CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर एसपी को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, रिटायरमेंट लाभ पर रोक मामले में मांगा जवाब

रायपुर एसपी को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, रिटायरमेंट लाभ पर रोक मामले में मांगा जवाब

By Newsdesk Admin 03/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 मई |

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना के आरोपों में रायपुर के पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह को नोटिस मिला है। हाई कोर्ट ने अवमानना याचिका की सुनवाई के बाद रायपुर एसपी को अवमानना नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।

एएसआई के रिटायरमेंट के बाद भी उसके खिलाफ रिकवरी आदेश जारी कर समस्त देयकों को रोक दिया गया। कोर्ट आदेश के बाद भी देयकों का भुगतान नहीं करने पर अब हाई कोर्ट ने रायपुर पुलिस अधीक्षक के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, शौर्य पेट्रोल पंप (पुलिस पंप), रायपुर में तैनात सुरेश सिंह सहायक उपनिरीक्षक (मैकेनिक) पर अनियमितता बरतने और एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि के गबन का आरोप था। विभागीय जांच के दौरान एएसआई पर यह आरोप लगाया गया था। इस मामले में विभाग ने सात साल पहले करीब 10 लाख रुपए की वसूली का आदेश जारी किया था।

एएसआई ने इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने वसूली पर रोक लगाते हुए विभाग के आदेश को रद कर दिया था।

एएसआई के रिटायरमेंट बेनिफिट पर विभाग ने लगाई रोक

हाई कोर्ट के फैसले के बाद 21 फरवरी 2024 को एएसआई रिटायर हो गया। इसके बाद विभाग ने पूर्व में रिकवरी आदेश का जिक्र करते हुए उसके समस्त सेवानिवृत्त लाभों का भुगतान रोक दी। विभाग की इस कार्रवाई को भी रिटायर्ड एएसआई ने हाई कोर्ट में चुनौती दी।

मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने वसूली की कार्रवाई को निरस्त करते हुए याचिकाकर्ता को सेवानिवृति लाभ का भुगतान 45 दिनों के भीतर करने निर्देश दिया है।

याचिकाकर्ता ने दायर की अवमानना याचिका

हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी तय समय सीमा बीत जाने के बाद भुगतान नहीं किए जाने पर याचिकाकर्ता ने अपने वकील के माध्यम से रायपुर एसपी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की।

याचिका की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने रायपुर एसपी लाल उमेद सिंह को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

You Might Also Like

Collector Vilas Bhonskar Order : अवकाश के दिनों में भी खुली रहेंगी खाद बीज समितियां…कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

Rainwater Harvesting In PM Awas : नई छत पर गिर रही हर बूंद होगी सुरक्षित…पीएम आवास में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर पेश की मिशाल…

Nalanda Campus Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में शिक्षा को नई ऊंचाई…कुनकुरी में बनेगा अत्याधुनिक ‘नालंदा परिसर’…मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन…

PM Janman Yojana Success Story : कच्चे घास फूस की झोपडिय़ां अब पक्के मकानों की कालोनी में हुई तब्दील

Gajrath Yatra : सीएम ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ, मानव-हाथी द्वंद रोकने की अनूठी पहल

Newsdesk Admin 03/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article RCB vs CSK RCB vs CSK : काम नहीं आई जडेजा-आयुष की तूफानी पारी, आरसीबी ने आखिरी गेंद पर 2 रन से जीता मैच
Next Article अंबिकापुर: स्कूटी स्टार्ट करते समय कारोबारी को आया हार्ट अटैक, सड़क पर गिरा; मदद के बिना तड़पते हुए मौत

You Might Also Like

Collector Vilas Bhonskar Order : अवकाश के दिनों में भी खुली रहेंगी खाद बीज समितियां…कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

21/06/2025
छत्तीसगढ़

Rainwater Harvesting In PM Awas : नई छत पर गिर रही हर बूंद होगी सुरक्षित…पीएम आवास में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर पेश की मिशाल…

21/06/2025
छत्तीसगढ़

Nalanda Campus Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में शिक्षा को नई ऊंचाई…कुनकुरी में बनेगा अत्याधुनिक ‘नालंदा परिसर’…मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन…

21/06/2025
छत्तीसगढ़

PM Janman Yojana Success Story : कच्चे घास फूस की झोपडिय़ां अब पक्के मकानों की कालोनी में हुई तब्दील

21/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?