता होंगे शामिल
कोर्ट ने गैंगस्टर छोटा राजन को जमानत देने से किया इनकार, कहा- अपराध गंभीर
Vishnu Dev Sai strict on water crisis : पेयजल संकट पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश
Distillery havoc : जहरीला धुआं और गंदा पानी, गांव और जंगल पर बढ़ता खतरा
Coaching Centre Blast in Farrukhabad: फर्रुखाबाद कोचिंग सेंटर ब्लास्ट में दो छात्रों की मौत, जांच के आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?