CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ग्वालियर कलेक्टर को हाई कोर्ट की फटकार – ‘पब्लिक का काम नहीं कर रहे, खुद को राजा मान रहे’..

ग्वालियर कलेक्टर को हाई कोर्ट की फटकार – ‘पब्लिक का काम नहीं कर रहे, खुद को राजा मान रहे’..

By Newsdesk Admin
08/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 मार्च |

Contents
  • 2017 में लेबर कोर्ट ने दिया था भुगतान का आदेश
  • विभिन्न मांगों को आउटसोर्स कर्मचारियों ने सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन

कोर्ट के आदेश के बाद भी लेबर कोर्ट द्वारा जारी आरआरसी के मामले में कार्रवाई नहीं करने पर शुक्रवार को हाई कोर्ट ने जिला कलेक्टर रुचिका चौहान को तलब कर लिया। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उनसे पूछा कि आपको इस आरआरसी के बारे में कब जानकारी मिली थी?

जिस पर कलेक्टर ने बीते दिसंबर में जानकारी मिलने की बात कही। कोर्ट ने पूछा कि तब से अब तक आपने क्या किया? इसका रिकॉर्ड दीजिए। कलेक्टर ऐसा कोई भी रिकॉर्ड और दस्तावेज साथ लेकर नहीं गई थी।

इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमकर फटकारा और दोषी ठहराते करते हुए 11 मार्च को सजा पर मामले की सुनवाई को तय कर दिया है। आगामी सुनवाई में कलेक्टर को यह भी बताना होगा कि उन्होंने अब तक इस मामले में क्या-क्या किया है? इसके दस्तावेज भी पेश करना होंगे।

2017 में लेबर कोर्ट ने दिया था भुगतान का आदेश

  • मुरैना के रहने वाले राम कुमार गुप्ता के भुगतान को लेकर लेबर कोर्ट ने 2017 में आरआरसी जारी की थी, लेकिन उसके काफी प्रयास के बाद भी जिस विभाग में वह काम करता था, वहां से उसका भुगतान नहीं हुआ।
  • उस व्यक्ति ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 2018 में आदेश दिया कि प्रशासन इस मामले पर ध्यान देते हुए भुगतान करवाए, लेकिन जब कोर्ट के आदेश का पालन नहीं हुआ तो अवमानना याचिका दायर हुई। इसकी
  • सुनवाई के दौरान शुक्रवार को हाईकोर्ट ने कलेक्टर को जमकर खरी-खोटी सुनाई हैं। जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने कहा कि आज पब्लिक सर्वेंट होकर भी पब्लिक का काम ठीक से नहीं कर रहे हैं। खुद को राजा मान रहा हैं।

विभिन्न मांगों को आउटसोर्स कर्मचारियों ने सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन

इस बीच, ग्वालियर में स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। ठेका संघ (इंटक) के प्रदेश महामंत्री विश्वेश्वर गोस्वामी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को हटाया नहीं जाए। आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रत्येक माह की पांच तारीख तक वेतन का भुगतान जाए।

वहीं आउटसोर्स कर्मचारी को ईपीएफ निकासी की मंजूर दिलाये जाने की अनुशंसा कर आदेश जारी किए जाएं जिससे सभी कर्मचारी अपनी जमा ईपीएफ धनराशि का लाभ ले सकें।

कर्मचारियों की बात सुनने के बाद सीएमएचओ डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि अकारण किसी कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा। साथ ही समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।

60 एकड़ जमीन खाली कराने का अल्टीमेटम, 8 हजार घरों को मिला नोटिस, 15 दिन का समय
स्कूल में घुसा साढ़े 5 फीट का कोबरा, रायगढ़ में रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया
छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग ने किया 34 डॉक्टर्स का ट्रांसफर, देखिए सूची
नये श्रम कानून का विरोध, कोरबा में CMPDI के निजीकरण के विरोध में श्रमिक संगठनों की हड़ताल, खदानों में कामकाज प्रभावित
Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?