CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अनुकंपा नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट की टिप्पणी, परिवार की जिम्मेदारी अहम

अनुकंपा नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट की टिप्पणी, परिवार की जिम्मेदारी अहम

By Newsdesk Admin 22/04/2026
Share

सीजी भास्कर 22 अप्रैल

हाईकोर्ट के जस्टिस एके प्रसाद ने अनुकंपा नियुक्ति और पारिवारिक जिम्मेदारियों से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया कि अनुकंपा नियुक्ति कोई निजी उपहार या विरासत में मिली संपत्ति नहीं है, बल्कि यह परिवार को आर्थिक संकट से उबारने के लिए दी जाने वाली सहायता है। अदालत ने बहू को चेतावनी दी कि यदि वह अपनी आश्रित सास का भरण-पोषण नहीं करती है, तो उसकी नियुक्ति रद्द की जा सकती है।

पति और बेटे की मौत के बाद बेसहारा हुई महिला
अंबिकापुर निवासी विधवा ज्ञांती तिवारी अपने पति घनश्याम तिवारी (पुलिस विभाग में कांस्टेबल) की 2001 में मौत के बाद बेटे अविनाश तिवारी के सहारे थीं, जिसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। बाद में अविनाश की शादी नेहा तिवारी से हुई, लेकिन दिसंबर 2021 में उसकी भी मृत्यु हो गई।

नौकरी मिलने के बाद बदला व्यवहार
अविनाश की मौत के बाद उसकी पत्नी नेहा तिवारी को अनुकंपा नियुक्ति दी गई। आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद उसने अपनी सास के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और उनके भरण-पोषण से भी इनकार कर दिया, जिससे वृद्ध महिला आर्थिक तंगी में जीवन यापन करने को मजबूर हो गई।

शर्त के आधार पर मिली थी नौकरी
पीड़ित महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर बताया कि बहू को यह नौकरी इस शर्त पर दी गई थी कि वह अपनी सास की देखभाल करेगी। इसके बावजूद वह इस जिम्मेदारी से पीछे हट गई।

नियुक्ति रद्द करने की मांग
याचिका में बहू नेहा तिवारी की 8 मार्च 2022 की नियुक्ति रद्द करने और उसकी जगह अविवाहित बेटी प्रीति तिवारी को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की गई। महिला का कहना है कि बहू ने शपथ-पत्र देकर देखभाल का वादा किया था, लेकिन नौकरी मिलते ही उन्हें बेसहारा छोड़ दिया।

हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि बहू ने नियुक्ति के समय सास की देखभाल करने का शपथ-पत्र दिया था। कोर्ट ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति पूरे परिवार की सुरक्षा के लिए होती है और पति की जगह नौकरी पाने पर बहू पर वही कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी लागू होती है।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई कर्मचारी अपने आश्रितों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी से पीछे हटता है, तो सरकार की नीति के तहत उसकी सेवा समाप्त की जा सकती है।

You Might Also Like

स्वास्तिक समिति का अभियान, बेजुबानों के लिए जल पात्र वितरण शुरू

बस्तर में बदलाव की मिसाल: Sachin Tendulkar का आगमन, अब बंदूक नहीं बल्ले से बनेगी पहचान

धमतरी में श्रीराम मंदिर के पास मोपेड में आग लगने से मचा हड़कंप, आधा वाहन जलकर खाक

हत्या के बाद थाने पहुंचा पति, पत्नी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

Green Gold Lemongrass : बंजर जमीन उगल रही है ‘पीला सोना

Newsdesk Admin 22/04/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

स्वास्तिक समिति का अभियान, बेजुबानों के लिए जल पात्र वितरण शुरू

सीजी भास्कर 22 अप्रैल राजनांदगांव में मार्च की…

बस्तर में बदलाव की मिसाल: Sachin Tendulkar का आगमन, अब बंदूक नहीं बल्ले से बनेगी पहचान

सीजी भास्कर 22 अप्रैल बदलते बस्तर की नई…

Abhishek Sharma's Records
Abhishek Sharma’s Records : 68 गेंदों पर 135 रन ठोककर अभिषेक शर्मा ने बना डाले कई कीर्तिमान

सीजी भास्कर, 22 अप्रैल : सनराइजर्स हैदराबाद के…

धमतरी में श्रीराम मंदिर के पास मोपेड में आग लगने से मचा हड़कंप, आधा वाहन जलकर खाक

सीजी भास्कर 22 अप्रैल धमतरी शहर में किले…

हत्या के बाद थाने पहुंचा पति, पत्नी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

सीजी भास्कर 22 अप्रैल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

स्वास्तिक समिति का अभियान, बेजुबानों के लिए जल पात्र वितरण शुरू

22/04/2026
खेलछत्तीसगढ़

बस्तर में बदलाव की मिसाल: Sachin Tendulkar का आगमन, अब बंदूक नहीं बल्ले से बनेगी पहचान

22/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

धमतरी में श्रीराम मंदिर के पास मोपेड में आग लगने से मचा हड़कंप, आधा वाहन जलकर खाक

22/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

हत्या के बाद थाने पहुंचा पति, पत्नी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

22/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?